न्यू और कूल लुक के लिए जींस की जगह वियर करें कार्गो पैंट्स, इस तरह करें स्टाइल

आउटिंग या फिर दोस्तों के साथ घूमने के दौरान महिलाएं जींस वियर करती हैं साथ ही कई बार महिलाएं ऑफिस के लिए भी जींस पहनती हैं। जींस में जहां महिलाएं कंफर्टेबल रहती हैं तो वहीं इसमें स्टाइलिश भी नजर आती हैं लेकिन अगर आप न्यू लुक चाहती हैं तो आप जींस की जगह कार्गो पैंट्स वियर कर सकती हैं। दरअसल, इन दिनों कार्गो पैंट्स काफी ट्रेंड में हैं और समर सीजन में न्यू और कूल लुक के लिए कार्गो पैंट्स बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइन वाले कार्गो पैंट्स दिखाएंगे जिन्हें कई सार जगहों पर पहनकर जा सकती हैं।
कॉटन कार्गो पैंट्स

समर सीजन में पहनने के लिए कॉटन कार्गो पैंट्स बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस तरह की कार्गो पैंट्स में जहां आप स्टाइलिश लगेंगी तो वहीं इसमें आप कंफर्टेबल भी रहेगी। इस तरह की कार्गो पैंट्स को आप कई सारे मौकों पर पहन सकती हैं साथ ऑफिस में पहनने के लिए भी ये कार्गो पैंट्स बेस्ट है। यह कार्गो पैंट्स आपको आसानी से बाजार या ऑनलाइन प्लेटफार्म पर मिल जाएंगे जिसे आप मैचिंग टॉप या कुर्ती के साथ वियर कर सकती हैं। वहीं ये कार्गो पैंट्स आपको 700-800 की कीमत में मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें : Gown Designs: इन खूबसूरत गाउन को पहन एक्ट्रेस जैसी दिखेंगी आप
Woven कार्गो पैंट्स

इन दिनों इस तरह Woven कार्गो पैंट्स भी काफी ट्रेंड में हैं और न्यू और कूल लुक के लिए आप इस तरह का कार्गो पैंट्स वियर सकती हैं। ये कार्गो पैंट्स लाइट ग्रीन रंग में हैं और इस कार्गो पैंट्स को आप किसी भी डार्क कलर की टॉप के साथ वियर कर सकती हैं। इस तरह की कार्गो पैंट्स के साथ हील्स पहन सकती हैं या फ्लैट्स भी इस कार्गो पैंट्स के साथ बेस्ट रहेंगे। वहीं यह कार्गो पैंट्स आपको 900 तक की कीमत में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों में मिल जाएंगे।
ट्विल कार्गो ट्राउजर

यह ट्विल कार्गो ट्राउजर भी आउटिंग या दोस्तों के साथ घूमने के दौरान वियर किया जा सकता है, इस तरह के ट्विल कार्गो ट्राउजर को क्रॉप टॉप पहन सकती हैं साथ ही फुटवियर में कैजुअल शूज पहन सकती हैं। इस तरह का ट्विल कार्गो ट्राउजर आपको सस्ते दाम में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगह पर 1000 तक की कीमत में मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें : Suit Designs Under 500 Rs : केवल 500 रुपये में मिलते हैं सूट के ये लेटेस्ट डिजाइन, आप भी करें ट्राई
अगर आपको ये कार्गो पैंट्स पसंद आये तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit : myntra, amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।