Navratri से लेकर Diwali तक, बिना हैवी लहंगे के भी त्योहार में सुंदर लगेगा आपका फेस्टिव लुक, ये आउटफिट्स आएंगे काम

Navratri के शुरु होते ही त्योहारों के सीजन भी आरंभ हो जाता है। नवरात्रि फिर Durga Puja फिर दशहरा और दिवाली एवं अन्य त्योहारों पर महिलाएं अपने लुक को पूरी तरह से एथनिक बनाना चाहती हैं। अगर इस बार आप हैवी लहंगे की जगह कुछ और पहनना चाहती हैं, तो लॉग सर्कट, शरारा या गरारा सेट्स, सिल्क या टिशू साड़ी या आदि कैरी कर सकती हैं।
Updated:- 2026-10-13, 20:04 IST
how to get a festive look without heavy lehengas

त्योहारों का मौसम आते ही हर महिला की कपड़ों की शॉपिंग भी शुरू हो जाती है। ज्यादातर महिलाओं के दिल में बस यही होता है कि उनका लुक सबसे अलग और हटकर होना चाहिए। अब ऐसे में इस फेस्टिव सीजन अगर आप अपने लुक को भारी लहंगे के साथ नहीं बल्कि कुछ अलग हटकर पूरा करना चाहती हैं, तो लॉग स्‍कर्ट, शरारा या गरारा सेट्स, सिल्क या टिशू साड़ी आदि आउटफिट्स को एक मौका देकर देख सकती हैं। फिर चाहें Navratri 2026 हो, करवा चौथ हो या फिर Diwali, आपका फेस्टिव लुक भी पूरा हो जाएगा और आरामदायक एहसास के साथ त्योहारों की सारी तैयारी भी हो जाएगी। इनकी मदद से बिना भारी-भरकम लहंगों के भी त्योहारों पर एक बेहद खूबसूरत, रॉयल और स्टाइलिश लुक पाया जा सकता है।

फेस्टिव वाइब क्रिएट करने के लिए अब छोड़ें भारी लहंगे का साथ और अपनाएं ये आउटफिट्स

आने वाले त्योहारों में आप नीचे बताए गए आउटफिट और स्टाइलिंग टिप्स की मदद से परफेक्ट फेस्टिव लुक पा सकती हैं, फिर वो चाहें आपको गरबा नाइट में जाना हो या फिर ऑफिस या घर की दिवाली पार्टी-

आउटफिट आइडिया

क्यों है खास?

कौन-से त्योहार पर पहनें?

एथनिक स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप या शर्ट

पहनने में हल्का और आरामदायक एहसास

Garba Night या फिर ऑफिस की दिवाली पार्टी

शरारा या गरारा सेट्स

देखने में भरा-पूरा, लेकिन लहंगे जितना हैवी या संभलने में मुश्किल नहीं होता 

दिवाली पर पहनने के लिए एकदम बढ़िया आउटफिट

सिल्क या टिशू साड़ी

हल्के फैब्रिक वाली साड़ियां बिना किसी झंझट के तुरंत फेस्टिव लुक देना

दशहरे, Karwa Chauth या फिर नवरात्रि के दिनों में रंग के अनुसार

जैकेट्स और केप सेट्स

सिंपल से आउटफिट को एक सेकेंड में रॉयल और फेस्टिव लुक देना

दिवाली पार्टी के लिए मॉडर्न और ट्रेडिशनल लुक

जानें फेस्टिव लुक के लिए आउटफिट लेते वक्त ध्यान रखने वाली बातें:-

आपने ये तो जान लिया कि किस प्रकार का आउटफिट कौन-से त्योहार पर पहनने के लिए अच्छा रहेगा और उसमें ऐसा क्या खास है जो भारी लहंगे की जगह ले लेता है। लेकिन अब जरा इस बात पर भी नजर डाल लें, कि ऊपर बताया गया कोई भी आउटफिट लेने से पहले ऐसी कौन-सी बातें हैं जिसपर आपको ध्यान देने की जरूरत है।

लॉग स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप या शर्ट:-

अगर आप इस फेस्टिव सीजन अपने लुक के लिए इस प्रकार का आउटफिट लेने वाली हैं, तो इन बातों पर गौर करें:

लॉग स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप या शर्ट (1)

