Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:38 AM IST

2021 में खास होने वाले हैं ये दो रंग, Pantone कलर्स से ऐसे लें इंस्पिरेशन

पैनटोन कंपनी ने साल 2021 में ट्रेंड में रहने वाले दो रंगों के बारे में बता दिया है। इस लेटेस्ट ट्रेंड को आप भी करें अपने वॉर्डरोब में शामिल। 
Updated:- 2020-12-10, 13:07 IST
best colors of

साल 2021 शुरू होने को है और नए साल की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। नए साल पर नए डिजाइन्स, नया फैशन और नए रंगों का आना तो तय है। पैंटोन कलर इंस्टिट्यूट ने 2021 के रंगों के बारे में भी घोषणा कर दी है। नए साल में अल्टिमेट ग्रे और वाइब्रेंट येलो इल्यूमिनेटिंग सबसे चर्चित रंग रहने वाले हैं। अमेरिकी कलर कंपनी पैनटोन हर साल बेस्ट शेड्स चुनती है जो साल भर बहुत ज्यादा ट्रेंड करते हैं। 

पैनटोन के द्वारा चुने गए रंग साल भर न सिर्फ फैशन के सिलसिले में बल्कि आर्किटेक्चर, होम फर्निशिंग, इंडस्ट्रियल डिजाइन्स आदि में भी इस्तेमाल किए जाते हैं तो यकीनन आप समझ लीजिए कि 2021 में किस तरह से पैनटोन के रंग आपको इंस्पायर करने वाले हैं। पैनटोन के रंग हमेशा लेटेस्ट ट्रेंड्स और बहुत बेहतर सिलेक्शन प्रोसेस से चुने जाते हैं। इन्हें आप लाइफस्टाइल कलर्स कह सकते हैं। 

2020 में पैनटोन ने चुने थे ये रंग-

पैनटोन ने 2020 में क्लासिक ब्लू रंग को चुना था और ये रंग पूरे साल ही किसी न किसी तरह से ट्रेंड में रहा था। अब नए साल की बात करें तो पहली बार दो रंगों को चुना गया है। ऐसा कई कारणों से हो सकता है। मौजूदा समय में पैंडेमिक की स्थिति को गंभीरता से लेना जरूरी है और ऐसे में पैनटोन ने दो रंगों को चुना है जो इस साल ट्रेंड में रहने वाले हैं। 

इन दोनों रंगों का इस्तेमाल फैशन के लिए किया जा सकता है और अगर आप भी सोच में पड़ गए हैं कि आखिर कैसे पैनटोन रंगों को अपने डेली वॉर्डरोब में शामिल किया जाए तो हम आपको बताते हैं कि आपको क्या करना चाहिए। 

इसे जरूर पढ़ें- Red Saree Designs: नई दुल्‍हन पर खूब जचेंगी ये 5 बॉलीवुड स्‍टाइल लाल साड़ियां

1. येलो एक्सेसरीज-

करीना की येलो सैंडल्स याद हैं जो अपनी महंगी कीमत के कारण वायरल हो गई थीं। येलो रंग के जूतों का ट्रेंड तो वैसे भी काफी पहले से चल रहा है पर आप बैग, बेल्ट, हेयर क्लिप, येलो चोकर जैसी एक्सेसरीज को अपने वॉर्डरोब का हिस्सा बना सकती हैं। येलो रंग की एक्सेसरीज स्टैंडआउट करती हैं और हमेशा इनका इस्तेमाल आप कर सकती हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि कंट्रास्ट रंग होने के कारण ये कई सारी चीज़ों के साथ आराम से क्लब किया जा सकता है। 

yellow sandle

2. ग्रे ड्रेस- 

वैसे तो ग्रे रंग के कपड़े सभी के वॉर्डरोब में किसी न किसी तरह से मिल जाएंगे, लेकिन क्या आपने सोचा है कि ग्रे रंग का आउटफिट किसी शादी में चार-चांद लगा सकता है। जरूरी नहीं कि आप शादी के लिए नॉर्मल चटक रंग ही पहने। थोड़ा अलग करें और खुद को रेड कार्पेट वाली फील दें।  

