धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित से लें लंहगा लुक्स इंस्पिरेशन

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित कभी भी अपने फैंस को अपने फैशन सेंस से निराश नहीं करती हैं। वह मॉर्डन से लेकर वेस्टर्न तक सभी आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगती हैं। लेकिन आजकल माधुरी दीक्षित वेडिंग लहंगा के लिए मेजर गोल सेट कर रही हैं। आप भी उनके इन लंहगा लुक्स से इंस्पायर हो सकती हैं और माधुरी के आउटफिट को रिक्रिएट कर सकती हैं या फिर उनमें कोई नया टच दें सकती हैं। वैसे भी वेडिंग सीजन चल रहा है तो हर लड़की चाहेगी कि वह सबसे अलग और सुंदर दिखे। इसके लिए मेकअप और लंहगा बेहद अहम है। अगर आप कंफ्यूज हैं कि आपको किस तरह से और कौन-सा लहंगा कैरी करना चाहिए तो आज हम आपके लिए माधुरी दीक्षित के 5 सबसे बेस्ट लंहगा लुक्स लेकर आए हैं।
पिंक मैटलिक लंहगा

इस पिंक मैटलिक लंहगे में माधुरी दीक्षित बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप भी उनके इस लंहगा लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। इस लंहगे में शेवरॉन पैर्टन के साथ मेटल की लेयरिंग की गई है और उनके ब्लाउज को डिफरेंट लुक देने के लिए फेदर ड्रेप जोड़ा गया है। इस फ्लोरल लंहगे के साथ माधुरी ने खूबसूरत डायमंड ज्वेलरी पहनी हैं और बात करें मेकअप कि तो उन्होनें पिंक आई शैडो, ब्लैक आईलाइनर और मैजेंटा लिपस्टिक के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है।
फ्लोरल व्हाइट लंहगा

माधुरी दीक्षित इस फोटो में व्हाइट फ्लोरल लंहगा पहने हुए नजर आ रही हैं। इस लंहगे के साथ उन्होनें मोटे स्ट्रैप वाला हैवी एंब्रॉयडरी ब्लाउज पहना है। इस लंहगे लुक को और भी शानदार बनाने के लिए माधुरी ने सॉफ्ट शिमर और बोल्ड रेड लिपस्टिक के साथ हैवी मेकअप किया है। साथ ही उन्होनें खुले बाल रखें हैं। बात करें ज्वेलरी की तो उन्होनें इस फ्लोरल लंहगे के साथ लॉन्ग ईयरिंग्स पहने हैं।
इसे भी पढ़ें:माधुरी दीक्षित के यह स्टाइल देखकर आपको भी साड़ी से हो जाएगा प्यार
एथनिक सिल्हूट लंहगा

माधुरी दीक्षित ने इस फोटो में अमित अग्रवाल का डिजाइन किया हुआ लंहगा पहना है। यह लंहगा ग्रीन कलर का है और एथनिक सिल्हूट में बखूबी मॉर्डन एलिमेंट को जोड़ा गया है। माधुरी ने हल्के रंग की मैटलिक लंहगे के साथ केप स्लीव्स वाला ब्लाउज पहना है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस लंहगे के साथ माधुरी दीक्षित ने ग्लैम मेकअप किया है और मैशी बन के साथ मैचिंग इयररिंग्स और ब्रेसलेट पेयर किया है। इस पूरे आउटफिट में माधुरी दीक्षित एकदम परफेक्ट लग रही हैं। आप भी कुछ इसी तरह के माधुरी दीक्षित के लंहगा स्टाइल को कॉपी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:बॉडी शेप के हिसाब से जानें किस तरह की साड़ी आप पर लगेगी बेस्ट
येलो लंहगा

आजकल मल्टी कलर ब्लाउज काफी ट्रेंड में हैं। लेकिन माधुरी दीक्षित ने इसे दूसरे तरीके से स्टाइल किया है। इस येलो शिफॉन लंहगे के साथ माधुरी ने मिरर वर्क वाला मल्टी कलर ब्लाउज पहना है और दुपट्टे का बॉर्डर भी ब्लाउज से मैच करता है। उन्होनें इस लुक को सिंपल मेकअप और खुले बालों के साथ कंप्लीट किया है। आज कल इस तरह के लंहगा स्टाइल काफी फैशन ट्रेंड में है। आप भी माधुरी की इस लंहगा लुक को आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आप किसी भी कलर के शिफॉन लहंगे के साथ वी नेक, कोल्ड शोल्डर या ऑफ-शोल्डर डिजाइन ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। नाइट पार्टी के लिए इस तरह के लंहगे एकदम बेस्ट ऑप्शन हैं।
टाई-डाई लहंगा

हम सिर्फ टाई-डाई टॉप या पैंट में पहनना पसंद करते हैं, लेकिन माधुरी दीक्षित ने टाई-डाई लंहगा पहन हर किसी को अपने फैशन सेंस का मुरीद बना दिया है। इस टाई-डाई लंहगे के साथ माधुरी ने जैकेट स्टाइल बंजारा ब्लाउज पहना है जिसपर थ्रेड एम्ब्रॉयडरी की हुई है। इस लंहगे के साथ माधुरी ने बेरी टोन्ड लिप और ब्लश मेकअप किया है और खुले बाल रखे हैं। डे पार्टी के लिए आप भी इस तरह से लंहगा कैरी कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। फैशन से जुड़े इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: instagram.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।