Tue Sep 29, 2026 | Updated 06:01 PM IST

प्लस साइज हो या पतली कमर, किस बॉडी शेप पर सबसे ज्यादा कहर ढाती है अनारकली सूट?

अनारकली सूट ऐसा आउटफिट है जो कई सालों से फैशन में बना हुआ है। इसकी सबसे खास बात इसका फ्लेयर्ड डिजाइन है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं क‍ि यह क‍िस बॉडी शेप पर ज्‍यादा अच्‍छा लगेगा।
Updated:- 2026-09-29, 17:26 IST
which body type looks best in anarkali suit

ट्रेड‍िशनल आउटफ‍िट्स की बात होती है तो अनारकली सूट का नाम सबसे ऊपर आता है। इसकी एक‍ खास बात इसका फ्लेयर्ड ड‍िजाइन है। यानी यह ऊपर से एकदम फ‍िट और नीचे जाते-जाते इसका घेर बढ़ जाता है। यही कारण है क‍ि अनारकली सूट अलग-अलग बॉडी शेप की मह‍ि‍लाएं पहनती आ रही हैं। हालांक‍ि, यह हर बॉडी पर एक जैसी नहीं लगती है।

कहीं कमर को हाइलाइट करने वाला कट अच्छा लगता है, तो कहीं बस्ट के नीचे से शुरू होने वाली फ्लेयर ज्यादा अच्छी बैठती है। इसलिए अगर आप भी अनारकली सूट खरीदने वाली हैं, तो सिर्फ डिजाइन देखकर नहीं, अपनी बॉडी शेप के हिसाब से इसका कट चुनें। आइए इसके बारे में अनुज मुंधड़ा (संस्थापक, चेयरमैन और मैन‍ेज‍िंग डायरेक्‍टर, नंदनी क्रिएशंस) ने इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दी है-

anarkali suits

image credit- pinterest/fashion hub

ऑवरग्लास बॉडी शेप पर दिखेगी सबसे ज्यादा कमर

अगर आपके कंधे और हिप्स लगभग बराबर हैं और कमर साफ नजर आती है, तो आपकी बॉडी शेप ऑवरग्लास कही जाएगी। ऐसी बॉडी पर अनारकली का फिटेड बोडिस और कमर को दिखाने वाला डिजाइन अच्छा लगेगा। आप ऐसी अनारकली सूट खरीद सकती हैं ज‍िसमें कमर पर अच्छी फिटिंग हो। इससे आपके बॉडी की नेचुरल शेप छिपेगी नहीं बल्कि और अच्छे से नजर आएगी।

यह भी पढ़ें- सिंपल कुर्ती को इन स्मार्ट एक्सेसरीज से बनाएं स्टाइलिश, ऑफिस लुक बनेगा परफेक्ट

प्लस साइज और कर्वी बॉडी पर कैसा अनारकली सूट जंचेगा?

अगर आपका फिगर प्लस साइज या कर्वी है, तो अनारकली को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। फ्लोई और अच्‍छी फ‍िट‍िंग वाली फिट वाली अनारकली बॉडी से चिपकने के बजाय नीचे आ जाएगी। इसलिए यह कर्व्स को अच्छे तरीके से कवर कर सकती है। ऐसी बॉडी के लिए बहुत ज्यादा टाइट बोडिस की जगह सही फिटि‍ंग चुनना ज्‍यादा सही रहेगा। आप ए-लाइन या पैनल वाली अनारकली भी देख सकती हैं।

anarkali suits (1)

image credit- pinterest/bandayshaya3

पियर शेप पर बैलेंस बनाएगी अनारकली

पियर शेप में हिप्स आमतौर पर कंधों की तुलना में थोड़े चौड़े होते हैं। ऐसी बॉडी पर अनारकली सूट का फ्लेयर हिप्स और जांघों के आसपास आसानी से गिरता है। अगर आप ऊपर के हिस्से पर थोड़ा ज्यादा ध्यान खींचना चाहती हैं, तो गले या बोडिस पर कम एम्ब्रॉयडरी वाला डिजाइन देख सकती हैं। इससे पूरे आउटफिट का लुक ज्यादा बैलेंस्ड दिखाई देगा।

पेट के आसपास ज्यादा फैट है तो कैसा अनारली सूट लें?

