Karwa Chauth Hairstyle: करवा चौथ पर फूलों के साथ बनाएं ये आसान हेयर स्टाइल

फैशन ट्रेंड जब बदलता है तो लोग उसे जरूर ट्राई करते हैं। खासकर फेस्टिवल सीजन में क्योंकि इसमें उन्हें अलग-अलग तरीके के ऑप्शन को ट्राई करने का मौका मिल जाता है। करवा चौथ का त्योहार भी आने वाला है। इस दिन अच्छा लगने के लिए महिलाएं आउटफिट खरीदती हैं साथ ही मेकअप लुक भी पहले से ही सर्च करके रखती है। लेकिन हेयर स्टाइल फिर भी समझ नहीं आता है। ऐसे में जरूरी है कि आप यहां बताए गए फूलों के साख आसान हेयर स्टाइल बनाएं। इन्हें बनाना काफी आसान है साथ ही इससे आपका हेयर स्टाइल भी काफी अच्छा लगेगा।
ट्विस्टेड ब्रेड हेयर स्टाइल

अगर आप वर्किंग है और हेयर स्टाइल बनाने का समय कम है तो ऐसे में आप साइड ब्रेड बनाकर पीछे पिन से बालों को सेट करके खजूरी चोटी बना सकती हैं। इसके बाद इसमें गजरा लगाना है। इसके लिए पतले गजरे को बालों में न लगाएं। बल्कि कई सारी लड़ियों के साथ इसे बनवाएं फिर इसे पिन की मदद से बालों में सेट करें। इसे भी आपको ट्विस्ट करके बालों में लगाना है। इस तरीके से 15 मिनट में आपका हेयर स्टाइल बनकर तैयार हो जाएगा। इसे आप साड़ी पर या सूट पर ट्राई कर सकती हैं।
बन हेयर स्टाइल

अगर आप साड़ी या लहंगा वियर कर रही हैं तो इनके साथ आप ट्विस्टेड बन हेयर स्टाइल बनाएं और इसमें फूलों (कुर्ती के साथ हेयर स्टाइल) को सजाएं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आगे की तरफ बालों में पफ क्रिएट करें। फिर इसे पिन की मदद से सेट करें। फिर पीछे के बालों में ट्विस्ट करके हेयर बन क्रिएट करना है। फिर इसमें रोज पेटल्स या फिर छोटे वाले बेबी ब्रेड्स बालों में पिन की मदद से लगाते हैं। साइड में थोड़े से बाल निकालकर उन्हें ट्विस्ट करना है। इस तरीके से आपका हेयर स्टाइल बनकर तैयार हो जाएगा। करवा चौथ पर आप इसे ट्राई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: इन 3 इजी हेयर स्टाइल से आप अपने लुक को बना सकती हैं क्लासी
फ्लावर टियारा हेयर स्टाइल

ओपन हेयर स्टाइल भी काफी अच्छे लगते हैं। आप भी इन्हें करवा चौथ पर अपने लुक के साथ एड कर सकती हैं। इसलिए आपको जरूरत है कि आप अपने बालों (ब्रीजी लुक के लिए हेयर स्टाइल) में टियारा लगाएं और हेयर स्टाइल को कम समय में कंप्लीट करें। इसके लिए बालों को कर्ल करें। फिर आगे की तरफ पफ क्रिएट करें और पिन की मदद से इसे सेट करें। अब इसमें ओरिजिनल फ्लावर का बना टियारा पिन की मदद से सेट करें। पीछे के बालों को खुला छोड़ दें। इस तरीके से आपका हेयर स्टाइल बनकर तैयार हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन में ट्राई करें ये हेयर स्टाइल, मिलेगा बेहतरीन लुक
इन हेयर स्टाइल को ट्राई करें और करवा चौथ लुक को कंप्लीट करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।