Jewellery Designs: महाराष्ट्र में महिलाएं पहनती हैं ये पारंपरिक नथ, आप भी देखें खूबसूरत डिजाइंस

हिंदू धर्म में विवाहित महिलाओं के लिए कुछ गहने ऐसे हैं, जो उनके सुहागिन होने की निशानी माने गए हैं। मंगलसूत्र के साथ ही नथ को भी बहुत महत्व दिया गया है। हालांकि, कुंवारी लड़कियों की भी नाक छिद सकती है और वह भी नाक में बाली या नोज पिन पहन सकती हैं, मगर विवाहित महिलाओं को कुछ धार्मिक अनुष्ठानों में नथ ही पहननी होती है।
अलग-अलग प्रांतों में अलग-अलग नथों की पारंपरिक डिजाइंस होती हैं। मगर आज हम आपको महाराष्ट्र की विशेष नथ की डिजाइंस दिखाएंगे, जो आप भी पहन सकती हैं और महाराष्ट्रीयन लुक पा सकती हैं।
इस तरह की नथ आप किसी भी ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। तो चलिए अपनी पसंद के अनुसार नथ की डिजाइन का चुनाव करने के लिए तस्वीरें देखें और आर्टिकल को पढ़ें।
इसे जरूर पढ़ें- पहाड़ी नथ के ये डिजाइन आपकी खूबसूरती में लगाएंगे चार चांद
मोती वाली नथ
- मोती का काम महाराष्ट्रीयन ज्वेलरी में बहुत देखा जाता है। आपको नथ (नथ के लेटेस्ट डिजाइन्स) में भी मोती नजर आ जाएंगे।
- इस तरह की नथ दिखने में हैवी लगती है, मगन पहनने मे लाइटवेट होती है।
- आप मोती वाली नथ को सलवार सूट, लहंगे या फिर साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं। विशेष तौर पर यह सिल्क साड़ी के साथ बहुत अच्छी लगती हैं।
- इस तरह की नथ में हैवी डिजाइन और लाइट डिजाइन दोनों ही आपको मिल जाएंगे। आर्टिफिशियल नथ आपको 100 रुपये से लेकर 250 रुपये तक की मिल जाएगी।
इसे जरूर पढ़ें- चेहरे के शेप के मुताबिक ऐसे चुनें ब्राइडल नथ
नग वाली नथ
- नग वाली नथ भी आपको महराष्ट्रीयन स्टाइल में मिल जाएंगी। इस तरह की नथ में आपको कलरफुल नग और सिंपल व्हाइट नग दोनों ही मिल जाएंगे। आप अपने आउटफिट के कलर के अनुसार नथ का चुनाव कर सकती हैं।
- इस तरह की नथ चमकदार होती है और आपको प्रॉपर ट्रेडिशनल लुक देती है। इसे आप सलवार सूट, लहंगे और साड़ी किसी के साथ भी कैरी कर सकती हैं।
- इस तरह की चमकदार नथ पहन रही हैं तो आपने मेकअप को लाइट ही रखें, ताकि आपकी नथ अच्छे से फ्लॉन्ट हो।
- इस तरह की नथ आपको बाजार में 250 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में मिल जाएगी।
इसे जरूर पढ़ें- जानें हिंदू धर्म में महिलाएं नाक में क्यों पहनती हैं नथ, बेहद खास है वजह
कुंदन वाली नथ
- कुंदन का काम भी महिलाओं को बहुत पसंद आता है और कुंदन को बहुत शुभ भी माना जाता है। महाराष्ट्रीयन नथ में भी आपको कुंदन वर्क वाली नथ मिल जाएगी।
- इस तरह की नथ बहुत ज्यादा भड़कीली नहीं होती है, इसलिए आप इसे साधारण लुक वाली साड़ी, सलवार सूट या फिर किसी अन्य एथनिक आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।
- कुंदन की नथ के साथ आप कुंदन या मोती की ज्वेलरी मिक्स मैच करके पहन सकती हैं क्योंकि कुंदन के साथ मोती वर्क बहुत अच्छा लगता है।
- बाजार में आपको कुंदन वाली नथ 500 रुपये तक में बहुत अच्छी और सुंदर मिल जाएगी।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।