Circular Fashion: क्या पुराने कपड़ों से बन सकता है ट्रेंडी आउटफिट? लक्मे फैशन वीक के यंग डिजाइनर्स से जानें
-1791993586599.webp)
आजकल मॉडर्न वर्ल्ड में फैशन का मतलब सिर्फ अच्छे कपड़े पहनना या नए स्टाइल अपनाना ही नहीं, बल्कि इसे पर्यावरण और हमारी धरती को बचाने से भी जोड़कर देखा जा रहा है। आजकल लोग बहुत जल्दी-जल्दी नए कपड़े खरीदते हैं और पुराने फेंक देते हैं, जिसे 'फास्ट फैशन' कहा जाता है। यहीं कारण है, कि कपड़ों का कचरा भी तेजी से बढ़ रहा है। इसी परेशानी को 'सर्कुलर फैशन' का नाम दिया जा रहा है।
लक्मे फैशन वीक के यंग डिजाइनर्स
हाल ही में हुए लक्मे फैशन वीक के पहले दिन नए और यंग डिजाइनर्स ने अपनी स्किल्स से सर्कुलर फैशन का बेहतरीन उदाहरण दिया है। उन्होंने पुराने और बेकार हो चुके कपड़ों को दोबारा इस्तेमाल करके इतने शानदार नए कपड़े बनाए कि सब देखते रह गए। आइए जानते हैं कि आखिर सर्कुलर फैशन क्या है और यह हमारे कपड़े पहनने के अंदाज को कैसे बदल रहा है?
क्या होता है सर्कुलर फैशन?
सर्कुलर फैशन में किसी भी कपड़े या फैब्रिक को बेकार समझकर फेंका नहीं जाता, बल्कि उसे रीसायकल करके दोबारा नए तरीके से बनाया जाता है। इसमें ऐसे नेचुरल और बायोडिग्रेडेबल कपड़ों का इस्तेमाल किया जाता है, जो इन्वायरमेंट को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाते। इसका खास काम पुराने, फटे या आउट-ऑफ-ट्रेंड हो चुके कपड़ों को नए डिजाइन, कट और एम्ब्रॉयडरी के साथ जोड़कर नया और ट्रेंडी लुक देना है।
लक्मे फैशन वीक में छाया युवा डिजाइनर्स का जलवा
लक्मे फैशन वीक के पहले दिन नए दौर के डिजाइनर्स ने रैंप पर इस बार फिर सस्टेनेबल और सर्कुलर फैशन को दिखाया है। नए डिजाइनर्स ने फैक्ट्री के कतरनों, पुरानी साड़ियों और पुराने धागों का इस्तेमाल करके मॉडर्न ड्रेसेस और एथनिक आउटफिट्स बनाएं। उनके बनाएं ये आउटफिट्स देखने में लग नहीं रहे थे, कि इन्हे रिसाइकल्ड चीजों से बनाया गया है।
सर्कुलर फैशन कैसे बदल रहा है आम लोगों के स्टाइल का अंदाज?
सर्कुलर फैशन केवल रैंप और शो तक ही लिमिटेड नहीं है, बल्कि अब यह धीरे धीरे आम लोगों की अलमारी का भी हिस्सा बनते जा रहा है।
- अब लोग एक ही कपड़े को बार-बार अलग-अलग तरीकों और कॉम्बिनेशंस के साथ पहनने में गर्व महसूस कर रहे हैं।
- प्री-लव्ड यानी पुराने इस्तेमाल किए गए ब्रांडेड कपड़े खरीदने और उन्हें स्टाइल करने का चलन यंग लोगों में तेजी से बढ़ रहा है।
- लोग अब बहुत सारे सस्ते कपड़े खरीदने के बजाय कम लेकिन टिकाऊ और बेहतरीन क्वालिटी वाले कपड़े खरीदना पसंद कर रहे हैं।
निष्कर्ष: लक्मे फैशन वीक के पहले दिन यंग डिजाइनर्स की इस पहल ने सर्कुलर फैशन के दौरा को वापस लाने का काम किया है। साथ ही सस्टेनेबल और सर्कुलर फैशन से लोगों को इंस्पायर्ड किया और पैसों की बचत कैसे कर सकते हैं इसके बारे में भी समझाया। आप भी अलमारी में रखे कपड़ों का सही और बार-बार इस्तेमाल कर स्टाइल के साथ-साथ इंवाइरोमेंट को भी सुरक्षित रख सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।