शरारा सूट महिलाएं बहुत शौक से पहनती हैं, क्योंकि इसे पहनना न सिर्फ आसान है बल्कि आप इसे पूरे दिन बिना किसी झंझट के वियर कर सकती हैं। साथ ही, शरारा सूट पहनने के बाद बेहद खूबसूरत भी लगता है। लेकिन गर्मियों में ज्यादातर महिलाएं हैवी शरारा सूट पहनना पसंद नहीं करती हैं। अगर आप भी हैवी शरारा नहीं पहनना चाहती हैं, तो आप सिंपल कुर्ती के साथ शरारा के लेटेस्ट डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।
इसलिए आपको मार्केट में भी शरारा की कई तरह की वैरायटी मिल जाएंगी। लेकिन अगर आप सिंपल कुर्ती के साथ स्टाइलिश और सिंपल शरारा पहनना चाहती हैं, तो आप शरारा स्टाइलिश तरीके से डिजाइन करवा सकती हैं।
सिंपल थ्री लेयर शरारा-
आप कुर्ती से साथ सिंपल थ्री लेयर शरारा पहन सकती हैं। आपको बाजार से कई तरह के फैब्रिक मिल जाएंगे, जिसका आप सिंपल थ्री लेयर शरारा डिजाइन करवा सकती हैं। थ्री लेयर पर आप बेल, नेट का कपड़ा या फिर कुंदन के बटन भी लगा सकती हैं। बता दें कि यह शरारा शॉर्ट कुर्ती के साथ काफी अच्छा लगता है।
इसे ज़रूर पढ़ें- शरारा सूट में गार्जियस दिखने के लिए इन स्टाइलिंग टिप्स को करें फॉलो
आप इसके साथ कई तरह के डिजाइनर कुर्ती हर तरह के डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे। आप अपनी पसंद के हिसाब से कुर्ती को खरीद सकती हैं, पर बेहतर होगा कि आप कुर्ती के डिजाइन के साथ-साथ इसके कलर का भी ध्यान रखें।
चिकनकारी शरारा-
आप सिंपल शरारा डिजाइन न करवाकर चिकनकारी फैब्रिक का शरारा ट्राई कर सकती हैं। यह शरारा पहनने के बाद न सिर्फ ट्रेंडी लगेगा बल्कि आप स्टाइलिश भी लगेंगी। आप चिकनकारी शरारा के साथ प्रिंटेड कुर्ती से लेकर सिंपल कुर्ती ट्राई कर सकती हैं। इस शरारा को आप आसानी से डिजाइनर कुर्ती के साथ पार्टी में वियर करके जा सकती हैं। क्योंकि इस शरारा के साथ गोटा लेस कुर्ती में आपको कई तरह के पार्टी वियर डिजाइन मिल जाएंगे।
नेट शरारा डिजाइन-
आप कॉटन या फिर चमक दमक का शरारा पहनने के बजाय नेट का ब्लैक शरारा भी ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए बस आपको नेट का कपड़ा बाजार से खरीदना होगा और शरारा डिजाइन करवाना होगा। आप इस शरारा के साथ शॉर्ट कुर्ती, प्लेन कुर्ती या फिर नेट की कुर्ती सेलेक्ट कर सकती हैं। आप इसके साथ ओपन हेयर स्टाइल या फिर हैवी दुपट्टा वियर कर सकती हैं। (शरारा कुर्ता के साथ दुपट्टा ड्रेप करने के 5 स्टाइल)
वन लेयर शरारा-
आप प्रिंटेड कुर्ती के साथ वन लेयर शरारा भी पहन सकती हैं। हालांकि, यह शरारा सिंपल ज्यादा अच्छा लगता है, लेकिन अगर आप चाहें तो धागे से कुछ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। जी हां, आप शरारा पर धागे से कई तरह के डिजाइन बनवा सकती हैं। आप लेयर नेट मटेरियल का इस्तेमाल करके भी बनवा सकती हैं। (5 कुर्ती डिजाइन)
इसे ज़रूर पढ़ें- हैवी दुपट्टे को शरारा सूट के साथ स्टाइल करने के लिए यहां से लें आइडियाज
हालांकि, आपको इसके साथ कई तरह कुर्तियों की वैरायटी मिल जाएंगी, लेकिन आप इसके साथ शॉर्ट और प्रिंटेड की कुर्ती वियर करें। यकीनन यह आपको ट्रेंडी लुक देगा।
इसके अलावा, आपको कुर्ती के साथ पहनने के लिए शरारा के कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से सेलेक्ट कर सकती हैं। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Amazon and Instagram)
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।