  • मिरर-वर्क या एम्ब्रॉयडरी क्रॉप टॉप: फ्लेयर्ड या ब्रोकेड स्कर्ट के साथ मिरर-वर्क या भारी कढ़ाई वाला क्रॉप टॉप पहनें, यह फेस्टिव सीजन में लहंगे जैसा खूबसूरत लुक देता है।
  • क्लासिक व्हाइट शर्ट: पहले से रखी एक ट्रेडिशनल लॉन्ग फ्लेयर्ड स्कर्ट या बनारसी स्कर्ट को अब एक नया लुक देने का सोच लिया है तो साटन या फिर कॉटन फैब्रिक से बनी व्हाइट शर्ट के साथ स्टाइल करें।
  • स्टाइलिंग टिप: अगर इस प्रकार का आउटफिट आप गरबा नाइट या फिर Navratri 2026 में पहनने वाली हैं, तो उसको ऑक्सेडाइज ज्वेलरी के साथ स्टाइल करें।

शरारा या गरारा सेट्स

दिवाली, नवरात्री और यहां तक की करवा चौथ के दौरान Sharara Set या फिर गरारा सेट्स को पहने का सोचा है, तो इस प्रकार के डिजाइन का चुनाव करें:-

शरारा या गरारा सेट्स

  • शरारा सेट:- मैरून रंग या वेलवेट फैब्रिक करवा चौथ से लेकर दिवाली तक के त्योहार पर पहनने के लिए एक परफेक्ट चॉइस है। भारी एम्ब्रॉयडरी और गोल्डन जरी वर्क वाले ये ऑप्शन काफी सुंदर लगते हैं।
  • गरारा सेट:- इसको आप सिंपल शॉर्ट पेपलम स्टाइल टॉप या कुर्ती के साथ स्टाइल कर सकती हैं जिससे की गरारा सेट को एक पारंपरिक और मॉडर्न दोनों तरह का लुक मिल सके और इस फेस्टिवल आप भारी लहंगे को भूल कर, कुछ नया ट्राई कर सकें।
  • स्टाइलिंग टिप:- अपने फेस्टिव लुक को पूरा करने के लिए इसके साथ आप स्टेटमेंट झुमके या चांदबालियां पहन सकती हैं। स्लीक हाई पोनीटेल या हल्के कर्ल्स वाला हेयरस्टाइल भी इस एथनिक आउटफिट के साथ काफी अच्छा लगेगा।

सिल्क या टिशू साड़ी

इस Karwa Chauth या फिर Diwali पर भारी लहंगा नहीं बल्कि सिल्क साड़ी या फिर टिशू साड़ी पहनने वाली हैं तो स्टाइलिंग टिप्स और मुख्य बातों पर गौर कर लें:-

सिल्क या टिशू साड़ी

  • सिल्क साड़ी:- लाल, गोल्डन कलर वाली सिल्क साड़ी त्योहार में पहनने के लिए काफी अच्छी लगती है। इसमें आपको कई प्रकार के फैब्रिक जैसे कि बनारसी, कांजीवरम आदि भी मिल जाएंगे। हैवी वर्क वाली Silk Saree के साथ आप अपने फेस्टिव लुक को पूरा कर सकती हैं।
  • टिशू साड़ी:- अगर आपको अपने आराम से समझौता नहीं करना है तो Tissue Saree इस फेस्टिव सीजन एकदम बढ़िया रहने वाली है। ये हल्की होती हैं और इन पर गोल्डन या सिल्वर ज़री की बारीक बुनाई होती है जो रोशनी में चमकती है, जिससे की फेस्टिव लुक पूरा हो सके।
  • स्टाइलिंग टिप:- साड़ी के रंग और डिजाइन के मुताबिक आप अपनी चूड़ी और ज्वेलरी का चुनाव कर सकती हैं। वहीं इस प्रकार के आउटफिट के साथ हेयरस्टाइल ऑपन या फिर बन बना कर पूरा कर सकती हैं।

जैकेट्स और केप सेट्स

2026 में अगर अपने फेस्टिव लुक को पूरा करने के लिए हैवी लहंगा नहीं बल्कि इंडो-वेस्टर्न और फ्यूजन लुक चाहिए तो इस आउटफिट का चुनाव करें।

