शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। वह बॉलीवुड में केवल अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि खास फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। साड़ी से लेकर लहंगा तक हर बार वह एक नए अंदाज के साथ अपने दर्शकों के सामने आती हैं। उनके हर लहंगा में कुछ न कुछ तो डिफरेंट जरूर होता है। लहंगे के पैर्टन से लेकर दुपट्टे के डिजाइन तक के लिए आप शिल्पा शेट्टी से इंस्पिरेशन लें सकती हैं। चलिए एक नजर डालते हैं उनके बेस्ट लहंगा आउटफिट्स पर।
मल्टी कलर्ड लहंगा चोली
View this post on Instagram
शिल्पा शेट्टी इस मल्टी कलर्ड लहंगा चोली में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अगर आप अपनी फ्रेंड की शादी या रिसेप्शन पार्टी में सबसे हटके दिखना चाहती हैं तो आप इस लहंगा लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। अपने लुक में यूनिकनेस ऐड करने के लिए लहंगे से मिलता -जुलता कलरफुल टैटू अपने हाथों में बनवा सकती हैं। लाइट कलर शेड लिपस्टिक और कर्ल हेयर के साथ अपने लुक में चार चांद लगाएं।
टिप्स:इस तरह के लहंगे के साथ आप ज्वेलरी भी कैरी कर सकती हैं। लेकिन ज्यादा हैवी ज्लेवरी न पहनें। इससे आपका लुक खराब हो सकता है।
पिंक फ्लोरल नेट लहंगा
View this post on Instagram
यकीन मानिए इस तरह के फ्लावर पैटर्न लहंगे में आप किसी प्रिंसेस से कम नहीं लगेंगी। इस तरह के लहंगे लाइट वेट होते हैं। ऐसे में कॉकटेल पार्टी के लिए यह लहंगा एकदम बेस्ट रहेगा। इस लहंगे के साथ खुले बाल और मैंचिग ईयरिंग्स पहनें। मिनिमल मेकअप के साथ डार्क कलर की लिपस्टिक लगाएं।
टिप्स: इस लहंगे के साथ फ्लोरल पैर्टन वाला ही ब्लाउज पहनें। आई मेकअप में लहंगे से मैच करता हुआ आईशैडो लगाएं।
ब्राइट कलर लहंगा
View this post on Instagram
अगर आपको ब्राइट कलर पसंद है तो आप शिल्पा शेट्टी के इस लहंगा लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। ग्रीन, पिंक और ऑरेंज कलर का यह फ्यूजन बेहद खूसूरत लग रहा है। इस लहंगे के साथ इन्होनें डीप यू नेक ब्लाउज पहना है। आप भी शिल्पा शेट्टी की तरह हाथों में चूड़ियां, लो बन के साथ फ्लावर और सिंपल मेकअप करें। इस लुक में जो भी आपको देखेगा, सबकी निगाहें केवल आप पर टिकी रह जाएंगी। (शिल्पा शेट्टी इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स)
टिप्स:झुमके वाले ईयरिंग्स इस लहंगे के साथ अच्छे लगेंगे। साथ ही बिंदी भी लगाएं।
इसे भी पढ़ें: फ्लोरल लहंगा देगा आपको डिफ्रेंट लुक, जानें स्टाइल करने का सही तरीका
मरून लहंगा
View this post on Instagram
सीक्वेन ड्रेस हो या लहंगा आजकल यह लड़कियों की पहली पसंद बना हुआ है। शिल्पा शेट्टी का यह मरून सीक्वेन लहंगा बेहद ही स्टनिंग है। आप इस तरह का लहंगा संगीत फंक्शन में पहन सकती हैं। इस लहंगे के साथ वेवी हेयर और मरून कलर की लिपस्टिक लगाएं। (माधुरी दीक्षित बेस्ट लहंगा लुक्स)
टिप्स:इस तरह के लहंगे के साथ डायमंड नेकलेस बेहद सुंदर लगता है। लेकिन केवल नेकलेस पहनें या फिर ईयरिंग्स।
इसे भी पढ़ें: दिखना चाहती हैं स्टाइलिश, शिल्पा शेट्टी की तरह पहनें साड़ी
प्रिंटेड लहंगा
View this post on Instagram
प्रिंटेड लहंगा सिंपल के साथ-साथ अट्रैक्टिव होते हैं। आप इस तरह के लहंगे को किसी भी पार्टी में पहन सकती हैं। लहंगा का मॉर्डन टच देने के लिए आप शिल्पा शेट्टी की तरह ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहन सकती हैं। चोकर नेकलेस और छोटे से मांगटीका से अपने लुक को अमेजिंग बनाएं।
टिप्स: आप प्रिंटेड लहंगा के साथ डीप वी नेक ब्लाउज भी पहन सकती हैं। लेकिन फिर आपको इसके साथ ज्वेलरी कैरी करनी होगी।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। फैशन से जुड़े इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।