Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:08 AM IST

पार्टी में दिखना है सबसे अलग तो प्रियंका चोपड़ा के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन

अगर आप पार्टी में कुछ अलग पहनना चाहती हैं तो प्रियंका चोपड़ा के इन आउटफिट से आईडियाज ले सकती हैं।
Updated:- 2019-10-07, 17:51 IST
party outfit ideas priyanka chopra Main

फेस्टिव सीजन में महिलाओं के दिमाग में सिर्फ यही घूमता रहता है कि वह ऐसा क्या पहनें, जिसमें एकदम अलग और खूबसूरत नजर आएं। चाहें घर में कोई फंक्शन हो या फिर कहीं पार्टी में जाना हो, महिलाएं कभी भी अपने लुक को रिपीट करना पसंद नहीं करतीं। वह हर बार एक न्यू और डिफरेंट लुक में नजर आना चाहती हैं। लेकिन ड्रेस को लेकर कुछ समझ ही नहीं आता। अगर आप भी इसी उलझन में रहती हैं तो बॉलीवुड सेलिब्रिटी प्रियंका चोपड़ा के लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। इतना ही नहीं, स्टाइल के मामले में भी वह किसी से पीछे नहीं है। प्रियंका इंडियन से लेकर वेस्टर्न वियर तक सब कुछ बेहद स्टाइलिश अंदाज में कैरी करती हैं। इसलिए चाहे आपका कुछ इंडियन पहनने का मन हो या फिर वेस्टर्न, आप उनके लुक्स को आसानी से कॉपी कर सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको प्रियंका चोपड़ा के ऐसे ही कुछ लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से फॉलो कर सकती हैं और सबकी तारीफ लूट सकती हैं-

इसे भी पढ़ें: प्रिंटेड ड्रेसेस में कैसे दिखे स्टाइलिश सीखे प्रियंका चोपड़ा से

पोल्का डॉट

party outfit ideas priyanka chopra inside

अगर आप किसी पूजा में बैठ रही हैं या फिर आप अपने घर के फंक्शन में कुछ इंडियन पहनने का मन बना रही हैं तो प्रियंका का यह लुक आपको काफी पसंद आएगा। इस लुक में प्रियंका ने व्हाइट एंड रेड कलर की पोल्का डॉट साड़ी पहनी है, जिसे उन्होंने रेड कलर के फुल स्लीव्स ब्लाउस के साथ टीमअप किया है। वहीं मेकअप में उन्होंने अपने लिप्स को हाईलाइट किया है, रेड कलर की लिपस्टिक उनके इस लुक को कॉम्पलीमेंट कर रही हैं। हेयरस्टाइल में प्रियंका ने बन स्टाइल बनाया है। किसी भी फंक्शन में यह एक बेहतरीन इंडियन लुक है।

 

फ्लोरल प्रिंट

party outfit ideas priyanka chopra inside

फेस्टिव सीजन के लिए प्रियंका के इस लुक को भी आसानी से कॉपी किया जा सकता है। अगर आप साड़ी को बेहद खूबसूरत अंदाज में पहनना चाहती हैं तो प्रियंका का यह लुक आपको इंस्पायर करेगा। इस लुक में प्रियंका ने फ्लोरल प्रिंट की साड़ी को स्लीवलेस ब्लाउस के साथ टीमअप किया है। वहीं मेकअप को प्रियंका ने लाइट रखा है और बालों को हल्का सा वेवी लुक दिया है। जो उन पर काफी अच्छा लग रहा है।

 

लेस लुक

party outfit ideas priyanka chopra inside

अगर आप किसी खास अवसर पर कुछ वेस्टर्न पहनना चाहती हैं तो प्रियंका के इस स्टाइल को फॉलो करें। इस लुक में प्रियंका ने रेड कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी है, जिसे उन्होंने वेलवेट बेल्ट के साथ टीमअप किया है। वहीं मेकअप में उन्होंने लिप्स पर ज्यादा फोकस किया है और आईज का मेकअप लाइट ही रखा है।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा का ये एयरपोर्ट लुक है बहुत महंगा, इस ड्रेस की कीमत में आ जाएगी एक गाड़ी!

जींस लुक

party outfit ideas priyanka chopra inside

अगर आप पार्टी में एक लाइट लुक रखना चाहती हैं तो प्रियंका का यह लुक काफी अच्छा रहेगा। इस लुक में प्रियंका ने ऑफ शोल्डर प्रिटेंड टॉप को ब्लैक कलर की जींस के साथ पहना है। वहीं मेकअप भी प्रियंका ने लाइट ही रखा है। अगर आप भी ऐसा ही लुक कैरी करना चाहती हैं तो अपनी एसेसरीज पर खासा फोकस करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।