Pastel color dress : इस फेस्टिव सीजन दिखें सबसे सुंदर और स्टाइलिश, ट्राई कीजिए पेस्टल कलर्स में साड़ी

Pastel Color Dress : शॉपिंग करते समय महिलाएं हर छोटी-बड़ी चीज का खास ख्याल रखती हैं, फिर चाहे वो ड्रेस कलर हो या लेटेस्ट डिजाइन। ऐसे में कई बार कुछ महिलाएं कंफ्यूज भी दिखाई देती हैं, क्योंकि रोजाना बदलता फैशन ट्रेंड कई बार महिलाओं को समस्या में डाल देता है कि उन पर किस तरह का कलर और डिजाइन सूट करेगा।
आपको बता दें कि अगर आप कुछ अलग और सॉफ्ट ट्राई करना चाहती हैं, तो पेस्टल कलर का ऑप्शन आपके लिए बेस्ट रहेगा।
खासकर हल्के और सोबर कलर को चुनने वाली महिलाएं पेस्टल कलर को बेहद पसंद करती दिखाई देती हैं।
अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन अपने लुक को लेकर कंफ्यूज हैं, तो आप पेस्टल कलर को ट्राई कर सकती हैं, जानें।
ग्रेडिएंट कलर में साड़ी (Gradient Color Saree)

ग्रेडिएंट कलर में साड़ी देखने में बेहद यूनिक और क्लासी दिखाई देती हैं।
खासकर युवा पीढ़ी की लड़कियां इस तरह के कलर को पसंद करती दिखाई देती हैं.
आप इस तरह के कलर के साथ पर्ल ज्वैलरी स्टाइल कर सकती हैं।
हेयर स्टाइल में आप ओपन कर्ल्स या बन भी बना सकती हैं।
कोशिश करें कि आप मेकअप को पीच पिंक या लाइट कलर में रखें।
इसे भी पढ़ें : शरारा सूट में हर बार मिलेगा न्यू लुक, इन 4 तरीकों से करें स्टाइल
फ्लोरल वर्क में पेस्टल कलर साड़ी (Floral Work Saree)

ज्यादातर हल्का और सोबर डिजाइन पसंद करने वाली महिलाएं फ्लोरल वर्क को पसंद करती दिखाई देते हैं।
इस तरह का डिजाइन और कलर देखने में बेहद फ्रेश और यूनिक दिखाई देता हैं।
इस तरह के कलर के साथ आप न्यूड मेकअप ट्राई कर सकती हैं।
इस तरह की साड़ी के साथ आप हेयर स्टाइल में अपने बालों को स्ट्रैट कर सकती हैं।
ज्वैलरी ऑप्शन के लिए आप सिल्वर ज्वैलरी को ट्राई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : Jewellery Designs: महाराष्ट्र में महिलाएं पहनती हैं ये पारंपरिक नथ, आप भी देखें खूबसूरत डिजाइंस
नेट के वर्क में साड़ी (Net Saree)

भारी और कढ़ाई वाले वर्क में साड़ी को पसंद करने वाली महिलाएं इस तरह का डिजाइन जरूर ट्राई करती दिखाई देती हैं।
इस तरह की साड़ी देखने में बेहद गॉर्जियस दिखाई देती हैं।
इस तरह की साड़ी के साथ आप मोतियों से बनी ज्वैलरी को स्टाइल करें।
आई मेकअप के लिए आप पिंक कलर के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं।
साथ ही लिप्स को पिंक कलर में रखें।
इस तरह की साड़ी के साथ आप हेयर स्टाइल में लो बन ट्राई कर सकती हैं।
साथ ही लो बन को सजाने के लिए आप गजरा भी लगा सकती हैं।
इस फेस्टिव सीजन आप भी पेस्टल कलर में कुछ इस तरह के डिजाइन वाली साड़ियों कर सकती हैं अपनी वार्डरॉब में शामिल और दिख सकती हैं बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत। इसी के साथ अगर आपको हमारी बताई गई ये स्टाइलिंग टिप्स पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें और ऐसे कई अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।