हम सभी चाहते हैं कि हमारे हाथ खूबसूरत और साफ नजर आए और इसके लिए हम मैनीक्योर के साथ-साथ कई तरह के नेल आर्ट डिजाइंस को भी बनवाना पसंद करते हैं। बात अगर नेल आर्ट की करें तो हम इसके लिए नेल स्टूडियो में न जाने कितने ही पैसे खर्च कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप घर पर ही मात्र 5 मिनट में नेल आर्ट खुद कर सकती हैं और कई तरह के डिजाइन भी आसानी से बना सकती हैं।
अपने लुक को अप-टू-डेट बनाने के लिए हम कई तरह की चीजों को स्टाइल करना पसंद करते हैं। तो आइये देखते हैं नेल आर्ट के कुछ लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइंस जो मात्र 5 मिनट में आसानी से बन जाएंगे और आपके लुक को आकर्षक बनाने में मदद करेंगे।
डॉट-डॉट वाला नेल आर्ट डिजाइन तो बेहद आम है, लेकिन इसे स्टाइलिश लुक देने के लिए आप टेप की मदद से इस तरह के नेल्स पर ही सेक्शन कर लें और फिर केवल 2 से 3 उंगलियों में इस तरह से नेल आर्ट डिजाइन को बना लें। साथ ही आप केवल एक ऊँगली में ग्लिटर वाली नेल पेंट का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इस करवा चौथ ट्राई करें ये नेल आर्ट
नेल आर्ट का ये डिजाइन काफी मुश्किल लगता है, लकिन बता दें कि ये डिजाइन केवल देखने में ही मुश्किल नजर आ रहा है और जन आप इस तरह का नेल आर्ट बनाएंगी तो इसके लिए आप धागे की मदद ले सकती हैं। धागे को अपनी मर्जी के अनुसार आप शेप देकर इस तरह का डिजाइन बना सकती हैं। ध्यान रहे कि बार-बार धागे को उसकी जगह से हिलाएं नहीं अन्यथा आपका नेल आर्ट खराब भी हो सकता है।
फूल-पत्ती डिजाइन बनाने के लिए एक बार आप प्रैक्टिस जरूर कर सकती हैं। वहीं इसके लिए आप अपने पसंद की कोई भी नेल कलर को नाखूनों पर लगाकर उस पर फूल या पत्ती डिजाइन को बना सकती हैं। इस तरह का फूल-पत्ती डिजाइन बनाने के लिए आप टूथपिक का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें : 15 रुपए में करें घर पर मौजूद इन चीजों से मैनीक्योर ,एक्सपर्ट से जानें
वहीं अगर आप सटल नेल आर्ट डिजाइन पसंद करती हैं तो इस तरह से ट्रांसपेरेंट नेल पेंट लगाकर धागे और टूथपिक की मदद से आप आसानी से कोई भी डिजाइन नाखूनों पर बना सकती हैं। इसके लिए आप एक से ज्यादा कलर्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
अगर आपको 5 मिनट में बनाने वाले ये नेल आर्ट के लेटेस्ट डिजाइंस और इन्हें बनाने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit : Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।