गर्मियों में महिलाएं हमेशा ऐसे आउटफिट्स का चुनाव करती हैं, जिसे पहनने के बाद महिलाओं को गर्मी कम लगे और वो स्टाइलिश भी दिखें। इसलिए ज्यादातर महिलाएं गर्मियों में कुर्तियां ही पहनना पसंद करती हैं। क्योंकि कुर्तियां न सिर्फ आरामदायक होती हैं बल्कि महिलाओं को क्लासी लुक भी मिलता है। हालांकि, आपको बाजार में कई तरह के फैब्रिक से बनी कुर्तियां मिल जाएंगी, लेकिन ज्यादातर महिलाएं कॉटन की सिंपल कुर्ती ही पहनना पसंद करती हैं।
क्योंकि सिंपल कुर्ती को महिलाएं ऑफिस से लेकर कॉलेज जाने तक डिफरेंट तरीके से स्टाइल करती हैं, लेकिन अगर आप सिंपल कुर्ती को स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं, तो आप लेटेस्ट नेक के कॉलर डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। वैसे भी आजकल कॉलर नेक के कई डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं, जिसे आप बाहर से आसानी से डिजाइन करवा सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं।
कॉलर नेक बटन कुर्ती डिजाइन (Front Neck Design for Kurti)
आप अपने कॉलर को वेस्टर्न लुक दे सकती हैं। इसके लिए आप बटन वाला कॉलर डिजाइन करवा सकती हैं। क्योंकि आजकल ज्यादातर महिलाएं बटन वाले सिंपल कुर्ते पहनना पसंद करती हैं।क्योंकि बटन वाली कुर्ती न सिर्फ पहनने में कंफर्टेबल होती हैं बल्कि स्टाइलिश भी लगती हैं। आप कुर्ती का कॉलर का हाफ या फिर फुल रख सकती हैं और आगे से कुर्ती का गला वी नेक या फिर आप यू-नेक डिजाइन करवा सकती हैं। (डीप नेक ब्लाउज को स्टाइल करने के बेहतरीन टिप्स)
इसके बाद आप नेक पर बटन या फिर डोरी से डिजाइन करवा सकती हैं। यह कुर्ती न महिलाओं के लिए बेस्ट रहती हैं जो डीप नेक पहनना पसंद नहीं करती हैं। वहीं, अगर आप सिंपल कुर्ते पहनना चाहती हैं तो आपके लिए बटन नेक एकदम परफेक्ट रहेगा।
इसे ज़रूर पढ़ें- कुर्ती को स्टाइलिश टच देने के लिए ट्राई करें यह नेक डिजाइन्स
पीटर पैन कॉलर कुर्ती (Very Creative Neck Design)
अगर अपनी सिंपल कुर्ती को स्टाइलिश लुक देने के लिए पीटर पैन कॉलर सेलेक्ट कर सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीटर पैन कॉलर आगे से थोड़ा बड़ा और फुल कॉलर होता है। ये दिखने में न सिर्फ स्टाइलिस लगता है बल्कि आपकी सिंपल कुर्ती को क्लासी बनाने का भी काम करता है।
हालांकि, आप इसे हर कुर्ती के साथ डिजाइन करवा सकती हैं, लेकिन ये ज्यादा सिंपल फैब्रिक से बनी कुर्ती पर अच्छा लगेगा। साथ ही, अगर आप प्रिंटेड कुर्ती में डिजाइन करवा रही हैं, तो आप कॉलर बनाने के लिए सादे कपड़े का इस्तेमाल कर सकती हैं।
Recommended Video
हाफ कॉलर विद वी-नेक कुर्ती डिजाइन (V-Neck Kurti Design)
सिंपल कुर्ती को डिजाइनर बनाने के लिए आप हाफ कॉलर के साथ वी- नेक डिजाइन करवा सकती हैं। हालांकि, नेक का ये डिजाइन काफी सिंपल है, लेकिन पहनने के बाद ये काफी स्टाइलिश लगेगा। इस कुर्ती को आप आसानी से जींस के साथ वियर कर सकती हैं।
अगर आप चाहें तो कॉलर पर गोटा पट्टी लगातर अपने सिंपल कुर्ते को डिजाइनर बना सकती हैं। आप गोटा को कई तरह से लगा सकती हैं जैसे- आप गोटा लेस की सहायता से कुर्ती पर लाइन बना सकती हैं या फिर आप गोटा को सीधे न लगाकर साइड में लगा सकती हैं।
डिजाइनर कॉलर कुर्ती डिजाइन (Latest Boat Neck Designs)
आप सिंपल कुर्ती का गला थोड़ा डिजाइनर रख सकती हैं। आप कॉलर के साथ कई तरह के एक्सपेरीमेंड कर सकती है जैसे- आप सिंपल कॉलर को आगे से बंद रख सकती हैं या फिर इसके साथ कुछ कटिंग वर्क डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। आपको कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से सेलेक्ट कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- हर मौके के लिए परफेक्ट हो सकते हैं ये 5 कुर्ती डिजाइन, ऐसे करें स्टाइल
वहीं, आप गले के साथ स्लीव्स को भी डिजाइनर बना सकती हैं, लेकिन जब आप कुर्तियों का डिजाइन सेलेक्ट करें, तो आप इसके फैब्रिक का ध्यान रखें। क्योंकि कुछ प्रिंट ऐसे होते हैं, जिसमें नेक के डिजाइन अच्छो नहीं लगते हैं।
उम्मीद है कि आपको नेक के ये डिजाइन बहुत पसंद आए होंगे। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने हैं तो जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and Instagram)
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।