gray color outfits

3. येलो टॉप और ड्रेस- 

येलो रंग को हम कई तरह से अपने वॉर्डरोब में शामिल कर सकते हैं और उनमें ड्रेस और टॉप भी शामिल है। सबसे अच्छी बात ये है कि ये रंग हर मौसम के हिसाब से परफेक्ट होता है। अगर देखा जाए तो ये परफेक्ट रंग साबित हो सकता है अगर आपको कहीं स्टैंडआउट होना है। किसी भी तरह के लुक में ये रंग जम सकता है। 

yellow top and dress 

4. येलो और ग्रे मास्क- 

अब जब ये दोनों रंग पूरे साल ट्रेंड करने वाले हैं तो अपने फेस मास्क का रंग क्यों न बदला जाए। स्टैंड आउट रहने के लिए तो ये तरीका भी बहुत अच्छा है। फैशनेबल मास्क पहनने का ट्रेंड तो अब चल ही निकला है। सनी लियोनी के इस येलो मास्क को ही देख लीजिए। आपको समझ आ जाएगा कि किस तरह से मास्क को अपने फैशन वॉर्डरोब का हिस्सा बनाया जा सकता है।  

yellow and gray mask

5. ग्रे लहंगा- 

अगर आपको किसी फंक्शन में ग्लैमरस ग्रे ड्रेस पहनने में थोड़ी हिचकिचाहट हो रही है तो क्यों न आप ग्रे रंग का लहंगा ट्राई करें। इसके साथ थोड़ा मेटैलिक मेकअप और मैचिंग स्टेटमेंट इयररिंग्स आपके पूरे लुक को डिफाइन कर देगी। आप सबसे अलग लगेंगी।  

gray lehenga manushi

 

6. ग्रे डेली वियर कुर्ते और शर्ट- 

ग्रे रंग की खासियत ये होती है कि इसे आप किसी भी शेड के साथ पेयर अप कर सकती हैं और साथ ही साथ ये मेल और फीमेल दोनों के लिए परफेक्ट फिट हो सकता है। अब करीना और सैफ का कुर्ता ही ले लीजिए। आप ग्रे शेड्स को बहुत ही आसानी से अपने वॉर्डरोब में इस तरह से शामिल कर सकते हैं।  

gray kurta and shirt

इसे जरूर पढ़ें- सर्दियों में दिखना चाहती हैं स्टाइलिश तो इन चीजों को बनाएं अपने वॉर्डरोब का हिस्सा 

7. येलो कुर्ता- 

येलो रंग की खासियत ये है कि अगर इसे आप अलग-अलग तरह से स्टाइल कर सकती हैं। अब अगर आप वेस्टर्न या कैजुअल ड्रेसिंग नहीं चाहती हैं तो येलो रंग का कुर्ता भी चुन सकती हैं। यकीनन आपके वॉर्डरोब में कहीं न कहीं इस तरह का फैशनेबल कुर्ता जरूर शामिल होगा।  

yellow kurta outfit

8. येलो एंड व्हाइट कोऑर्ड्स- 

येलो जैकेट और पैंट के साथ व्हाइट टॉप। ये स्टाइल किसी भी तरह के इवेंट में और किसी भी तरह के आउटफिट के साथ सही लग सकता है। यकीन नहीं आता तो ये दो उदाहरण ही देख लीजिए। आपको समझ आ जाएगा कि कितनी आसानी से इसे आप अपने वॉर्डरोब का हिस्सा बना सकते हैं।  

yellow and white coords

 

9. ग्रे ट्राउजर्स, पैंट्स, पलाजो- 

अगर आपको थोड़ा फॉर्मल लुक लेना है तो ग्रे पैंट्स से अच्छा कुछ नहीं साबित हो सकता है। ऐसे में अपने वॉर्डरोब में इन्हें जरूर शामिल करें।  

gray pants fashion

फैशन की बात करें तो ऐसे कई तरीके हैं जिनसे ये दो रंग आपके वॉर्डरोब का हिस्सा बनेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।