जींस को हमेशा उल्टा करके ही क्यों धोना चाहिए? जानिए असली वजह

जींस तो लगभग सभी लड़कियां और महिलाएं पहनना पसंद करती हैं। ये एक कंफर्टेबल ऑप्शन होता है। ऑफिस जाना हो, कॉलेज जाना हो या फिर दोस्तों के साथ कहीं घूमने निकलना हो, जींस ही एक ऐसा कपड़ा है जिसे लोग बार-बार पहनना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि जींस को धुलने से पहले उसे उल्टा करने की सलाह दी जाती है? कई लाेग सिर्फ इसे एक अच्छी आदत कहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है।
दरअसल, इसके पीछे कई काम की वजहें हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में बताने जा रहे हैं कि जींस को उल्टा करके क्यों धुलना चाहिए? आइए जानते हैं-
रंग नहीं पड़ता है फीका
जींस को उल्टा करके धोने की सबसे बड़ी वजह यही है कि उसका रंग फेड न हो। जब आप इसे सीधा करके ही धोने लगती हैं तो इससे रंग हल्का होने लगता है। खासकर डार्क ब्लू और ब्लैक कलर की जींस में ये समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आप जींस को उल्टा करके धोएंगी तो उसका अंदर वाला कलर लंबे समय तक बना रहेगा।
-1783233567731.jpg)
यह भी पढ़ें- बार-बार धोने से अकड़ गई है आपकी फेवरेट डेनिम जींस? धोने के पानी में डालें यह चीज
क्वालिटी नहीं होती है खराब
अगर आप वॉशिंग मशीन में कपड़े धुलती हैं तो आपने देखा होगा कि कपड़े लगातार घूम-घूमकर एक दूसरे से टकराते हैं। इससे ऊपर का हिस्सा जल्दी घिसने लगता है। ठीक ऐसी जींस के साथ भी होता है और उसके कपड़े की क्वालिटी खराब होने लगती है। इसलिए भी जींस को उल्टा करके धुलने की सलाह दी जाती है।
यह भी पढ़ें- Jeans Fitting Tips: महंगी जींस हो गई है ढीली? टेलर के चक्कर छोड़ें, बर्फ का पानी मिनटों में कर देगा फिट
बार-बार धोने की जरूरत नहीं
जींस को हर बार पहनने के बाद धुलना जरूरी नहीं होता है। जरूरत से ज्यादा धुलने से भी जींस का कलर फीका नजर आने लगता है और कपड़े को भी नुकसान पहुंचता है। इसलिए जब भी जींस धोएं तो उसे उल्टा करके और ठंडे या नॉर्मल पानी में धोना बेहतर माना जाता है।
-1783233593468.jpg)
यह भी पढ़ें- पुरानी जींस को फेंकने की भूल न करें, 10 मिनट में घर पर बनाएं यह सुपर स्टाइलिश 'डेनिम हैंड पाउच'
जींस धोते समय इन बातों का भी रखें ध्यान
- जींस को हमेशा उल्टा करके धोने की कोशिश करें।
- बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल न करें।
- जरूरत न हो तो बार-बार वॉशिंग मशीन में न डालें।
- तेज धूप में लंबे समय तक न सुखाएं।
यह भी पढ़ें- ₹5 में घर पर करें महंगे कपड़ों की Dry Cleaning, लॉन्ड्री में नहीं देने पड़ेंगे हजारों रुपए
तो अगर आप भी जींस को धोते समय उसे उल्टा नहीं करती थीं, तो हमने आपको सही तरीका बताया है। इससे जींस की क्वालिटी और कलर दोनों ही बने रहेंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/Gemini
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।