कई सारी लड़कियां होती हैं जो कुर्ती पहनने में सबसे ज्यादा कंफर्टेबल होती हैं। ऐसे में वो अलग-अलग बॉटम वियर के साथ इसे स्टाइल करती हैं। कई सारी ऐसी होती हैं जिन्हें पैंट के साथ ही कुर्ता स्टाइल करना पसंद होता है। अगर आप भी पैंट के साथ कुर्ता पहनती हैं तो इसके लिए आपको अलग-अलग डिजाइन और पैटर्न की पैंट को जरूर स्टाइल करना चाहिए। इनको स्टाइल करके आप खूबसूरत भी नजर आएंगी। इसके अलग-अलग ऑप्शन आप मार्केट से जाकर खरीद सकती हैं। वहां पर आपको कलर ऑप्शन भी कई सारे मिल जाएंगे।
प्रिंटेड पैंट करें स्टाइल
अगर आप कोई सिंपल कुर्ती स्टाइल कर रही हैं तो इसके साथ आप प्रिंटेड पैंट को वियर कर सकती हैं। इस तरीके की पैंट के साथ आप चाहे तो क्रॉप टॉप और श्रग को भी स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको अलग-अलग प्रिंट और कलर के ऑप्शन मिल जाएंगे। आप चाहे तो पैंट के नीचे वाले हिस्से पर प्रिंट ले सकती हैं और पूरी प्लेन खरीद सकती हैं। इस तरीके के पैटर्न भी पैंट में अच्छे लगते हैं। आपको इस तरीके की डिजाइन वाली पैंट 250 से 500 की रेंज में अच्छे कपड़े में मिल जाएगी।
गोट्टा पट्टी वर्क पैंट करें स्टाइल
कई बार ऐसा होता है कि एक ही पैटर्न की पैंट को स्टाइल करके हम बोर हो जाते हैं। ऐसे में आप गोटा पट्टी (गोटा पट्टी साड़ी डिजाइन) वाली पैंट को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरीके की पैंट होती सिंपल है बस इसके नीचे गोटा पट्टी लगी हुई होती है। इसलिए आप इसे किसी भी गोटा वर्क वाले सूट के साथ वियर कर सकती हैं। इसकी खास बात ये होती है कि ये सिंपल और हैवी वर्क वाले सूट के साथ वियर की जा सकती है।
इसे भी पढ़ें: हैवी ब्रेस्ट की महिलाएं इन स्टाइलिंग टिप्स को अपनाकर दिख सकती हैं कमाल
टिप्स: आप इसमें चोड़ी गोटा पट्टी डिजाइन वाली पैंट भी खरीद सकती हैं।
सिंपल वर्क वाली पैंट
ऐसा अक्सर होता है कि सूट डिजाइन के हिसाब से हमें पैंट खरीदनी पड़ती है। इसके लिए ये पैंट डिजाइन ऑप्शन बेस्ट है। इस तरीके की पैंट में आपको नीचे की तरफ वर्क मिलेगा। साथ ही आप इसे किसी भी तरह के कुर्ती (शॉर्ट कुर्ती डिजाइन) के साथ स्टाइल कर सकती हैं। प्लेन और हैवी वर्क कुर्ती इन पैंट के साथ अच्छी लगेगी। इस तरीके की पैंट आपको मार्केट में 250 से 300 की रेंज में मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: एथनिक फैशन में मॉडर्न तड़का लगाएंगे ये कुर्ती के ट्रेंडी गले डिजाइन
अगर आप भी अपने कुर्ते के लिए पैंट सर्च कर रही हैं तो ये ऑप्शन बेस्ट हैं जिन्हें आप स्टाइल भी कर सकती हैं और कुर्ती लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Myntra
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों