शरारा कुर्ता के साथ दुपट्टा ड्रेप करने के 5 स्टाइल

फेस्टिवल सीजन आ रहा है और इसी के साथ महिलाओं ने स्टाइलिश और फैशनेबल दिखने की तैयारियां भी शुरू कर दी है। जाहिर है, फेस्टिवल सीजन है तो महिलाएं ट्रेडिशनल आउटफिट्स की तलाश में होंगी। वैसे तो आपको बाजार में ट्रेडिशनल आउटफिट्स में बहुत सारे विकल्प मिल जाएंगे, मगर इस वक्त सबसे ज्यादा ट्रेंड शरारा कुर्ते का है। इसमें बहुत सारी डिजाइन और वैरायटी आपको मिल जाएंगी। आप चाहें तो किसी अच्छे लोकल टेलर या डिजाइन से शरारा कुर्ता डिजाइन भी करवा सकती हैं। मगर शरारा कुर्ता कितना ही डिजाइनर क्यों न हो अगर आप इस पर दुपट्टे को ठीक से कैरी नहीं करेंगी, तो आपका लुक अच्छा नहीं लगेगा।
चलिए तो आज हम आपको बताते हैं कि अगर आप शरारा कुर्ता पहन रही हैं, तो आप कितने अंदाज में दुपट्टे को कैरी कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: आपके वॉर्डरोब में जरूर होने चाहिए ये 5 दुपट्टे, हर तरीके से कर सकेंगी स्टाइल
वन शोल्डर दुपट्टा ड्रेपिंग
इस तस्वीर में बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने फैशन डिजाइनर संगीता कीलाचंद द्वारा डिजाइन किया हुआ कॉटन शरारा कुर्ता पहना हुआ है। इस शरारा कुर्ते के साथ विद्या ने वन शोल्डर दुपट्टा ड्रेपिंग स्टाइल को अपनाया हुआ है। अगर आपने ऐसा शरारा कुर्ता चुना है जिसके कुर्ते पर अधिक काम नहीं है और दुपट्टा हैवी है तो आप भी इस ड्रेपिंग स्टाइल को अपना सकती हैं। आपको बता दें कि इस तरह के दुपट्टा ड्रेपिंग स्टाइल में आप एक शोल्डर पर दुपट्टे को पिनअप करें और दूसरे साइड से उसे ओपन रखें।
इसे जरूर पढ़ें: बनारसी दुपट्टे को स्टाइलिश अंदाज में ड्रेप करने के टिप्स
बैक साइड से कैरी करें दुपट्टा ड्रेप
अगर दुपट्टा लाइट वेट का है और कुर्ते पर हैवी काम किया गया है, तो जाहिर है कि आप उसे फ्लॉन्ट करना चाहेंगी। ऐसे में आप एक्ट्रेस आमना शरीफ की तरह दुपट्टे को बैक साइड से कैरी कर सकती हैं। यह दुपट्टा ड्रेपिंग स्टाइल बहुत आसान है और बेस्ट बात तो यह है कि इस तरह के ड्रेपिंग स्टाइल को कैरी करने पर आपका शरारा लुक खिल कर नजर आएगा। आप चाहें तो दुपट्टे को हाथों पर फोल्ड करके पिनअप भी कर सकती हैं।
शॉल स्टाइल में ड्रेप करें दुपट्टा
आजकल बाजार में आपको सिल्क फैब्रिक से तैयार शरारा कुर्ता भी मिल जाएगा और इसमें आपको कई वैरायटी भी देखने को मिलेंगी। इस तस्वीर में एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने फैशन ब्रांड रॉ मैंगो का डिजाइन किया हुआ शरारा कुर्ता पहना हुआ है। इसके साथ सुरवीन ने दुपट्टे को फ्रंट साइड से शॉल स्टाइल में ड्रेप किया है और दोनों शोल्डर्स पर पिनअप किया हुआ है। दुपट्टा कैरी करने का यह अंदाज सबसे सरल है। खासतौर पर अगर आपने सिंपल सोबर शरारा कुर्ता पहना है, तो इस दुपट्टा ड्रेपिंग स्टाइल को अपना कर देखें।
सिर से करें दुपट्टा ड्रेप
यह तस्वीर एक्ट्रेस गौहर खान के प्री-वेडिंग फंक्शन की है। तस्वीर में गौहर ने बहुत ही खूबसूरत हरे रंग का शरारा पहना हुआ है। इस शरारे के साथ गौहर ने सिर से दुपट्टे को ड्रेप किया है और कंधे पर भी दुपट्टे को पिनअप किया है। इस तरह के दुपट्टे ड्रेपिंग स्टाइल को आप भी अपना सकती हैं, खासतौर पर अगर आप किसी पूजा-पाठ में शामिल होने जा रही हों तो यह एक अच्छा विकल्प है।
नेक टच दुपट्टा ड्रेपिंग स्टाइल
आप शरारा कुर्ते के साथ नेक टच दुपट्टा ड्रेपिंग स्टाइल को भी अपना सकती हैं। इस तस्वीर में मॉडल ने फैशन डिजाइनर सीमा गुजराल का डिजाइन किया हुआ बेहद खूबसूरत शरारा कुर्ता पहना है। इसके साथ मॉडल ने दुपट्टे को गले से चिपका कर पीछे की ओर डाला हुआ है। अगर आप इस स्टाइल को अपना रही हैं, तो दुपट्टे को अच्छे से फोल्ड करके फिर गले में ड्रेप करें।
शरारा कुर्ता के साथ दुपट्टे को ड्रेप करने के इन स्टाइलिश अंदाज को आप भी एक बार जरूर ट्राई करके देखें। इसी तरह और भी फैशन हैक्स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।