herzindagi
theme of met gala

Met Gala 2023 की थीम के बारे में जानें

मेट गाला हर साल आयोजित किया जाने वाला एक फैशन इवेंट है। इस इवेंट में भारतीय से लेकर दुनिया भर के नामी-जामी सितारे शिरकरत करते हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-04-24, 15:29 IST

दुनियाभर में फैशन से जुड़े छोटे-बड़े इवेंट्स होते हैं। इनमें कुछ आयोजन ऐसे हैं, जिन पर दुनिया की नजर रहती है। इनमें से एक है मेट गाला।

यह वह समय होता है, जब फैशन एंथूसियास्ट एक मंच पर साथ दिखते हैं, जिसमें वह फैशन के मायनों को कुछ नए तरीकों से पेश करते हैं। इस इवेंट मेंरिहाना,किम कार्दशियन और काइली जेनर जैसे सेलेब्स नजर आ चुके हैं।

इस फैशन इवेंट में इस बार प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के अलावा आलिया भट्ट भी शिरकत कर सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको इस साल मेट गाल की थीम के बारे में बताएंगे।

कब शुरू हुआ मेट गाला?

साल 1948 में पहली बार मेट गाला इवेंट हुआ था। साल 2005 से मेट गाला का इवेंट मई के पहले हफ्ते में होता है, लेकिन 2020 में यह इवेंट नहीं हुआ था। वहीं, 2021 में महामारी के कारण सिंतबर में मेट गाला आयोजित किया गया था।

मेट गाला थीम

अन्य बड़े आयोजनों की तरह मेट गाला की भी थीम होती है। इस इवेंट में भाग लेने वाले सेलेब्स को थीम के अनुसार ही ड्रेस-अप होना पड़ता है। साल 2023 में मेट गाला की थीम कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी एग्जीबिशन पर आधारित होगी। कार्लफैशन डिजाइनर, क्रिएटिव डायरेक्टर, आर्टिस्ट थे। साल 2019 में कार्ल लेगरफेल्ड का निधन हो गया था। इस इवेंट में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

मेट गाला के होस्ट

हर साल इस इवेंट को जज करने के लिए कुछ लोग चुने जाते हैं। इस साल मेट गाला के होस्ट पेनेलोप क्रूज़, मिशेला कोएल, रोजर फेडरर, दुआ लीपा और वोग के अन्ना विंटोर होंगे।

इसे भी पढ़ें:दीपिका पादुकोण के 9 ग्लैमरस लुक देखें

क्यों है मेट गाला फेमस?

why met gala event is famousयह इवेंट इसलिए फेमस है क्योंकि इसमें दुनियाभर के बड़े-बड़े सितारे हिस्सा लेते हैं। आपको इस इवेंट में सेलेब्स की क्रिएटिविटी देखने को मिलेगी। इस आयोजन में ऐसे-ऐसे आउटफिट्स और लुक्स देखने को मिलते हैं, जिनकी आम जनता कल्पना भी नहीं कर सकती है। इसलिए इस इवेंट पर दुनियाभर के लोगों की नजर रहती है।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें:प्रियंका चोपड़ा की तरह दिखना है स्टाइलिश तो उनके इन लुक्स से लें आईडियाज

आलिया भट्ट की एंट्री

is alia bhatt part of met galaकई सालों से मेट गाला के इवेंट में बॉलीवुड इंडस्ट्री की डीवा दीपिका और प्रियंका चोपड़ा ने अपना जलवा बिखेरा है। इस साल इस लिस्ट में एक और नाम शामिल हो चुका है। बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी मेट गाला में नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग द्वारा डिजाइन किए हुए आउटफिट में नजर आएंगी। इस खबर के वायरल होते ही, आलिया के फैंस काफी खुश है। फैंस आलिया के मेट गाला लुक के लिए काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि आलिया भट्ट हॉलीवुड मूवी 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग भी पूरी कर चुकी हैं। यह मूवी अगस्त के महीने में रिलीज हो सकती है।

हर साल मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट को बेहतरीन तरीके से सजाया जाता है। पिछले साल275,000 पिंक रोज से इस म्यूजियम को सजाया गया था। अब देखना होगा कि इस साल यह म्यूजियम कैसा दिखेगा?

तो यह थी मेट गाला 2023 से जुड़ी हुई जानकारी। उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।