Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:23 AM IST

जाह्नवी कपूर का श्रग स्टाइल इंडो वेस्टर्न लुक हो रहा है पॉपुलर

फिल्म धड़क की रिलीज़ से पहले जाह्नवी कपूर का फैशन और उनके फैंस को क्रेज़ी कर रहा है। दिल्ली में फिल्म धड़क के प्रमोशन पर जाह्नवी कपूर इंडो वेस्टर्न अवतार में दिखीं।
Updated:- 2018-07-19, 16:58 IST
jhanvi kapoor dhadak fashion delhi ()

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के फैशन और स्टाइल को देख उनकी फैन फोलोइंग बढ़ती ही जा रही है। फिल्म धड़क की रिलीज़ से पहले जाह्नवी कपूर जो कपड़े पहन रही है, मेकअप कर रही है और जैसा हेयरस्टाइल बना रही हैं वो सब उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। 

jhanvi kapoor dhadak fashion delhi main

दिल्ली में फिल्म धड़क के प्रमोशन पर जाह्नवी कपूर क्रॉप टॉप के साथ प्लेटिड स्कर्ट स्टाइल प्लाज़ो और श्रग में नज़र आईं उनका ये इंडो वेस्टर्न लुक फैंस को इतना पसंद आया कि उन्हें सोशल मीडिया पर इस लुक के लिए जमकर तारीफें मिलीं। 

jhanvi kapoor indo western fashion

जाह्मवी कपूर की ये आउटफिट फैशन डिज़ाइनर मोनिका एंड करिश्मा ने डिज़ाइन की थी। क्रॉप टॉप के साथ प्लेटिड प्लाज़ो ऐसा लुक दे रहा था जैसे स्कर्ट हो। इस लुक को हैवी एम्ब्रॉयडिड श्रग के साथ कम्पलीट किया गया था। वैसे इन जिन श्रग स्टाइल लहंगा भी काफी फैशन में हैं लेकिन ये इंडो वेस्टर्न प्लाज़ो विद क्रॉप टॉप एंड श्रग काफी कूल लुक दे रहा है। धड़क फिल्म के प्रमोशन पर जाह्नवी का ये लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आया। 

 

जाह्नवी कपूर को इस इवेंट के लिए सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट तान्या घरवी ने स्टाइल किया था। उनका मेकअप और हेयरस्टाइल सब उन्हीं के हिसाब से था। जाह्नवी कपूर ने बीच की मांग निकालकर पीछे बालों में जूड़ा बनाया था और बालो की आगे से लटें भी निकाल रखी थी। इस लुक को उन्होंने स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ कम्पलीट किया था। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।