Mother's Day 2024:  मदर्स डे स्पेशल बनाने के लिए मां को गिफ्ट करें ये ज्वेलरी

मां को मदर्स डे पर स्पेशल फील करवाना है, तो इसके लिए आप कुछ खास तरह की ज्वेलरी को उन्हें गिफ्ट कर सकती हैं। 

 
mothers day  special jewellery designs

ज्वेलरी खरीदना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम जब भी जारा जाते हैं तो अलग तरह की ज्वेलरी को खरीदना पसंद करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि हम स्पेशल ओकेजन पर इन्हें खरीदते हैं। लेकिन इस बार आपको अपने लिए नहीं बल्कि मां को देने के लिए स्पेशल ज्वेलरी खरीदनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अब आने वाला है मदर्स डे। इस साल ये दिन 12 मई को सेलिब्रेट किया जाएगा। हर कोई अपनी मां के लिए कुछ स्पेशल करता नजर आएगा। आप भी कुछ स्पेशल करें और मां को अलग-अलग डिजाइन की ज्वेलरी गिफ्ट करें।

मॉम नाम का पेंडेंट सेट करें गिफ्ट

Mom pendant

अगर आपकी मां वर्किंग है और ज्यादा हैवी ज्वेलरी पहनना पसंद नहीं करती हैं, तो ऐसे में आप इन्हें मॉम नाम का पेंडेंट गिफ्ट कर सकती हैं। इसे आप चाहें तो कस्टमाइज्ड भी कर सकती हैं। इसमें आप उनका नाम, मां या मॉम को डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के पेंडेट काफी यूनिक और अच्छे लगते हैं। साथ ही रोजाना आसानी से पहनने में आ जाते हैं। मार्केट में इस तरह के पेंडेट आपको 100 से लेकर 500 तक में अच्छे डिजाइन मिल जाएंगे।

स्टोन वर्क लॉन्ग नेकलेस सेट (Long Necklace Set)

Long Necklace Set

मां को कोई भी गिफ्ट दो उन्हें अच्छा ही लगता है। आप इस दिन के लिए उन्हें स्टोन वर्क लॉन्ग नेकलेस सेट गिफ्ट कर सकते हैं। इस तरह के सेट में पर्ल और स्टोन दोनों वर्क मिलेंगे। साथ ही मैचिंग इयररिंग्स भी मिल जाएंगे। इस तरह के सेट को वो किसी खास दिन या फंक्शन में साड़ी के साथ पहनकर जा सकती हैं। कलर आप अपनी मां की पसंद के हिसाब से खरीदें, ताकि लुक अच्छा लगे। मार्केट से इस तरह के पेंडेंट सेट आपको 250 से 500 रुपये में मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Year Ender: अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें इस साल हिट रहीं ये ज्वेलरी डिजाइंस

कंगन करें स्टाइल (Kangan Designs)

Mom braclete gift

कंगन को भी आप अपनी मां को गिफ्ट कर सकती हैं। इस तरह के ब्रेसलेट स्टाइल कंगन अच्छे लगते हैं। साथ ही, फैंसी होते हैं। वह इसे ऑफिस में भी पहन सकती हैं। इस तरह के कंगन को आप एथनिक से साथ-साथ वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी वियर कर सकती हैं।

इस बार मां को मदर्स डे पर ज्वेलरी करें स्टाइल। इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही आप सबसे अलग नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें: Jewellery Designs: रॉयल और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो ग्रीन कलर की ज्वेलरी को इस तरह करें स्टाइल

मदर्स डे 2024: इस मदर्स डे को स्पेशल बनाने के लिए जानें आप क्या गिफ्ट कर सकते हैं। साथ ही उनकी पसंदीदा मूवी, सॉन्ग के साथ कैसे करें एन्जॉय। Herzindagi के कैंपेन 'Maa Beyond Stereotypes' से जुड़ें और सदियों से चली आ रही रूढ़िवादी सोच को बदलें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Amazon

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP