मौसम चेंज होने के साथ-साथ फैशन ट्रेंड में भी काफी बदलाव देखने को मिलते हैं। इसकी वजह से हम भी अपने आउटफिट लुक में कई सारे चेंज करते हैं। कोई नए डिजाइन के कपड़े खरीदकर अपने वॉर्डरोब को अपडेट करता है तो किसी को ट्रेंडी कलर पहनना का काफी मन होता है। आजकल पर्पल कलर काफी ट्रेंड में है। आप भी इस कर के अलग-अलग आउटफिट को अपनी कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। ये काफी अच्छे लगेंगे। साथ ही अपडेट भी नजर आएगी।
को-ऑड सेट करें स्टाइल
आप अपने सर्दियों के कलेक्शन में को-ऑड सेट को एड कर सकती हैं। इसमें आपको प्रिंटेड के साथ पर्पल कलर मिलेगा। वरना आप प्लेन कलर के साथ भी इसे खरीद सकती हैं। ये सेट आपको फुल स्लीव्स में मिलेंगे। मार्केट में सर्दियों के कपड़े आने शुरू हो गए हैं। इसलिए आपको ये आउटफिट भी आसानी से मिल जाएगा। इसे आप ऑफिस पहनकर जा सकती हैं और रेगुलर वियर में भी स्टाइल कर सकती हैं। आप कलर डार्क पर्पल या लाइट अपनी पसंद के हिसाब से ले सकती हैं।
HZ Tips: इसके साथ सिंपल लुक क्रिएट करें ज्यादा एक्सेसरीज एड करने की जरूरत नहीं है।
हाई नेक विद पैंट करें वियर
अपने विंटर वियर में कम्फर्टेबल रहना चाहती हैं तो इसके लिए आप पर्पल कलर हाई नेक के साथ पैंट वियर कर सकती हैं। ये कॉम्बिनेशन (थाई हाई स्लिट ड्रेस)भी अच्छा लगता है साथ ही इसे पहनने के बाद आपको ठंड भी नहीं लगेगी। इसके लिए आपक सिंगल शेड में पर्पल कलर हाईनेक ले सकती हैं वरना डबल शेड में भी आपको हाई नेक मिल जाएगी। जिसे वियर करके आप अपने लुक को ट्रेंडी बना सकती हैं।
HZ Tips: मार्केट से खरीदने पर ये आपको 500 रुपये में मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: रेड कलर के आउटफिट में आकर्षक दिखने के लिए इन स्टाइलिंग टिप्स को करें फॉलो
कुर्ता पैंट सेट करें वियर
आप पर्पल कलर के कुर्ता पैंट सेट को भी इस बार अपनी कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। ये काफी सिंपल और क्लासी लगते हैं। इस लुक को खूबसूरत (कॉलेज लुक आउटफिट) बनाने के लिए आप इसके साथ हैवी वर्क वाली शॉल या फिर श्रग वियर कर सकती हैं। इससे आपको ठंड भी नहीं लगेगी। साथ ही आप खूबसूरत भी नजर आएगी। ये सूट आपको मार्केट में 500 से 1000 रुपये में मिल जाएंगे।
HZ Tips: इस सूट के साथ आप इयररिंग्स और न्यूड मेकअप लुक क्रिएट कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: स्टाइलिंग करने के ये तरीके कंप्लीट करेंगे आपका ट्रेडिशनल लुक, देखें तस्वीरें
इस बार अपने वार्डरोब को पर्पल कलर आउटफिट के साथ अपडेट करें आप खूबसूरत लगेंगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Azafashion
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों