Earring Designs: नीता अंबानी के ज्वैलरी कलेक्शन में हैं ये 5 खूबसूरत ईयरिंग्स

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की वाइफ नीता अंबनी बेहद खूबसूरत हैं। 50 प्लस होने के बाद भी नीता अंबानी के चेहरे पर जो चमक है उसका राज सभी जानना चाहते हैं। वैसे नीता अंबानी कुदरती खूबसूरत तो हैं ही साथ ही वह सज संवर कर और भी खूबसूरत नजर आती हैं। कोई भी तीज त्योहार हो या फिर घर में किसी की शादी। नीता अंबानी हमेशा ही अपने बेस्ट लुक में नजर आती हैं। नीता डिजाइनर कपड़ों के साथ-साथ बेहद खूबसूरत ज्वैलरी भी पहनती हैं। नीता अंबानी के ज्वैलरी कलेक्शन में बहुत सारे डिजाइनर ज्वैलरी सेट्स है मगर, आज हम आपको नीता अंबानी की 5 ऐसी डिजाइनर ईयरिंग्स की झलक दिखाएंगे जिनकी खूबसूरती को आप निहारती ही रह जाएंगी।
इसे जरूर पढ़ें: नीता अंबानी की ज्वैलरी कलैक्शन में मौजूद हैं नथ के ये 5 लेटेस्ट डिजाइंस

पहला ईयरिंग लुक
नीता अंबानी की यह तस्वीर उनके बेटे आकाश अंबानी की शादी के समय की है। शादी के एक फंक्शन में नीता अंबानी ने डिजाइनर पिंक कलर का लहरिया डिजाइन वाला लेहंगा पहना था। इस लेहंगे पर सिल्वर वर्क किया गया था। अपने लेहंगे के मैचिंग की ही नीता अंबानी ने ज्वैलरी भी पहनी है। नीता अंबानी ने पूरा डायमंड सेट पहना हुआ है। नीता अंबानी के इस सेट का खास आकर्षण उनकी ईयरिंग्स हैं। चांदबाली लुक की इस ईयरिंग में डायमंड का बेहद बारीक काम है। नीता अंबानी ने इसे डायमंड की कनौती के साथ ही पहना है।
इसे जरूर पढ़ें: ईशा अंबानी के इन 5 ज्वेलरी सेट से लें टिप्स

दूसरा ईयरिंग लुक
नीता अंबानी ने अपनी बेटी ईशा अंबानी की शादी के एक फंक्शन में गोल्डन और पर्पल कलर का लेहंगा पहना है। इस लेहंगे के साथ नीता अंबानी ने बेहद खूबसूरत ज्वैलरी सेट पहना था। नीता ने डायमंड और प्रेशियस पर्पल स्टोन से बना जालदार चोकर और उससे मैच करते हुए ईयरिंग्स पहने थे। इसे सेट के साथ जो ईयरिंग्स नीता ने पहने थे उनमे ड्रॉप डिजाइन थी। यह ईयरिंग्स भी डायमंड और प्रेशियस स्टोंस से तैयार कराए गए थे। इन ईयरिंग्स के कारण नीता अंबानी की खूबसूरती पर चार चांद लग गए थे। नीता अंबानी की वॉर्डरोब में मौजूद इन 5 मेहंगी साड़ियों के बारे में जान कर आप रह जाएंगी हैरान देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की वाइफ

तीसरा ईयरिंग लुक
बेटी आकाश अंबानी की शादी में नीता अंबानी को सभी देखते ही रह गए थे। नीता अंबानी बेटी की शादी के फंक्शन में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थी। इस फंक्शन में नीता अंबानी ने गोल्डन और रेड कलर का लेहंगा पहना था। इस लेहंगे के साथ नीता ने कंट्रॉस्ट में डायमंड और ग्रीन एमरेल्ड का 5 लेयर हार पेहना था। नीता अंबानी का यह ज्वैलरी से बेहद खूबसूरत नजर आ रहा था। इस हार के साथ
मैच करते हुए ईयरिंग्स, नथ और मंगटीका भी नीता की सुंदरता को बढ़ा रहे थे। आपको बता दें कि नीता अंबानी की कान की बालियां बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। गोल आकार की इन ईयरिंग्स में बड़े आकार के गोल डायमंड जड़े थे। वहीं एमरेल्ड लटकन से इस ईयरिंग को डिजाइनर लुक दिया गया था। नीता ने इस ईयरिंग के साथ मोती से बनी सिंपल कनौतियां पहनी थीं। नीता अंबानी की लाइफ से जड़ें कुछ रोचक सवाल, दें जवाब

चौथा ईयरिंग लुक
नीता अंबानी बेहद अच्छा फैशन सेंस रखती हैं। उन्हें बहुत अच्छे से पता है कि किस तरह की ड्रेस के साथ उन्हें कैसी ज्वैलरी पहनी है। इस तस्वीर में नीता अंबानी ने बेहद सुंदर जड़ाउ हार पहना है। उनके हार में कुंदर और एमरेल्ड का काम किया गया है। वहीं कानों में नीता अंबानी ने झुमकीनूमा ईयरिंग्स पहने हुए हैं। आपको बता दें कि झुमकी का फैशन काफी पुराना है और इसमें बहुत सारी वैरायटी आपको बाजार में दिख जाएगी।
View this post on Instagram
पांचवा ईयरिंग लुक
आपने फिल्म केदारनाथ देखी है तो उसमें सारा अली खान के चेन ईयरिंग्स आपको भी खूब पसंद आए होंगे। इस तस्वीर में नीता अंबानी ने भी चेन वाले ईयरिंग्स पहने हुए हैं। उनके ईयरिंग्स में 2 चेन हैं। इसे नीता अंबानी ने पीछे बालों में टक कर रखा है। वहीं उनके ईयरिंग्स डायमंड और पर्ल के खूबसूरत कॉम्बीनेशन के साथ डिजाइन किए गए हैं। वहीं नीता अंबानी ने इस ईयरिंग्स के साथ गले में मल्टी लेयर वाली व्हाइट और मरून कलर के मोतियों की माला पेहनी हुई है।
तो हमे बताइए कि आपको नीता अंबानी के कौन से ईयरिंग्स पसंद आए?
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।