Best Sharara for Bakrid: बकरीद पर दिखना है सबसे खूबसूरत? ट्राई करें ये गोटा-पट्टी वर्क वाले शरारा सूट्स

हर साल की तरह इस साल भी बकरीद का जश्न बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप भी इस साल बकरीद पर अपने लुक को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ लेटेस्ट और नए शरारा ड्रेसेस के बारे में बताएंगे, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। आइए जानते हैं इन ड्रेसेस के बारे में।
रेडिएंट रस्ट एम्ब्रोइडरी शरारा ड्रेस
अगर आप बकरीद पर भीड़ से हटकर लुक पाना चाहती हैं और अपनी खूबसूरती में चार-चांद लगाना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह का खूबसूरत और लेटेस्ट डिजाइन वाला रेडिएंट रस्ट एम्ब्रोइडरी शरारा ड्रेस बेस्ट हो सकता है, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ा देगा साथ ही अट्रैक्टिव लुक देने में भी मदद करेगा।

रेगुलर थ्रेड वर्क कुर्ता, शरारा सेट
यही नहीं बकरीद के खास मौके पर आप इस तरह के रेगुलर थ्रेड वर्क कुर्ता, शरारा सेट को भी ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ आप मैचिंग एक्सेसरीज और हेयर स्टाइल के साथ मेकअप कर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। इस तरह के आउटफिट बकरीद के खास मौके पर पहनने के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इसे पहनकर आप अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

ब्लू कलर थ्रेड वर्क कुर्ता, शरारा सेट
आप चाहें, तो बकरीद वाले मौके पर अट्रैक्टिव लुक पाने के लिए और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए इस तरह के ब्लू कलर थ्रेड वर्क कुर्ता, शरारा सेट आउटफिट को भी ट्राई कर सकती हैं। ऐसे शरारा ड्रेस इन दिनों काफी चलन में है, जो अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। ऐसे में यह बकरीद के त्योहार पर पहनने के लिए बेस्ट रहेंगे।

यह भी पढ़ें- छोटी हाइट वाली लड़कियों के लिए बेस्ट हैं इस तरह के कुर्ता सेट, दिखेंगी लंबी और खूबसूरत
फ्रॉक पैटर्न शरारा सेट
अगर आप भी बकरीद पर पहनने के लिए आउटफिट की तलाश में है, लेकिन एक जैसी आउटफिट पहनकर बोर हो गई हैं और कुछ यूनिक और डिफरेंट ट्राई करने का सोच रही हैं, तो अब आपके लिए इस तरह का फ्रॉक पैटर्न शरारा सेट बेस्ट हो सकता है, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा और आपको डिफरेंट लुक देने में भी मदद करेगा।

रेगुलर सिल्क क्रेप कुर्ता सेट
आप चाहें, तो इस तरह के लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले रेगुलर सिल्क क्रेप कुर्ता सेट को भी ट्राई कर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। ऐसा शरारा आउटफिट इन दिनों महिलाओं को पसंद आ रहा है, जो आपके लिए भी बेस्ट हो सकता हैं। इसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं या नजदीकी बाजार में कपड़े की दुकान पर भी आपको ऐसी ड्रेस मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें- Cotton Kutchi Work Kurtis: गर्मियों के लिए बेस्ट हैं ये कॉटन कच्छी वर्क कुर्तियां, जींस के साथ ऐसे करें स्टाइल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : myntra/ELIINDRA/HERE&NOW/KALINI/label
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।