ट्रेडिशनल वियर में दिखना चाहती हैं एलिगेंट तो परिणीति चोपड़ा से लें टिप्स

परिणीति चोपड़ा आज बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है। वह इश्कजादे, शुद्ध देसी रोमांस, दावत-ए-इश्क, द गर्ल ऑन द ट्रेन जैसी कई कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। परिणीति अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपने स्टाइल को भी लेकर जानी जाती हैं। ऐसे तो परिणीति इंडियन से लेकर वेस्टर्न तक हर आउटफिट में छा जाती हैं, लेकिन उनके ट्रेडिशनल वियर का कलेक्शन बेहतरीन हैं। अगर आप भी परिणीति की तरह दिखना चाहती हैं तो आप उनके इन एथनिक लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
फ्लोरल प्रिटं साड़ी

आजकर फ्लोरल प्रिन्ट खूब ट्रेन्ड में चल रहा है। अगर आपको एथनिक वियर में यूनिक दिखना है, तो आप परिणीति के इस लुक्स को रिक्रिएट कर सकती हैं। फोटो में परिणीति ने क्रीम कलर की फ्लोरल प्रिन्ट साड़ी पहनी है, जिसके साथ उन्होंने हाफ स्लीवज का मैचिंग ब्लाउज कैरी किया है। अपने लुक को और भी खास बनाने के लिए परिणीति ने बेल्ट भी कैरी की है। मेकअप में परिणीति ने लिप्स को डीप रेड कलर दिया है और हेयर्स में पोनीटेल बनाया है। इस तरह से मिलती जुलती साड़ी आपको म्राकेट में 500 रूपये से लेकर 1000 रूपये तक में आसानी से मिल जाएगी।
इसे जरूर पढ़ें: एथनिक ड्रेस के साथ शर्ट को करें ऐसे कैरी, दिखेंगी आकर्षक
प्लेन ब्लू साड़ी

परिणीति इस लुक में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहीं है। इस लुक में उन्होंने प्लेन ब्लू साड़ी पहनी है। जिसके साथ उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया है। परिणीति ने यह लुक स्मोकी ब्लू आई मेकअप, डार्क ब्राउन लिपस्टिक के साथ कंप्लीट किया है और ज्वेलरी में उन्होंने ड्रॉपलेट्स इयररिंग्स पहने है। बालों को परिणीति ने सेंटर पार्टेड लुक देकर ओपन ही रखा है। ऐसे में अगर आप एथनिक लुक में सिंपल ट्राई करने की सोच रही हैं, तो परिणीति के इस लुक को जरूर रिक्रिएट करें।
रेड अनारकली कुर्ती

अनारकली कुर्ती देखने में काफी खूबसूरत लगती है। अगर आप ट्रेडिशनल वियर में एलिगेंट और सिंपल ट्राई करना चाहती हैं, तो आप परिणीति के इस लुक को जरूर रिक्रिएट करें। इस लुक को कम्प्लीट करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप किया है जिसके साथ बालों को ओपन रखा है।
इसे जरूर पढ़ें: अपने एथनिक वार्डरोब में जरूर रखें यह चार चीजें, हर बार मिलेगा डिफरेंट लुक
लाइट ब्लू शरारा सूट

परिणीति इस लुक में बेहद प्यारी लग रहीं हैं। आप आसानी से उनके इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। इस लुक में उन्होंने ब्लू कलर का शरारा सूट पहना है, जिसके साथ बालों को खुला रखा है। ज्वेलरी में परिणीति ने झुमके स्टाइल किए हैं और लाइट मेकअप किया है। इस तरह के मिलते जुलते शरारा सूट बाजार में आपको आसानी से 400 रुपये से लेकर 800 रुपये तक में मिल जाएंगे।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। आप इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
pic credit : instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।