Tue Sep 29, 2026 | Updated 08:02 PM IST

ट्रायल के बिना कैसे चेक करें जींस की फिटिंग? 5 सेकेंड का यह हैक आएगा काम

अगर आप भी बिना ट्रायल के सटीक फिटिंग की जींस खरीदना चाहती हैं, तो इस लेख में बताएं गए कुछ स्मार्ट और असरदार हैक्स आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। 
Updated:- 2026-09-29, 17:58 IST
image

शॉपिंग करना किसे पसंद नहीं होता? खासकर जब बात महिलाओं की हो, तो वे अक्सर वीकेंड पर शॉपिंग के लिए निकल जाती हैं, लेकिन बाजार या बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल से जींस खरीदना कई बार काफी परेशानी भरा हो जाता है। सही फिटिंग और सही साइज का पता लगाना थोड़ा मुश्किल होता है। यही नहीं बार-बार चेंजिंग रूम में जाकर जींस ट्राई करना काफी थकाऊ काम बन जाता है।अगर आप भी बिना ट्राई किए ही अपने लिए परफेक्ट फिटिंग वाली जींस खरीदना चाहती हैं, तो परेशान होने के बजाय इस लेख में बताए गए कुछ खास हैक्स को आजमा सकती हैं।

जींस की फिटिंग चेक करने का तरीका

कई बार वीकेंड पर ज्यादा भीड़ होने की वजह से कुछ दुकानदारों के नियमों के कारण आप जींस पहनकर चेक नहीं कर पाती हैं, जिससे घर आकर साइज की प्रॉब्लम होने लगती है। ऐसे में 'नेक मेजरमेंट हैक' आपके लिए सबसे बेस्ट साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इन आसान हैक्स के बारे में -

1 - 2026-09-29T172222.719

5 सेकंड का 'नेक मेजरमेंट हैक'?

शारीरिक बनावट के अनुसार, अधिकतर लोगों की कमर की चौड़ाई उनकी गर्दन के घेरे से दोगुनी होती है। यही कारण है, कि गर्दन से जींस के साइज का पता लगाया जा सकता है। अगर आप भी बिना ट्रायल के परफेक्ट जींस खरीदना चाहती हैं, तो 5 सेकंड का 'नेक मेजरमेंट हैक' आपके लिए बेस्ट हो सकता है। इसे आजमाएं के लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले जींस का बटन और जिप पूरी तरह बंद कर लें।
  • अब जींस के कमर वाले हिस्से यानी वेस्टबैंड को अपनी गर्दन के चारों ओर लपेटें।
  • अगर वेस्टबैंड के दोनों किनारे आपकी गर्दन के पीछे बिना किसी खिंचाव के आसानी से मिल जाते हैं, तो जींस आपकी कमर में एकदम परफेक्ट आएगी।
  • अगर दोनों सिरे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ जाएं, तो जींस ढीली है।
  • वहीं दोनों सिरे आपस में न मिलें, तो समझ जाइए कि जींस आपको टाइट हो सकती है।

यह भी पढ़ें- जींस को हमेशा उल्टा करके ही क्यों धोना चाहिए? जानिए असली वजह

बिना ट्राई किए जींस की फिटिंग चेक करने के अन्य आसान हैक्स

अगर किसी कारण से आप गर्दन वाला हैक इस्तेमाल नहीं कर पा रही हैं, तो आप कुछ और तरीके आजमा सकती हैं। जैसे -

1. फोरआर्म हैक से पता करें कमर का साइज

फोरआर्म हैक की मदद से भी आप अपनी साइज के हिसाब से जींस खरीद सकती हैं।

  • सबसे पहले अपनी एक हथेली की मुट्ठी बंद करें और कोहनी से लेकर मुट्ठी तक के हिस्से को बटन लगी जींस के वेस्टबैंड के अंदर डालें।
  • अगर आपकी कोहनी से मुट्ठी तक का हिस्सा वेस्टबैंड में पूरी तरह फिट बैठता है, तो जींस आपको आसानी से आ जाएगी।
  • अगर वेस्टबैंड ढीला लगता है, तो जींस कमर से ढीली होगी।
  • वहीं अगर हाथ पूरा फिट नहीं हो पा रहा है, तो जींस आपको टाइट रहेगी।

2 - 2026-09-29T172224.344

2. ऐसे चेक करें हिप्स और जांघों की फिटिंग

अगर आप हिप्स और जांघों की फिटिंग चेक करना चाहती हैं, तो जींस को फैलाकर उसके सबसे चौड़े हिस्से को अपने सीने के सामने रखकर देखें। अगर जींस के दोनों किनारे आपके दोनों कंधों की चौड़ाई से मैच करते हैं, तो समझ जाइए कि जींस हिप्स और जांघों पर न तो ज्यादा कसी हुई महसूस होगी और न ही ज्यादा ढीली।  

यह भी पढ़ें- ओवरसाइज जींस को बिना काटे भी स्टाइल कर सकती हैं आप, ये टिप्स आएंगे काम

निष्कर्ष:अगर आप भी स्मार्ट शॉपिंग करना चाहती हैं और चेंजिंग रूम के चक्कर काटने से बचना चाहती हैं, तो ऊपर बताए गए इन आसान हैक्स को जरूर आजमाएं। ये 5 सेकंड वाले हैक्स आपकी शॉपिंग को बेहद आसान और मजेदार बना देंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से। 

(image credit: MAGNIFIC)

FAQ
ट्रायल के बिना जींस की कमर का साइज चेक करने का 5 सेकेंड वाला 'नेक हैक' क्या है?
जींस के दोनों बटन बंद करके उसकी वेस्टबैंड को अपनी गर्दन के चारों तरफ लपेटें। अगर वेस्टबैंड के दोनों किनारे आपकी गर्दन के पीछे बिना खिंचाव के आपस में आसानी से मिल जाते हैं, तो वह जींस आपकी कमर में एकदम परफेक्ट आएगी।
अगर गर्दन पर वेस्टबैंड के किनारे आपस में न मिलें या चढ़ जाएं, तो इसका क्या मतलब है?
अगर वेस्टबैंड के दोनों सिरे गर्दन के पीछे आपस में नहीं मिल पा रहे हैं, तो जींस आपकी कमर में टाइट होगी। इसके विपरीत, अगर वेस्टबैंड गर्दन पर एक-दूसरे के ऊपर काफी चढ़ जाती है, तो जींस आपकी कमर में काफी ढीली होगी।
क्या यह नेक हैक हाई-राइज, मिड-राइज और लो-वेस्ट हर तरह की जींस पर काम करता है?
यह हैक मुख्य रूप से मिड-राइज और रेगुलर फिट जींस पर सबसे सटीक काम करता है। हाई-राइज या अल्ट्रा लो-वेस्ट जींस खरीदते समय कमर के साइज में 1-2 इंच का अंतर आ सकता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।