herzindagi
nail art with toothpick designs

Nail Art Design: घर पर करना है नेल आर्ट तो करें टूथपिक का इस्तेमाल, जानें कैसे बनाएं डिजाइन

चेहरे के साथ-साथ नाखूनों को साफ रखना भी जरूर होता है। इसके लिए आप घर बैठे नेल आर्ट कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-12-07, 18:09 IST

चेहरे की खूबसूरती के लिए हम अलग-अलग तरीके के नुस्खों को ट्राई करते हैं। लेकिन जब बात नाखूनों की आती है तो उनका ध्यान रखना हम भूल जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी केयर कराने के लिए या तो महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना पड़ता है वरना अलग से ट्रीटमेंट लेना पड़ता है, जिसकी वजह से हम अक्सर इन्हें इग्नोर कर देते हैं। लेकिन अब आपको पार्लर जाकर ज्यादा पैसे खर्च करके नेल आर्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर बैठे ही आप आसानी से नाखूनों को सुंदर बना सकती हैं। 

टूथ पिक की मदद से बनाएं नाखूनों पर डिजाइन

Nail paint designs

अगर आपको जिक जैक वाले डिजाइन को क्रिएट करना चाहती हैं तो इसके लिए आप टूथपिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको सारी उंगलियों में नेल पेंट लगाना है। अब इसे टूथपिक की मदद से जिक जैक डिजाइन क्रिएट करना है। इस डिजाइन को आपको दो उंगलियों पर बनाना है। फिर इसे सूखने देना है। आप चाहे तो इसपर स्टोन भी लगा सकती हैं। इस तरीके से आपकी नेल आर्ट बन जाएगी।

डॉट डिजाइन करें क्रिएट

Create dot designs

अगर आपको सिंपल नेल आर्ट डिजाइन क्रिएट करना है तो इसके लिए बेस्ट है कि आप डॉट डिजाइन को नाखूनों पर (नाखूनों पर बनाएं डिजाइन) लगाएं। इसके लिए आपको दो शेड के नेल पेंट लगाएं। फिर जिन उंगलियों पर आपको नेलपेंट लगानी है उसके कॉन्ट्रास्ट का कलर लेकर डॉट लगानी है। इसके बाद उसे सूखने देना है। इस तरीके से आप घर पर नेल आर्ट बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: इन नेल आर्ट डिजाइन से बढ़ाएं अपने पैरों की खूबसूरती

फ्लावर डिजाइन करें क्रिएट

यह विडियो भी देखें

आप नाखून पर फ्लावर डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले नाखून पर दो तरह के नेल पेंट को लगाना है। फिर इसमें शिमर या फिर दूसरे कलर से फ्लावर डिजाइन क्रिएट करना है। अब इसे सूखने देना है फिर इसमें स्टोन लगाते हैं। इस तरीके से आपका नेल आर्ट डिजाइन क्रिएट हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: नेल आर्ट के ये आसान डिजाइंस गर्मियों के लिए हैं बेहद खास

आप इन डिजाइन को टूथपिक की मदद से बना सकती हैं। ये आसानी से तैयार हो जाएगा।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।