herzindagi
summer season  saree  collection

Summer Saree Fashion: देखें नए प्रिंट्स और स्‍टाइल

गर्मियों के मौसम में साड़ी में ट्रेंडी लुक पाना चाहती हैं, तो सेलिब्रिटीज के इन साड़ी लुक को आप भी फॉलो कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-03-07, 08:47 IST

गर्मियों का मौसम आ चुका है और लोगों ने अपनी वॉर्डरोब में समर आउटफिट्स सजाने भी शुरू कर दिए हैं। इतना ही नहीं, नए समर फैशन के तहत महिलाओं ने शॉपिंग भी शुरू कर दी है। वैसे तो बाजार में गर्मियों के मौसम के लिए एक से बढ़कर एक नए आउटफिट्स भी नजर आने लग गए हैं। मगर मौसम कोई भी हो महिलाओं के मध्य साड़ी का क्रेज कभी कम नहीं होता है। ऐसे में समर सीजन में कैसी साड़ी पहनी जाए और उसे कैसे स्टाइल किया जाए, इस पर सभी ने सोचना शुरू कर दिया है।

बेस्ट बात तो यह है कि बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के भी समर साड़ी लुक्‍स सोशल मीडिया पर नजर आने लग गए हैं, जिनसे आप काफी कुछ स्टाइलिश आइडिया ले सकती हैं। चलिए समर साड़ी के कुछ लेटेस्ट प्रिंट्स और उन्हें स्टाइल करने के कुछ बेहतरीन तरीके हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं-

इसे जरूर पढ़ें: रेगुलर टॉप्स को ब्लाउज की तरह करें स्टाइल, पाएं मॉडर्न लुक

summer  saree  colours

कैसे होने चाहिए 'समर साड़ी' के रंग

वैसे तो समर सीजन में लाइट और ब्राइडल कलर्स को हमेशा से ही पसंद किया जाता रहा है, मगर समर 2022 की बात की जाए तो येलो, ऑरेंज, कैरेट रेड, व्हाइट, ऑफ व्हाइट आदि कुछ ऐसे कलर्स हैं, जो काफी पॉपुलर हो रहे हैं। खासतौर पर फिल्म 'गंगूबाई' के प्रमोशन के लिए आलिया भट्ट द्वारा पहनी गई व्हाइट और ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी को सभी ने बहुत पसंद किया है। व्हाइट कलर की साड़ी में प्रिंट और पैटर्न भी आपको कई मिल जाएंगे। अगर आप आपको व्हाइट या ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी को स्टाइल करना है, तो आप इन टिप्‍स को फॉलो कर सकती हैं-

  • आप कंट्रास्ट कलर के डिजाइनर ब्लाउज के साथ व्‍हाइट या ऑफ कलर की साड़ी पहन सकती हैं।
  • व्हाइट साड़ी में स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप ऑक्‍सीडाइस ज्वेलरी भी कैरी कर सकती हैं।
  • व्हाइट साड़ी में खूबसूरत नजर आने के लिए आप बोल्‍ड मेकअप भी कैरी कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: पुरानी साड़ी के बॉर्डर को इस्तेमाल करने का तरीका जानें

summer  handloom  saree

कैसे होने चाहिए 'समर साड़ी' के प्रिंट्स

इस तस्‍वीर में एक्ट्रेस कृति सेनन को देख कर आपको यह अंदाजा तो लग ही गया होगा कि 'फ्लोरल प्रिंट्स' इस समर सीजन में सबसे अधिक ट्रेंड कर रहे हैं। बाजार में आपको फ्लोरल प्रिंट वाली ढेरों साडि़यां मिल जाएंगी। इसके साथ ही आप सॉलिड कलर और डिजाइनर बॉर्डर वाली साड़ी भी अपने समर कलेक्‍शन में शामिल कर सकती हैं। अगर आप फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी कैरी कर रही हैं तो इन टिप्‍स का ध्यान रखें-

यह विडियो भी देखें

  • अगर आपकी हाइट कम है तो ब्रॉड फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी की जगह स्‍मॉल फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी पहने।
  • प्‍लस साइज वाली महिलाएं भी डार्क और महीन फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी पहन सकती हैं।
  • फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी के साथ लाइटवेट ज्वेलरी पहने। यदि आप एक्‍सेसरीज नहीं भी पहनेंगी तो भी चलेगा।

summer  floral  saree

कैसे होने चलिए 'समर साड़ी' का फैब्रिक

समर साड़ी के लिए कॉटन, शिफॉन, सुपर नेट, जॉर्जेट और शीर लुक वाले फैब्रिक सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। मगर बीते वर्ष से ऑर्गेंजा फैब्रिक को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसे आप गर्मियों भी कैरी कर सकती हैं। अगर आप ऑर्गेंजा साड़ी पहन रही हैं तो इन टिप्‍स का ध्‍यान रखें-

  • स्लिम और टोन्ड बॉडी वाली महिलाएं ऑर्गेंजा साड़ी को कैरी करके एक स्‍टाइलिश लुक पा सकती हैं।
  • ऑर्गेंजा साड़ी के साथ आप ब्रालेट ब्लाउज, स्लीवलेस ब्लाउज, ट्यूब स्‍टाइल ब्‍लाउज और स्‍ट्रैप वाले ब्लाउज भी पहन सकती हैं।

summer  wear  saree

कैसे करें 'समर साड़ी' को स्टाइल

समर साड़ी को स्टाइल करने के आप बहुत सारी ट्रिक्‍स अपना सकती हैं। कुछ हम आपको बताते हैं-

  • आप साड़ी के साथ स्टाइलिश बेल्‍ट कैरी कर सकती हैं।
  • डिजाइनर पोटली बैग या बेल्ट बैग पहन कर भी साड़ी में ट्रेंडी लुक पा सकती हैं।
  • समर साड़ी के साथ क्रॉप टॉप ब्लाउज पहन कर ग्‍लैमरस लुक पाया जा सकता है।
  • आप साड़ी के पल्‍लू को स्‍टाइलिश अंदाज में ड्रेप कर सकती हैं।
  • अगर आप फ्लोरल रफल साड़ी पहन रही हैं, तो उसे अलग अंदाज में ड्रेप करके ट्रेडिशनल से हट कर लुक पा सकती हैं।

उम्‍मीद है कि आपको समर साड़ी से जुड़ी ये फैशन डिटेल्स पसंद आई होंगी, अगर आप भी इस समर सीजन साड़ी सिजलिंग नजर आना चाहती हैं, तो इन टिप्‍स को जरूरी आजमा कर देखें। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।