herzindagi
Long kurti designs for summer

लॉन्ग कुर्ती के ये स्टाइलिश डिजाइन जीन्स के साथ करें ट्राई, मिलेगा क्लासी लुक

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे स्टाइलिश लॉन्ग कुर्ती के आइडियाज लेकर आए हैं, जिन्हें आप जींस से लेकर प्लाजो के साथ आसानी से पहन सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2022-03-30, 14:01 IST

गर्मियों में ज्यादातर महिलाएं कुर्तियां ही पहनना पसंद करती हैं क्योंकि कुर्तियों को पहनने के बाद बहुत आराम मिलता है और इसे पहनने के बाद अधिक गर्मी भी नहीं लगती है। हालांकि, ज्यादातर महिलाएं कॉटन के फैब्रिक से बनी कुर्तियों को प्राथमिकता देती हैं। जैसे- कॉटन की प्रिंटेड कुर्ती, कॉटन की सिंपल कुर्ती आदि। क्योंकि गर्मियों में ऑफिस से लेकर कॉलेज जाने तक महिलाएं कॉटन की कुर्ती को डिफरेंट तरीके से स्टाइल करती हैं जैसे- जींस के साथ, प्लाजो से साथ, पैंट के साथ आदि।

हालांकि, कई बार महिलाओं के साथ ऐसा होता है कि उन्हें लेटेस्ट कुर्ती के डिजाइन समझ नहीं आते हैं। अगर आप भी रोजाना पहनने के लिए कुर्ती के सेलेक्शन को लेकर परेशान रहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप स्टाइलिश लॉन्ग कुर्ती ट्राई कर सकती हैं बैसे भी आजकल लॉन्ग कुर्ती का काफी फैशन ट्रेंड देखा जा रहा है। इसलिए आज हम आपके लिए लेटेस्ट लॉन्ग कुर्ती के कुछ लेटेस्ट डिजाइन लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने समर आउटफिट्स में शामिल कर सकती हैं।

शेरवानी स्टाइल लॉन्ग कुर्ती

Sherwani long kurti

आजकल लॉन्ग कुर्ती में शेरवानी टाइप के डिजाइन का काफी क्रेज देखा जा रहा है। बता दें कि शेरवानी डिजाइन में कुर्ती आगे से ओपन होती है और बटन लगे होते हैं। हालांकि, आपको बाजार में कई तरह के स्टाइलिश कुर्ती के डिजाइन मिल जाएंगे जैसे- कई शेरवानी कुर्तियां आगे से बंद भी होती हैं लेकिन इनका डिजाइन आगे से शेरवानी स्टाइल में डिजाइन किया जाता है। क्योंकि यह कुर्तियां पहनने में न सिर्फ स्टाइलिश लगती हैं बल्कि आपको एक क्लासी लुक भी मिलता है।

यह विडियो भी देखें

इसे ज़रूर पढ़ें-क्या आप भी जानती हैं कुर्ता और कुर्ती के बीच अंतर?

सिंपल लॉन्ग कुर्ती

Simple long kurti

अगर आप सस्ती और स्टाइलिश कुर्ती तलाश कर रही हैं, तो आप सिंपल और कॉटन की लॉन्ग कुर्ती सेलेक्ट कर सकती हैं। क्योंकि गर्मियों में अधिक तामझाम वाली कुर्ती पहनना महिलाओं के लिए एक बढ़ा टास्क होता है। इसलिए आप सिंपल और डिसेंट का लुक पाने के लिए लॉन्ग कुर्ती वियर कर सकती हैं। (लॉन्ग कुर्ती में दिखना है स्टनिंग तो पहले जान लें यह स्टाइलिंग रूल्स)

आपको सिंपल लॉन्ग कुर्ती में कई तरह के डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे जैसे- सिंपल कॉटन की हाफ स्लीव्स की लॉन्ग कुर्ती, डिजाइनर गले की लॉन्ग कुर्ती आदि। आप इसे अपनी पसंद के हिसाब से जींस, पैंट या फिर प्लाजो के साथ वियर कर सकती हैं।

प्रिंटेड लॉन्ग कुर्ती

Printed long kurti

आप सिंपल पैंट के साथ डेली वियर में प्रिंटेड कुर्ती को पहन सकती हैं। यकीनन यह लुक आपको न सिर्फ क्लासी लुक देगा बल्कि आपको गर्मी भी नहीं लगेगी। क्योंकि आजकल प्रिंटेड कुर्ती कई तरह के फैब्रिक में आने लगी हैं जैसे- कॉटन की प्रिंटेड कुर्ती, लेनिन या फिर मिक्सड कॉटन आदि। हालांकि, आपको प्रिंटेड कुर्ती में कई तरह के डिजाइन जैसे- लखनवी प्रिंटेड लॉन्ग कुर्ती, फ्लोर प्रिंट डिजाइन, सिंपल डिजाइन आदि।

डिजाइनर लॉन्ग कुर्ती डिजाइन

आप सिंपल कुर्ती के अलावा, डिजाइनर लॉन्ग कुर्ती भी आप ट्राई कर सकती हैं। आप डिजाइनर कुर्ती में फ्रॉक टाइप में कुर्ती सिलवा सकती हैं या फिर कुर्ती का दामन स्टाइलिश तरीके से डिजाइन करवा सकती हैं। क्योंकि आप इसे डेली वियर में पहनने के बजाय पार्टी वियर में पहन सकती हैं। आप इसके साथ कई तरह की एक्सेसरीज जैसे- माला, इयररिंग्स आदि भी पहन सकती हैं क्योंकि इसे पहनने के बाद आपको बिल्कुल वेस्टर्न लुक मिलेगा।

लखनवी कलरफुल लॉन्ग कुर्ती

lakhnawi long kurti

अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो आप लखनवी कलरफुल लॉन्ग कुर्तीखरीद सकती हैं। क्योंकि इसमें आप न सिर्फ स्टाइलिश लगेंगी बल्कि आपको ट्रेडिशनल लुक भी मिलेगा। आपको लखनवी कुर्ती में कई तरह के डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे लेकिन अगर आप चाहें तो आपको लखनवी कुर्ती का पूरा सूट भी मिल जाएगा। आप इसे अपनी पसंद के हिसाब से खरीद सकती हैं लेकिन बेहतर होगा कि आप पूरा सूट ही खरीदें क्योंकि आप इसकी कुर्ती को जींस के साथ भी पहन सकती हैं।

स्टाइलिश स्लीव लॉन्ग कुर्ती

इन डिजाइन के अलावा, आपको कुर्ती में स्टाइलिश स्लीव के कई तरह के डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे। आप इसे अपनी पसंद के हिसाब से कुर्ती के डिजाइन सेलेक्ट कर सकती हैं जैसे- आप कुर्ती की फ्रिल वाली आस्तीन बना सकती हैं या फिर आप शोल्डर पर कट डिजाइन बना सकती हैं। इसके अलावा, आपको कई तरह के सिंपल डिजाइन मिल जाएंगे हालांकि यह कुर्ती आपको थोड़ी महंगी पड़ सकती हैं लेकिन आप इसे जींस के साथ आसानी से वियर कर सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-हर मौके के लिए परफेक्ट हो सकते हैं ये 5 कुर्ती डिजाइन, ऐसे करें स्टाइल

उम्मीद है कि आपको लॉन्ग कुर्ती में यह डिजाइन पसंद आए होंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@assets.vogue.in, Instagram and Fashion blog)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।