Navratri Day 9 Peacock Green Outfit Ideas: नवमी के दिन स्टाइल करें ये 6 पीकॉक ग्रीन आउटफिट, देंगे परफेक्ट लुक

नवरात्रि के अंतिम दिन यानी महानवमी के दिन आप अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए पीकॉक ग्रीन कलर के ट्रेंडी आउटफिट्स ट्राई कर सकती हैं। आइए जानते हैं 6 शानदार और ट्रेंडी एथनिक आउटफिट्स के बारे में। 
Updated:- 2026-10-18, 13:10 IST
image

नवरात्रि के नौ दिनों तक अलग-अलग रंग के आउटफिट्स पहनने का खास महत्व माना जाता है। ऐसे में बात करें इस महाउत्सव के अंतिम दिन की, तो महानवमी के दिन पीकॉक ग्रीन कलर के आउटफिट्स पहनना बहुत शुभ माना जाता है। यह रंग इस दिन पहनने के लिए शुभ माना गया है। अगर आप भी नवरात्रि में मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के दौरान सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो इस लेख में बताए गए कुछ आउटफिट डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं। ये आपके पूरे लुक में चार चांद लगा देंगे। अगर आप महानवमी की पूजा के दौरान या ऑफिस में पहनने के लिए सबसे डिफरेंट और यूनिक पीकॉक ग्रीन आउटफिट की तलाश में हैं, तो आइए जानते हैं इन शानदार एथनिक आउटफिट्स के बारे में।

महानवमी के लिए पीकॉक ग्रीन एथनिक आउटफिट्स

1. ट्रेंडी फराशी सलवार सूट (Farashi Salwar Suit)

मोरपंखी हरे रंग वाले आउटफिट्स पहनने में बेहद अट्रैक्टिव लगते हैं। ऐसे में आप अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए इस तरह के फराशी सलवार सूट को शामिल कर सकती हैं। फराशी सलवार सूट इन दिनों बहुत ज्यादा ट्रेंड में हैं, जो आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इस तरह के सलवार सूट के साथ आप हैवी दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं।

स्टाइलिंग टिप्स: अगर आप बालों में जुड़ा बनाकर गजरा लगाती हैं, तो यह आपके पूरे लुक को बेहतरीन और अट्रैक्टिव बना देगा। इसके अलावा आप चाहें तो बालों में ओपन कर्ल्स भी रख सकती हैं।

6 (13)

2. मॉडर्न थ्री-पीस सेट (3-Piece Indo-Western Set)

आप चाहें, तो पीकॉक ग्रीन कलर का थ्री-पीस सेट भी ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के थ्री-पीस एथनिक सेट यंग गर्ल्स के बीच बहुत ज्यादा चर्चा में हैं। अगर आप कुछ यूनिक और रिफ्रेशिंग ट्राई करने की सोच रही हैं, तो नौवें दिन होने वाली पूजा के दौरान इस तरह का सेट ट्राई कर सकती हैं।

स्टाइलिंग टिप्स: इसके साथ आप पर्ल नेकलेस कैरी कर सकती हैं। मिनिमल मेकअप और सिंपल हेयरस्टाइल के साथ अपना लुक पूरा करें।

यह भी पढ़ें- Circular Fashion: क्या पुराने कपड़ों से बन सकता है ट्रेंडी आउटफिट? लक्मे फैशन वीक के यंग डिजाइनर्स से जानें

3 (93)

यह भी पढ़ें- Navratri Dupatta Draping Styles: नवरात्रि में चनिया चोली के साथ ट्राई करें ये 5 ट्रेंडिंग दुपट्टा स्टाइल्स, लुक लगेगा सबसे अलग 

3. क्लासिक पीकॉक ग्रीन अनारकली सूट (Peacock Green Anarkali Suit)

अनारकली सूट हर लड़की की पहली पसंद होता है। अगर आप भी नवरात्रि के नौवें दिन अनारकली सूट पहनने का सोच रही हैं, तो आपके लिए इस तरह का सूट सबसे बेस्ट हो सकता है। इसके साथ आप मैचिंग या कंट्रास्ट दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।

स्टाइलिंग टिप्स: पीकॉक ग्रीन कलर के इस खूबसूरत अनारकली सूट के साथ आप एंटीक गोल्ड, कुंदन या मोतियों वाली एक्सेसरीज कैरी करें। फुटवियर में आप इसके साथ कंफर्टेबल फ्लैट्स या मोजड़ी पहन सकती हैं।

