शरारा सूट का फैशन हमेशा ट्रेंड में बना रहता है क्योंकि यह महिलाओं का सबसे पसंदीदा परिधान है। शरारा सूट को महिलाएं पार्टी से लेकर किसी भी वेडिंग फंक्शन में आसानी से वियर कर सकती हैं। इसे पहनने के बाद महिलाओं को न सिर्फ क्लासी लुक मिलता है बल्कि कंफर्टेबल भी होता है। इसके अलावा, शरारा सूट पहनने के बाद बेहद खूबसूरत लगता है, जिसे महिलाएं बिना किसी झंझट के पूरे दिन आसानी से पहन सकती हैं।
आजकल बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी डिजाइनर शरारा सूट पहने नजर आ रही हैं। लेकिन सबसे ज्यादा बॉलीवुड एक्ट्रेसेस एंब्रॉयडरी शरारा सूट वियर करने लगी हैं। अगर आपको भी शरारा सूट पहनना पसंद है, तो आप आलिया भट्ट, रश्मिका मंदाना, सारा अली खान शरारा सूट के एक्ट्रेसेस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
स्लीवलेस शरारा सूट
अगर आप शरारा सूट को डिफरेंट तरीके से स्टाइल करना चाहती हैं, तो आप आलिया भट्ट से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आलिया भट्ट का शरारा सूट व्हाइट कलर का है, जिसका ऊपर का कुर्ता स्लीवलेस और शॉर्ट है। साथ ही, आलिया भट्ट के शरारा सूट के नीचे का घेरा काफी ज्यादा है और सिंपल कुर्ती वियर कर रखी है।साथ में आलिया ने सिंपल व्हाइट कलर का दुपट्टा भी पहन रखा है। आप भी आलिया से स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं आप अपने लुक को और क्लासी बनाने के लिए हाथों में चूड़ियां सकती हैं या फिर आप कोई स्टाइलिश हेयर स्टाइल भी बना सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- शरारा सूट में गार्जियस दिखने के लिए इन स्टाइलिंग टिप्स को करें फॉलो
ग्रीन सिंपल शरारा सूट
आप व्हाइट कलर के अलावा डिफरेंट कलर का शरारा सूट वियर करना चाहती हैं, तो आप सारा अली खान के इंस्पिरेशन ले सकती हैं। उनका ग्रीन कलर का सिंपल शरारा सूट काफी अच्छा लग रहा है। सारा अली खान ने प्रिंटेड शरारा सूट वियर कर रखा है, जिसकी शॉर्ट कमीज है।
सारा के शरारा सूट का दुपट्टा काफी अच्छा और सिंपल है लेकिन इनके दुपट्टे में नीचे लटकन लटकी हुई है, जो बेहद खूबसूरत लग रही है। लेकिन अगर आप चाहें तो कुर्ती की स्लीव फुल भी रख सकती हैं। फुल स्लीव में आप न सिर्फ अच्छी लगेंगी बल्कि आपको क्लासी लुक भी मिलेगा।
Recommended Video
व्हाइट एंब्रॉयडरी शरारा सूट
आजकल व्हाइट एंब्रॉयडरी शरारा सूट काफी चलन में है क्योंकि इस डिजाइन में शरारा सूट कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देख सकते हैं जैसे आलिया भट्ट, रश्मिका मंदाना आदि। लेकिन अगर आप सिंपल और कुछ लेटेस्ट ट्राई करना चाहती हैं, तो आप रश्मिका मंदाना से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपने फिल्म के कार्यक्रम में पहना देखा गया था। उनका शरारा सूट न सिर्फ सिंपल है बल्कि काफी खूबसूरत भी लग रहा है।
रश्मिका मंदाना का सूट में व्हाइट कलर के साथ कई कलर भी इस्तेमाल किए गए हैं, जो उनके शरारा सूट को एक क्लासी लुक दे रहे हैं। आपको इस तरह के कई शरारा सूट बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। आप इसे अपनी पसंद के हिसाब से खरीद सकती हैं और इसके साथ अगल तरह से हेयरस्टाइल बना सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- शरारा सूट में गार्जियस दिखने के लिए इन स्टाइलिंग टिप्स को करें फॉलो
स्टाइलिश शरारा सूट
अगर आप शरारा के साथ सिंपल कुर्ती नहीं पहनना चाहती हैं तो आप डिजाइनर कुर्ती ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आप दिव्यांका त्रिपाठी से स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं। आप दिव्यांका त्रिपाठी की तरह स्टाइलिश कुर्ती डिजाइन करवा सकती हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने शरारा सूट के साथ डिजाइनर कुर्ती पहन रखी है, जो उनको क्लासी लुक दे रहा है। अगर आप पार्टी में पहनने के लिए स्टाइलिश कपड़े तलाश रही हैं, तो आप दिव्यांका त्रिपाठी की तरह शरारा सूट स्टाइल कर सकती हैं।
आपको मार्केट में शरारा सूट के ये सभी डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।