खूबसूरत दिखना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन इसके लिए हम अक्सर चेहरे को सुंदर बनाने में लगे होते हैं। लेकिन हर बार जरूरी नहीं की लोग आपके चेहरे की खूबसूरती देखकर ही खुश हो जाएं। आपके हाथ और पैरों की खूबसूरती भी बेहद जरूरी होती ह। इसके लिए आप पैरों में नेल आर्ट करा सकती हैं। आजकल अलग-अलग डिजाइन वाली नेल आर्ट की जाती है। जिसे आप भी ट्राई कर सकती हैं। इससे आपके पैर अच्छे लगेंगे।
आप अपने पैरों को सुंदर दिखना है, तो इसके लिए आप नेल आर्ट डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं। इसमें नेल्स पर अलग-अलग कलर के हार्ट को डिजाइन को क्रिएट किया गया है। इसमें नाखून अच्छे लग रहे हैं। इस तरह के नेल आर्ट डिजाइन को आप भी अपने नाखून पर क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आपको बेस व्हाइट कलर का करवाना है। इसमें अलग-अलग कलर के हार्ट डिजाइन बनाने हैं। यह बनने के बाद अच्छे लगेंगे।
आप अगर कुछ अलग और नया अपने नाखून पर क्रिएट करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप सी वर्ल्ड डिजाइन नेल आर्ट क्रिएट कर सकती हैं। इसमें आपने अंगूठे के नेल्स पर सी वर्ल्ड का डिजाइन क्रिएट करना है। बाकी उंगलियों में ग्लिटर नेल आर्ट करवाना है। इस तरह की नेल आर्ट से आपके पैर अच्छे लगेंगेय़ इस तरह की नेल आर्ट करवाने के लिए आपको 1,000 से 2,000 रुपये देनें पड़ेंगे।
इसे भी पढ़ें: Nail Art Design: घर पर करना है नेल आर्ट तो करें टूथपिक का इस्तेमाल, जानें कैसे बनाएं डिजाइन
आप अपने नाखूनों पर ज्यादा डिजाइन क्रिएट नहीं करवाना चाहते, तो इसके लिए आप सिंपल डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के नेल आर्ट के लिए नाखूनों पर लाइन क्रिएट करके पेड़ जैसे डिजाइन को बनाना है। फिर इसमें आसपास फूल के डिजाइन को बनाना है। इसी तरह के डिजाइन को आपको और भी उंगलियों पर क्रिएट करना है। इससे आपके नाखून अच्छे लगेंगे। आप इन डिजाइन को कभी भी क्रिएट करा सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: आसानी से बन जाएंगे नेल आर्ट के ये डिजाइंस, जानें तरीका
इस बार हाथों के साथ-साथ अपने पैरों में भी नेल आर्ट करवाएं। इससे आपके पैर अच्छे लगेंगे। साथ ही, आपको भी बार-बार नेल पैंट चेंज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे आप बाहर से जाकर करवाएं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।