5 (42)

4. एलिगेंट कुर्ती और पैंट सेट (Kurti and Pants Set)

आप चाहें, तो पीकॉक ग्रीन कलर का यह कुर्ती और पैंट सेट भी ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के पैंट सेट बहुत स्टाइलिश होने के साथ-साथ काफी आरामदायक भी होते हैं। इसे आप खास तौर पर अपने ऑफिस पहनकर जा सकती हैं। यह ऑफिस में नवमी के दिन आपके लुक को बहुत शानदार बना देगा।

स्टाइलिंग टिप्स: इसके साथ आप आंखों पर हल्का स्मोकी टच, न्यूड लिप्स और चेहरे पर सॉफ्ट पिंक ब्लश का इस्तेमाल करके अपना मेकअप पूरा कर सकती हैं।

4 (61)

यह भी पढ़ें- Garba Look: स्कर्ट और क्रॉप टॉप से बनाएं परफेक्ट गरबा लुक, 6 स्टाइलिंग आइडियाज देंगे एथनिक टच

5. रॉयल अंगरखा पैटर्न सूट (Angrakha Style Suit)

यही नहीं, आप नवरात्रि के नौवें दिन अंगरखा पैटर्न वाला सूट भी ट्राई कर सकती हैं। अंगरखा डिजाइन वाले सभी सूट पहनने पर बेहद खूबसूरत और यूनिक लगते हैं। ऐसे में यह आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे आप पूजा-पाठ के अलावा अपने ऑफिस भी पहनकर जा सकती हैं।

स्टाइलिंग टिप्स: इसके साथ आप फुटवियर में ट्रेडिशनल जूती या मोजड़ी पहन सकती हैं। यह आपके पूरे एथनिक लुक को कंप्लीट करेगा।

यह भी पढ़ें- Navratri से लेकर Diwali तक, बिना हैवी लहंगे के भी त्योहार में सुंदर लगेगा आपका फेस्टिव लुक, ये आउटफिट्स आएंगे काम

1 - 2026-10-18T114742.509

6. स्टाइलिश शरारा सूट डिजाइंस (Sharara Style Suit)

इस साल आप नवरात्रि के नौवें दिन पहनने के लिए स्टाइलिश शरारा सूट ट्राई कर सकती हैं। ऐसे सूट के डिजाइंस आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल जाएंगे। इसे आप बिना दुपट्टे के भी कैरी कर सकती हैं। यह पूजा या मंदिर में पहनकर जानें के लिए बेस्ट हो सकते हैं।

स्टाइलिंग टिप्स: इस तरह के सूट के साथ आप मिनिमल एक्सेसरीज और ट्रेडिशनल जूती पहन सकती हैं। इसके साथ आप हेयरस्टाइल कर परफेक्ट लुक पा सकती हैं।

निष्कर्ष:  महानवमी के खास मौके पर अगर आप भी मां सिद्धिदात्री की पूजा के दौरान सबसे अलग और ग्रेसफुल नजर आना चाहती हैं, तो आपके लिए ऊपर बताए गए ये पीकॉक ग्रीन रंग के खूबसूरत एथनिक आउटफिट्स सबसे बेस्ट रहेंगे। ये आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे और आपके सिंपल लुक को भी बेहद अट्रैक्टिव बना देंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।  

FAQ
नवमी पर कन्या पूजन के लिए कौन सा आउटफिट सबसे सही रहेगा?
कन्या पूजन के समय काम करने और नीचे बैठने में आसानी के लिए कॉटन-सिल्क का सलवार सूट या ए-लाइन कुर्ती पैंट सेट पहनना सबसे आरामदायक होता है।
पीकॉक ग्रीन साड़ी के साथ किस रंग का ब्लाउज अच्छा लगेगा?
पीकॉक ग्रीन साड़ी के साथ सेम कलर ब्लाउज के अलावा गोल्ड, मस्टर्ड येलो, मैरून या रानी पिंक कलर का ब्लाउज बहुत ही शानदार कॉम्बिनेशन बनाता है।
गरबा नाइट के लिए पीकॉक ग्रीन का कौन सा शेड या फैब्रिक सही रहेगा?
उत्तर: गरबा के लिए शाइनी जॉर्जेट या चंदेरी फैब्रिक में मिरर वर्क वाली चनिया चोली या अनारकली सूट सबसे बेस्ट रहता है, जो लाइट्स में चमकता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।