अपने स्टाइलिश अंदाज से फैंस का दिल तो सेलेब्रिटी जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं, लेकिन बात अगर अटपटे फैशन सेंस की करें तो जुबान पर एक ही नाम आता है और है मेट गाला। हालांकि मेट गाला एक थीम बेस्ड फैशन कम्पटीशन होता है, जहां दुनिया भर से लोग थीम के अनुसार ड्रेस अप होकर आते हैं और इस प्रतियोगिता में भाग लेते हैं।
इन्टरनेट के इस जमाने में कई लुक्स को फैंस इतना पसंद कर लेते हैं कि उन्हें रीक्रिएट तक कर देते हैं और कई तो केवल यूनीक और अटपटे होने के कारण वायरल हो जाते हैं। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं मेट गाला के कुछ ऐसे लुक्स जो वायरल तो हुए लेकिन इनका फैशन सेंस देखकर फैंस भी सोच में पड़ गये और केवल वे लुक्स मजाक बनकर रह गये।
साल 2019 में कैंडल शैंडलियर लुक में केटी पेरी के आउटफिट का कलर काफी खूबसूरत है, लेकिन इस लुक को फैंस ने कुछ खास पसंद नहीं किया। वहीं ये लुक महज एक मजाक बनकर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
साल 2017 में Julie Macklowe एक बिज़नस वीमेन हैं। प्लेड डिजाइन वाले इस आउटफिट में जूली का लुक किसी को भी समझ नहीं आया। साथ ही अप-डू बन हेयर स्टाइल और शूज के साथ लुक को कम्प्लीट किया गया है।
साल 2019 में डिजाइनर ब्रांड Dior द्वारा इस अजीबो-गरीब लुक को डिजाइन किया गया है। बता दें कि इस लुक में प्रियंका चोपड़ा ने सिल्वर गाउन को पहना है। लुक को थीम के हिसाब से फिट करने के लिए सिर पर केज क्राउन को पहना गया है।
इसे भी पढ़ें : Met Gala 2023 की थीम के बारे में जानें
साल 2017 में मार्क के इस लुक को फैंस ने कुछ खास पसंद नहीं किया। वहीं इस सी-थ्रू आउटफिट में हमें किसी भी तरह का कोई फैशन स्टेटमेंट भी नजर नहीं आया। साथ मो ग्रे कलर के शॉर्ट्स को पहना हुआ है।
यह विडियो भी देखें
बालेनियागा की क्रिएटिव डायरेक्टर डेम्ना ग्वासलिया की डिजाइन की हुई इस आउटफिट का फैशन सेंस किसी को भी समझ नहीं आया। वहीं इस लुक को किम ने साल 2021 में कैरी किया गया था।
वहीं साल 2018, Versace द्वारा इस लुक को डिजाइन किया गया है। वहीं केटी के इस लुक में फेदर से बने विंग्स बनाये गये हैं जो कि थीम और फैशन सेंस के मुताबिक काफी अजीबो-गरीब नजर आए।
इसे भी पढ़ें : दीपिका पादुकोण के 9 ग्लैमरस लुक देखें
2016 में इस अजीबो-गरीब लुक को कैरी किया गया था। वहीं इस लुक को डिजाइनर ब्रांड Givenchy द्वारा डिजाइन किया है। इस लुक में मडोना वीमेन राइट्स के बारे में फैशन स्टेटमेंट देती नजर आ रही है।
अगर आपको दिखाए गये मेट गाला के कुछ अजीबो-गरीब लुक्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।