मिडी स्कर्ट को स्टाइल करने के नए अंदाज देखें

70 के दशक के मिडी स्कर्ट फैशन को नया अंदाज देना चाहती हैं, तो एक बार इस आर्टिकल को पढ़ें और फैशन टिप्‍स लें। 
Updated:- 2022-02-25, 17:34 IST
midi  skirt  crop  top  set pics

मिडी स्कर्ट का फैशन नया नहीं है बल्कि 70 के दशक में आई फिल्म 'बॉबी' से मिडी स्कर्ट ट्रेंड में आई थी। वैसे तो इस फिल्‍म ने ढेर सारे फैशन ट्रेंड्स सेट किए थे, मगर सबसे ज्यादा पोलका डॉट्स और मिडी स्कर्ट के फैशन को महिलाओं ने फॉलो किया। वक्त बदलने के साथ-साथ मिडी स्कर्ट के पैटर्न में भी कई बदलाव आए हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस द्वारा एक बार फिर से मिडी स्कर्ट के फैशन को बढ़ावा दिया जा रहा है। अलग-अलग फैशनेबल टॉप्स और एक्‍सेसरीज कैरी करके मिडी स्कर्ट को कैसे अलग अंदाज दिया जा सकता है, आप इस आर्टिकल को पढ़कर सीख सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: एक नहीं, कई तरह की होती हैं स्कर्ट, जानिए स्टाइलिंग का तरीका

midi  skirt  and  top

मैचिंग मिडी सेट

आजकल मैचिंग मिडी सेट का ट्रेंड काफी पॉपुलर हो रहा है। आपने कई टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को प्रिंटेड या मैचिंग कलर के मिडी सेट में देखा होगा। आप भी इस तरह से मिडी सेट को कैरी कर सकती हैं। वैसे तो मार्केट में आपको बने बनाएं बहुत सारे डिजाइनर मिडी सेट मिल जाएंगे और अगर आप चाहें तो किसी अच्छे दर्जी से इस तरह का मिडी सेटआप स्टिच भी करवा सकती हैं।

फैशन टिप- अगर आप ब्लेजर के साथ इस तरह का मिडी सेट पहन रही हैं, तो ब्‍लेजर या टॉप में से किसी एक चीज को सॉलिड कलर में रखें।

मिडी स्कर्ट विद शर्ट

आजकल मिडी स्कर्ट को केवल टॉप के साथ ही नहीं बल्कि व्हाइट या ब्लैक शर्ट के साथ भी पहना जा रहा है। शर्ट में भी कई तरह के पैटर्न और वैरायटी बाजार में मौजूद हैं। आप शॉर्ट शर्ट के साथ भी मिडी स्कर्ट को कैरी कर सकती हैं और लॉन्‍ग या फिर एक्‍सट्रा लूज शर्ट के साथ भी मिडी स्कर्ट को पहन सकती हैं।

फैशन टिप- यदि मिडी स्कर्ट के साथ आप शर्ट कैरी कर रही हैं, तो आपको शर्ट को मिडी स्कर्ट में टकइन करके पहनना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें: स्वेटर को स्कर्ट के साथ इन डिफरेंट तरीकों से करें स्टाइल, मिलेगा एथनिक लुक

midi  skirt  crop  top  set

मिडी स्कर्ट विद क्रॉप टॉप

क्रॉप टॉप का ट्रेंड इस वक्त महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। क्रॉप टॉप एक ऐसा विकल्प बन चुका है, जिसे आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। एथनिक से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक के साथ आप क्रॉप टॉप को कैरी कर सकती हैं। बेस्‍ट बात तो यह है कि क्रॉप टॉप में आपको ढेरों वैरायटी भी मिल जाएंगी। मिडी स्कर्ट के साथ भी क्रॉप टॉप पहना जा सकता है। ब्रालेट, स्पोर्टी लुक वाले या फिर टर्टल नेक वाले क्रॉप टॉप मिडी स्कर्ट के साथ पहन सकती हैं।

फैशन टिप- क्रॉप टॉप को कभी भी मिडी स्कर्ट के साथ टकइन करके न कैरी करें।

मिडी स्कर्ट विद स्पैगिटी

मिडी स्कर्ट को और भी स्‍टाइलिश लुक देने के लिए आप उसके साथ स्पैगिटी क्‍लब कर सकती हैं। आजकल यह फैशन बहुत ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। मार्केट में आपको सिंपल और डिजाइनर कई तरह के स्पैगिटी टॉप मिल जाएंगे।

फैशन टिप- मिडी स्कर्ट के साथ स्पैगिटी टॉप को टकइन करके पहने। मिडी स्कर्ट के साथ आप प्रिंटेड और सॉलिड दोनों तरह के स्पैगिटी टॉप पहन सकती हैं।


मिडी स्कर्ट के साथ एक्‍सेसरीज

मिडी स्कर्ट को और भी स्‍टाइलिश लुक देने के लिए आप बेल्ट बैग, लेदर बूट्स और प्रिंटेड स्‍टॉकिंग्‍स पहन सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको यह फैशन टिप्‍स पसंद आई होंगी, इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करना न भूलें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।