जैकेट्स और केप सेट्स

  • जैकेट्स:- अगर आप फेस्टिवल्स में कुछ हटकर और पूरी तरह इंडो-वेस्टर्न आजमाना चाहती हैं, तो धोती स्कर्ट या धोती पैंट के साथ शॉर्ट जैकेट्स एक बेहतरीन विकल्प हैं। इसकी मदद से आपको टॉलर और लीनर लुक मिलता है।
  • केप सेट्स:- अगर नया आउटफिट को लेने का बजट थोड़ा कम है, तो फ्लोई और लहराते हुए लॉन्ग केप्स आपके लुक में एक रॉयल ग्रेस जोड़ते हैं। इन्हें आमतौर पर हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले क्रॉप टॉप और फ्लेयर्ड पलाज़ो के साथ पेयर किया जाता है।
  • स्टाइलिंग टिप:- जॉर्जेट या सिल्क ऑर्गेंजा फैब्रिक में मिरर वर्क या जरी वर्क वाले केप सेट्स दिवाली या Navratri Garba Nights के लिए परफेक्ट हैं। शोल्डर पैड्स और फ्रंट में शानदार गोल्डन या रेशम वर्क वाली अटैच्ड शॉर्ट जैकेट पहनें, जिससे दुपट्टा संभालने का झंझट भी खत्म हो जाता है। इनके साथ आप ट्रेंड कर रही ज्वेलरी को रंग और वर्क के मुताबिक जोड़ सकती हैं।

हैवी गाउन

आपके फेस्टिव लुक को पूरा करने के लिए ये एक सबसे शानदार आउटफिट आइडिया हो सकता है, जो इंडियन लुक देते हुए आरामदायक एहसास भी देगा।

हैवी गाउन

  • ट्रे़डिंग गाउन:- जॉर्जेट और सिल्क फैब्रिक से बने गाउन पहनने में हल्के और ग्रेसफुल लगते हैं, जिससे की फेस्टिव लुक मिलता है। इसके अलावा, हैवी गाउन के साथ मैचिंग सिल्क या शीयर दुपट्टा लेकर भी लुक को पूरा कर सकती हैं।
  • स्टाइलिंग टिप:- अगर आपने गाउन का गला हैवी एम्ब्रॉयडरी या सेक्विन वर्क वाला है, तो गले में कुछ न पहनें। इसकी जगह केवल स्टेटमेंट झुमके या चांदबाली और मांग टीका कैरी करें। एक हाथ में स्टेटमेंट रिंग और दूसरे में एक खूबसूरत ब्रेसलेट या कड़ा पहन सकती हैं। अगर गाउन के साथ दुपट्टा भी मिल रहा है, तो इसको वेस्ट बेल्ट के साथ स्टाइल किया जा सकता है। गाउन को आप Karwa Chauth या फिर दिवाली के लिए ट्राई कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- 90's Retro Look: नवरात्रि में बिना AI Prompt के क्रिएट करें 90's लुक, फॉलो करें मेकअप और आउटफिट गाइड

निष्कर्ष:- इस बार अपने फेस्टिव लुक को पूरा करने के लिए हैवी लहंगे की जगह आप गाउन, जैकेट्स, या फिर सिल्क और टिशू साड़ी आदि कैरी कर सकती हैं, जिससे की लुक और आराम दोनों से ही किसी भी प्रकार का समझौता न करना पड़े।

यह भी पढ़ें- Garba 2026: ऑफिस के बाद सीधे जाना है गरबा? इन 5 आसान हैक्स से मिनटों में पाएं फेस्टिव लुक

आप इसमें से किस प्रकार का आउटफिट पहनना पसंद करती हैं, ये पूरी तरह से पसंद के ऊपर निर्भर करता है, लेकिन हां, इनकी मदद से इस बार आपको Heavy Lehenga पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और Navratri 2026 से लेकर दिवाली तक के लुक को आप एक अलग स्टाइल में पूरा कर पाएंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

FAQ
शारदीय नवरात्रि कब समाप्त हो रही हैं?
वर्ष 2026 में Shardiya Navratri 19 अक्टूबर को महानवमी, दुर्गा अष्टमी को समाप्त हो रही हैं और 20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी या Dusshera मनाया जाएगा।
बिना भारी लहंगे के त्योहार में क्या पहन सकते हैं?
आप स्टाइलिश अनारकली सूट, डिजाइनर साड़ी, शरारा सूट, या एक सुंदर एथनिक गाउन पहन सकती हैं जो आपको पारंपरिक और आधुनिक दोनों लुक देगा।
दिवाली जैसे त्योहारों के लिए हल्के और आरामदायक कपड़े कौन से हैं?
नवरात्रि से लेकर Diwali जैसे त्योहारों के लिए कॉटन सिल्क, चंदेरी, जॉर्जेट, क्रेप और लाइक्रा जैसे फैब्रिक से बने आउटफिट्स आरामदायक और हल्के होते हैं।
भारी ज्वैलरी के बिना फेस्टिव लुक कैसे पूरा करें?
आप स्टेटमेंट ईयररिंग्स, एक क्लासी नेकपीस या कुछ आकर्षक कड़े पहनकर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। मिनिमल लेकिन प्रभावशाली एक्सेसरीज का चुनाव करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।