त्यौहारों का महीना चल रहा है ऐसे में छठ पूजा भी नजदीक है। सभी महिलाएं इस दिन व्रत रखने वाली हैं और बहुत ही बढ़िया तरीके से तैयार भी होने वाली हैं। अगर आप को कंफ्यूजन है या आप ने अभी तक तय नहीं किया है कि आप छठ पूजा के दिन क्या पहनें तो आज हम आपको इस लेख में दिखाने वाले हैं कुछ साड़ियों के डिजाइन और यह भी बताएंगे कि आप किन दूसरे तरीकों से इन साड़ियों को कैरी कर सकती हैं।
येलो और पिंक साड़ी
इस येलो और पिंक कलर की साड़ी में करिश्मा इतनी ज्यादा सुंदर लग रही हैं की उन्हें देखकर फिल्म 'हम साथ साथ है' की याद आ जाए। छठ पूजा के दिन आप ऐसी ही रंग की साड़ी भी पहन सकती हैं। अगर आपको यह रंग पसंद आ रहे है तो आप इसी रंग की साड़ी को खरीद सकती हैं और उसे इन अलग-अलग तरीकों से भी कैरी कर सकती हैं-
- इस साड़ी के पल्लू को अगर आप खुला रखेंगी तो सबसे ज्यादा सुन्दर लगेंगी। लेकिन छठ पूजा के दिन बहुत काम होता है तो बेहतर रहेगा की आप पल्लू को कंधे पर टक कर लें।
- अगर आपके बाल लम्बे और घने हैं तो आप जूड़ा बना सकती हैं लेकिन अगर आपके बाल छोटे हैं तो बालों को स्ट्रैट या कर्ल कर सकती हैं।
- आप चाहें तो अपनी सुंदरता बढ़ने के लिए बालों में गजरा भी लगा सकती हैं।
हरे कलर की बनारसी साड़ी
विद्या बालन इस सुन्दर सी साड़ी में बहुत ही ज्यादा सुन्दर लग रही हैं। आप चाहें तो विद्या बालन की तरह सुन्दर लग सकती हैं। छठ पूजा के दिन सभी महिलाएं बहुत ही अच्छे से तैयार होती हैं। आप भी चाहती होंगी की छठ पूजा के दिन सबसे अलग और सुन्दर दिखें।
आप भी ऐसी ही साड़ी को छठ पूजा के दिन पहन सकती हैं। अगर आपको यह रंग पसंद नहीं है या फिर आप दूसरे तरीकों से इस साड़ी को कैरी करना चाहती हैं तो इन तरीकों से भी कर सकती हैं-
- आप इस सारी क पल्लू को को कंडे पर टक कर सकती हैं।
- बालों के लिए आप हेयर एक्सेसरीज भी चुन सकती हैं।
- साड़ी के साथ जूड़ा अच्छा लगेगा लेकिन आगे आपके बल छोटे हैं तो आप मार्केट से नकली जुड़ा भी ले सकती हैं।
- इस साड़ी के साथ आप मैचिंग की चूड़ियां भी पहन सकती हैं और अगर आप चूड़ियां नहीं पहनना हैं तो कंगन भी कैरी कर सकती हैं।
मैरून और येलो साड़ी
माधुरी दीक्षित इतनी खूबसूरत हैं की वह जो भी पहने सभी में सुन्दर लगती हैं। इस येलो और मैरून रंग की साड़ी में माधुरी बहुत ही सुन्दर लग रही हैं। छठ पूजा के दिन आप भी इस साड़ी में बहुत सुन्दर लग सकती हैं। अगर आप फैशन में अपडेट रहती हैं तो इस साड़ी को कई तरह से कैरी कर सकती हैं-
- छठ पूजा के दिन काफी काम होता है और इतने काम के बीच साड़ी के पल्लू को संभालना बहुत ही ज्यादा मुश्किल होता है। इसलिए आप पल्लू को टक कर के रखें।
- बालों को जूड़ा बना कर गजरा लगा लें। यह आपकी खूबसूरती में चार-चाँद लगा देगा।
- अगर आपको नए-नए ब्लाउज डिजाइन पहनना पसंद है तो आप चोकर नेक, ब्रॉड नेक या अपनी पसंद का कोई दूसरा नेक डिजाइन भी बना सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Chhath Puja 2022 Wishes In Hindi: छठ पूजा पर इन चुनिंदा संदेशों से दीजिए अपनों को बधाई
हम इसी तरह नए-नए फैशन से जुड़े लेख आपके लिए लेट रहेंगे। यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।