करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन के लिए वो पहले से ही कपड़े खरीद लेती हैं। साथ में पहनने के लिए ज्वेलरी भी खरीदती हैं। लेकिन जरूरी नहीं है कि चेहरे की खूबसूरती से ही आप अच्छी लगेंगी। हाथों को सुंदर बनाना भी जरूरी होता है। इसके लिए आप अलग-अलग तरह की नेल आर्ट करा सकती हैं। ये नेल आर्ट हाथों में अच्छी लगेगी। साथ ही, आप इस बार करवा चौथ पर कुछ अलग ट्राई कर पाएंगी।
पर्ल डिजाइन के साथ नेल आर्ट
अगर आपको कुछ अलग तरह के नेल आर्ट को क्रिएट करवाना है, तो ये डिजाइन आपको पसंद आएगा। इसमें लेपर्ड प्रिंट को करवाया गया है। इसके साथ पर्ल डिजाइन क्रिएट किया गया। बाकि नेल्स पर जेल को अप्लाई किया है। आप इस तरह के नेल आर्ट से आपके हाथ अच्छे लगेंगे। इसे आप बाहर से नेल आर्ट करा सकती हैं। इस तरह के नेल आर्ट को करवाने में आपको 2,000 से 3,000 रुपये लग जाएंगे। इस तरह के नेल आर्ट हर आउटफिट के साथ अच्छे लगेंगे।
सिंपल एक्रेलिक नेल आर्ट
आप अपने हाथों में बिना किसी एक्सेसरीज को ऐड कराए बिना भी इस तरह के नेल आर्ट को करा सकती हैं। इस तरह के नेल आर्ट एक्रेलिक कलर को इस्तेमाल किया जाता है। इसे डबल शेड के साथ लगाया जाता है। इसके बाद इसमें शिमर को ऐड किया जाता है। इसमें जेल नेल आर्ट को भी लगाया जाता है। इस तरह के नेल आर्ट हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर देते हैं। आप भी इसे अपने हाथों में अप्लाई कर सकती हैं। इसे करवाने में आपको 1,500 से 3,000 रुपये देने पड़ेंगे।
इसे भी पढ़ें: French Nail Art Designs: पहली बार हाथों में करा रही हैं नेल आर्ट, तो इन डिजाइन को करें ट्राई
स्टोन एक्सेसरीज के साथ क्रिएट करें नेल आर्ट
आप नेल आर्ट में फोटो में नजर आने वाले डिजाइन को भी क्रिएट कर सकती हैं। इसमें स्टोन और पेंट कलर का इस्तेमाल किया जाता है। इसे नेल्स के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है। इसके बाद इसमें जेल नेल पैंट को लगाया जाता है। फिर इसे ट्राई किया जाता है। इससे आपके हाथ अच्छे लगेंगे। इस बार ट्राई करें ये नेल आर्ट। इससे आपके हाथों की खूबसूरती भी बढ़ जाएगी। इसे करवाने में आपको 2,500 से 4,000 रुपये लग जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Nail Art Designs For Feet: पैरों में कराएं ये नेल आर्ट, देखें तस्वीरें
इस बार आप करवा चौथ पर अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाएं। इससे आपके हाथ अच्छे लगेंगे। साथ ही, आपको कुछ अलग ट्राई करने को मिलेगा। ये डिजाइन आप किसी भी आउटफिट के साथ करा सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों