ओवरसाइज जींस को बिना काटे भी स्टाइल कर सकती हैं आप, ये टिप्स आएंगे काम

हर बार कपड़े में अल्टरेशन करवाना ही सही उपाय नहीं होता, क्योंकि कई बार नई जींस को कटवाने से उसका ओरिजिनल डिजाइन भी खराब हो जाता है।
Updated:- 2026-07-19, 16:38 IST
you can style oversized jeans without altering know easy stylish tips

Oversized Pant या बहुत ज्यादा लूज जींस खरीदने के बाद अक्सर महिलाएं, इसके साथ पहनने के लिए सही टॉप का चयन नहीं कर पातीं। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस तरह की जींस के साथ आप हर तरह का टॉप नहीं पहन सकती। ऐसे में परेशान होकर कई महिलाएं जींस कटवाने या फिटिंग करवाने का प्लान बना लेती हैं। अक्सर ऑनलाइन शॉपिंग करने की वजह से महिलाओं के साथ यह समस्या देखने को मिलती हैं। कई बार साइज का चुनाव सही करने के बाद भी जींस लंबी और लूज आ जाती है। इन जींस की लंबाई इतनी ज्यादा होती है कि उसका निचला हिस्सा जमीन पर घिसटने लगता है। आप भी अगर ओवरसाइज जींस से परेशान हैं और इसे कैसे पहना जाए, समझ नहीं पा रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसे पहनने का सही तरीका विस्तार से बताएंगे।

Oversized Pant को बिना कटवाए कैसे पहनें?

रबड़ बैंड का यूज करें- जींस बहुत ज्यादा लंबी है, तो आप इसे नीचे की साइट से मोड़ते हुए नया डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए आपको जिंस को उल्टी तरफ से मोड़ना है। इससे नीचे की तरफ जींस का कलर हल्का लाइट नजर आएगा। यह आपके पूरे लुक को अलग बनाएगा। आप चाहें, तो जींस में अंदर की तरफ रबड़ भी लगा सकती हैं। मोड़ने के बाद अगर आप इसमें अंदर की तरफ रबड़ लगाएंगी, तो यह कार्गो की तरह लगेगा। जिससे ऊपर की तरफ जींस लूज होगी और नीचे की तरफ टाइट दिखेगी। इसके लिए आप रबड़ बैंड का यूज कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Indo Western Trend: स्टाइलिश आउटफिट के साथ इंडियन ज्वेलरी को ऐसे करें पेयर

Loose jeans fashion

कमर पर सेफ्टी बटन या हुक लगाएं

जींस बहुत ज्याजा ढीली है और बेल्ट पहनने के बाद भी कमर से लूज और मुड़ी हुई नजर आ रही है, तो आप कमर के बाद बटन का यूज कर सकती हैं। टिक टैक वाले बटन या हुक की मदद से जींस ऊपर से मुड़ी हुई भी नहीं दिखेगी और आप बिना सिलवाए इसे फिट करके भी पहन सकती हैं। इसे आपको अंदर की तरफ से लगाना है, ताकि यह दिखाई न दे। इसके अलावा आप वेस्ट एडजस्टर क्लिप का इस्तेमाल करे

इसे भी पढ़ें-उमस में फैशन नहीं होगा फीका, ये 5 आउटफिट्स देंगे कूल और ट्रेंडी लुक

वेस्ट एडजस्टर क्लिप का इस्तेमाल करें

आप चाहें तो कमर को फिट करने के लिए वेस्ट एडजस्ट क्लिप का भी यूज कर सकती है। आजकल मार्केट में ऐसे कई ऑप्शन आ गए हैं, जिनकी मदद से बिना सिलाई के कमर की फिटिंग कम की जा सकती है। इससे कपड़ा भी खराब नहीं होता और बार-बार अपने हिसाब से आप साइज भी एडजस्ट कर सकती हैं। इसे आप एक जींस से निकालकर कभी भी दूसरी जींस पर लगाकर यूज कर सकती हैं।

How to wear oversized jeans

image credot- KLIVE/amazon

इन टिप्स के अलावा आप लंबी जींस को बिना कटवाए पहनने के लिए. सही फुटवियर चुनें। इससे जींस पैरों में नहीं आती। साथ ही, ओवरसाइज जींस का फैब्रिक अच्छा है, तो इसे फैशन का हिस्सा बना सकती हैं। आप इसके साथ शॉर्ट और फिटेड टॉप पहनें। स्नीकर्स की जगह हील्स कैरी करें, जिससे और ज्यादा स्टाइलिश दिखेंगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।