अगर आपके टमी के आसपास ज्‍यादा फैट है तो बस्ट के ठीक नीचे से फ्लेयर शुरू होने वाली अनारकली देख सकती हैं। इसे एम्पायर-वेस्ट स्टाइल कहा जाता है। इसके साथ लंबी अनारकली और वी-नेक जैसे डिजाइन देखें। इससे आपका शरीर भी लंबा दिखेगा।

anarkali suits (2)

image credit- pinterest/Create_my_own

पतली या सीधी बॉडी वाली लड़क‍ियां कैसा अनारकली लें?

अगर आपकी कमर और हिप्स में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है, तो कमर पर डिटेलिंग वाली अनारकली आपके लुक में शेप ला सकती है। थोड़ा फ्लेयर वाला डिजाइन भी आउटफिट को ज्यादा ग्रेसफुल बना देगा।

अनारकली सूट खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप बाजार से अनारकली सूट खरीदने जा रही है ताे कुछ बातों का ध्‍यान रखें-

  • सबसे पहले बस्ट की फिटिंग सही देखें।
  • अपनी बॉडी के हिसाब से फ्लेयर चुनें।
  • बहुत छोटी हाइट है तो जरूरत से ज्यादा घेर वाला डिजाइन न लें।
  • कर्वी बॉडी पर बहुत चिपकने वाली फिटिंग न लें।
  • कमर दिखानी है तो कमर पर फिटिंग वाला कट लें।
  • पेट के आसपास ज्यादा फैट है तो एम्पायर-वेस्ट कट देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- ढेरों कपड़े क्यों खरीदना? एक कुर्ती से पाएं पूजा से लेकर नाइट पार्टी तक का परफेक्ट लुक

तो किस बॉडी शेप पर सबसे ज्यादा जचेगी?

सच तो यह है कि अनारकली की खूबसूरती किसी एक बॉडी शेप तक ही नहीं है। ऑवरग्लास फिगर में यह कमर को हाइलाइट कर सकती है, पियर शेप में बॉडी का बैलेंस बना सकती है और प्लस-साइज फिगर पर फ्लेयर कर्व्स को आराम से कवर कर सकता है। बस डिजाइन अपनी बॉडी के हिसाब से चुनना जरूरी है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Pinterest/anu sign/Svarne/Trendy Girl Finds

FAQ
क्या कम हाइट वाली महिलाओं को अनारकली सूट पहनना चाहिए?
बिल्कुल, कम हाइट वाली महिलाएं भी अनारकली पहन सकती हैं। बस ध्यान रखें कि बहुत ज्‍यादा घेर (फ्लेयर) वाला डिजाइन न चुनें। आप 'वी-नेक' (V-neck) और सही लंबाई वाली अनारकली चुनें, जिससे आपकी हाइट थोड़ी लंबी नजर आएगी।
टमी फैट (पेट की चर्बी) छिपाने के लिए किस कट का अनारकली सूट सबसे अच्छा रहता है?
पेट के आसपास फैट होने पर 'एम्पायर-वेस्ट' (Empire-West) कट वाला अनारकली सूट सबसे बेहतर माना जाता है। इसमें फ्लेयर बस्ट (छाती) के ठीक नीचे से शुरू होता है, जिससे पेट का हिस्सा आसानी से छिप जाता है।
हैवी ब्रेस्ट या प्लस साइज बॉडी के लिए अनारकली चुनते समय क्या ध्यान रखें?
प्लस साइज बॉडी के लिए ए-लाइन (A-line) या पैनल वाली (कलीदार) अनारकली सबसे अच्छी रहती है। बहुत ज्‍यादा टाइट फिटिंग या बहुत चिपकने वाले फैब्रिक से बचें और हमेशा फ्लोई कपड़े का चुनाव करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।