Reem Sheikh Outfit Designs: ईद पर रीम शेख की तरह पहनें एथनिक आउटफिट, देखें तस्वीरें

 Reem Shaikh festive look: ईद पर आउटफिट के लिए आइडिया लेना है, तो इसके लिए आप रीम शेख के लुक्स पर नजर डाल सकते हैं। इससे आपको आउटफिट का आइडिया मिल जाएगा।
image

Reem Shaikh Traditional Outfits: बकरीद का त्योहार इस साल जून के महीने में मनाया जाएगा। ऐसे में हर किसी ने शॉपिंग आइडिया लेने शुरू कर दिए होंगे। लेकिन कई सारी लड़कियां ऐसी होंगी जो अभी भी ऑनलाइन अपने लिए कपड़ों की शॉपिंग के लिए आइडिया ले रही होंगी। ऐसे में आप एक्ट्रेस रीम शेख के लुक्स पर एक बार नजर डालें। इससे आपको आउटफिट का आइडिया मिल जाएगा। साथ ही, आपका लुक भी ईद पर बेहद खूबसूरत नजर आएगा।

Suit style (4)

रीम का व्हाइट साड़ी लुक

आप ईद पर सिंपल और एलीगेंट लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप व्हाइट कलर की साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी आपको नेट के फैब्रिक में मिलेगी। इसमें बेहद बारीकी से पर्ल वर्क किया गया है। वहीं इसे ड्रेप भी काफी अच्छे से किया गया है। ऐसे में आप भी इस तरह की साड़ी को त्योहार के दिन होने वाली पार्टी में स्टाइल कर सकती हैं।

White saree look

ईद के लिए सूट करें स्टाइल

आप अगर कुछ हैवी वर्क वाले सूट को स्टाइल करने के बारे में सोच रही हैं, तो ऐसे में आप रीम शेख के इस सूट लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इस तस्वीर में जो उन्होंने सूट को स्टाइल किया है उसे House Of Shahana India ने डिजाइन किया है। इसमें क्रिस्टल और जरी वर्क किया गया है। इसलिए सूट पहनने के बाद हैवी नजर आ रहा है। इसे आप भी स्टाइल कर सकती हैं। इसे रेडीमेड लेने की जगह आप इसे कपड़ा लेकर डिजाइन करवाएं।

Embrodery work suit (3)

रीम शेख का ब्लैक सूट लुक

ईद पर कई सारे लोग ब्लैक कलर के आउटफिट को स्टाइल करना पसंद करते हैं। ऐसे में आप भी रीम शेख के इस सूट लुक को देखकर आइडिया ले सकती हैं। इसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में उन्होंने मिरर वर्क वाले सूट को स्टाइल किया है। इसके साथ प्लेन बॉर्डर वर्क वाले दुपट्टे को स्टाइल किया है। इसमें उनका लुक काफी अच्छा अलग रहा है। आपका लुक भी काफी अच्छा लगेगा।

इसे भी पढ़ें: ईद के मौके पर चाहिए सिंपल और सोबर लुक,तो ये लाइट कलर के सूट करें स्टाइल

रीम का लहंगा लुक

आप स्टाइलिश लुक क्रिएट करने के लिए आप रीम शेख का लहंगा लुक क्रिएट कर सकती हैं। इस तस्वीर में उन्होंने बेहद खूबसूरत पेस्टल कलर के मिरर वर्क लहंगे को स्टाइल किया है। इसमें रीम का लुक काफी अच्छा नजर आ रहा है। आप इस तरह के लहंगे को पहली ईद पर स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:Lehenga Designs: ईद की पार्टी में छा जाएंगी आप, जब स्टाइल करेंगी ये खूबसूरत डिजाइंस वाले लहंगे

ईद के लिए आउटफिट आइडिया रीम के लुक्स से लें। इससे आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी। साथ ही, आपका लुक काफी अट्रैक्टिव दिखाई देगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram/ Reem Shaikh

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP