Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:49 AM IST

मानसून सीजन में इन प्रिंटेड स्कर्ट को करें स्टाइल, दिखेंगी खूबसूरत

अगर आप मानसून सीजन में कूल और स्टाइलिश लगना चाहती हैं तो इसके लिए आप प्रिंटेड स्कर्ट को स्टाइल करें। इससे आप काफी खूबसूरत नजर आएंगी।
Updated:- 2023-07-12, 13:28 IST
Printed skirt monsoon season

मौसम के बदलाव के कारण हम अपने लुक में कई सारे चेंज करते हैं ताकि फैशन ट्रेंड को फॉलो करके स्टाइलिश लगे। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हमें समझ नहीं आता है ऐसा क्या करें कि लुक भी अच्छा लगे और कम्फर्टेबल भी फील हो। इसके लिए आप इस बार अपने स्कर्ट कलेक्शन को अपग्रेड करें और इसमें प्रिंट स्टाइल को एड करें।

ये प्रिंटेड स्कर्ट स्टाइल आजकल काफी ट्रेंड में है साथ ही लड़कियों को ये काफी पसंद आता है। इसमें अलग-अलग डिजाइन की स्कर्ट को आप ट्राई कर सकती हैं और अपने लुक को प्रोफेशनल के साथ-साथ कैजुअल तरीके से क्रिएट कर सकती हैं।

प्रिंटेड पेंसिल स्कर्ट

Printed pencil skirt

अगर आपको पेंसिल स्कर्ट पहनना पसंद है तो इसके लिए इस बार प्लेन स्कर्ट की जगह प्रिंटेड पेंसिल स्कर्ट को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइन काफी कूल लगते हैं। आप इन्हें ऑफिस में भी प्लेन टॉप के साथ स्टाइल कर सकती हैं, साथ ही इसे पार्टी में भी पहना जा सकता है। इसके साथ अच्छी फुटवियर, मेकअप और हेयर स्टाइल को ट्राई करें और मानसून सीजन के लिए अपना लुक क्रिएट करें।

साइड स्लिट प्रिंटेड स्कर्ट

Side slit skirt

कई सारी लड़कियां होती हैं जिन्हें स्लिट कट ड्रेस स्टाइल करना पसंद होता है। अगर आपको भी इस स्टाइल के कपड़े पसंद है तो इसके लिए आप साइड स्लिट प्रिंटेड स्कर्ट (प्रिंटेड स्कर्ट स्टाइल टिप्स) को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको कई सारे डिजाइन और पैटर्न मिल जाएंगे। उनके हिसाब से मैच करके अपने लुक को रेडी करें और स्टाइलिश के साथ-साथ कंफर्टेबल फील करें।

इसे भी पढ़ें: थाई-हाई स्लिट कट वाली ये आउटफिट्स आपके ट्रेडिशनल लुक में डालेंगी जान

लॉन्ग प्रिंटेड स्कर्ट

Long printed skirt

अगर आपको फ्लेयर वाली लॉन्ग स्कर्ट पहनना पसंद है तो इसके लिए आप प्लने की जगह प्रिंटेड लॉन्ग स्कर्ट को प्लेन टॉप या फिर शर्ट के साथ स्टाइल करें। इस तरह की स्कर्ट के ऑप्शन आपको ऑनलाइन और मार्केट में मिल जाएंगे। मानसून सीजन में इस तरह की स्कर्ट काफी कूल लगती हैं और स्टाइल करने में कंफर्टेबल होती हैं।

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • जब भी आप स्कर्ट खरीदें तो उसके फेब्रिक का खास ध्यान रखें।
  • अगर आप पार्टी के लिए स्कर्ट (स्कर्ट स्टाइल आइडिया) खरीद रही हैं तो इसके लिए हैवी प्रिंट लें।
  • प्रिंटेड स्कर्ट के साथ हमेशा प्लने टॉप को ही स्टाइल करें।
  • ज्यादा लंबी स्कर्ट न खरीदें वरना वो नीचे से खराब हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: कृति सैनन के ग्लैमरस साड़ी अवतार कर देंगे आपके दिल पर वार

इस मानसून सीजन में अपने फैशन ट्रेंड को अपग्रेड करें और प्लेन स्कर्ट की जगह प्रिंटेड स्कर्ट को स्टाइल करें। इससे आप स्टाइलिश भी लगेंगी साथ ही खूबसूरत भी नजर आएंगी।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Myntra 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।