साड़ी को लहंगे की तरह पहनने के लिए यूं मॉर्डन स्टाइल में करें ड्रेप

शादी हो या फंक्शन हर महिला चाहती है कि वह नए कपड़े लें और लहंगा लेने के मन तो सभी का करता है। लेकिन जब लहंगा ले लिया जाता है तो उसे एक बार इस्तेमाल करने के बाद बहुत ही कम मौके मिलते है कि उन्हें दुबारा पहना जाए। लेकिन आज हम आपको बताने वाले है की कैसे आप अपनी साड़ी की लहंगा स्टाइल में पहन सकती हैं।
साड़ी को लहंगा स्टाइल से पहनने का यह फायदा है कि एक तो आपको नया लहंगा नहीं लेना पड़ता है और दूसरा साड़ी का इस्तेमाल भी हो जाता है। आइए जानते हैं कैसे पहने साड़ी को लहंगा स्टाइल से।
स्टाइल- 1

- जैसे आप साड़ी पहनती हैं वैसे ही साड़ी पहनना शुरू करें।
- साड़ी को कमर पर फोल्ड करते समय चौड़ी प्लेट्स बनाएं और उन्हें पेटीकोट के अंदर डालते रहें।
- जब आपका एक राउंड पूरा हो जाए तो आगे की लुक प्लेट बनाएं और उन्हें पेटीकोट के अंदर डालकर भर से पिन लगा दें ताकी प्लेट सेट हो जाए।
- अब पीछे की और से घुमाते हुए पल्लू(फ्रंट पल्लू से जुड़े स्टाइलिंग टिप्स) को साड़ी की तरह कंधे पर ओढ़ लें।
- आप चाहें तो खुला पल्लू भी रख सकती हैं वरना प्लेट बनाकर कंधे पर टक भी कर सकती हैं।
- आजकल कमरबंद या फिर बेल्ट साड़ी के साथ बहुत पहनी जा रही है, आप भी इन्हें कैरी कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-Style Hacks: डिजाइनर पेटीकोट के साथ साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल
स्टाइल-2

- अगर आप आगे को पल्लू वाली लहंगा स्टाइल साड़ी पहनना चाहती हैं तो उसके लिए सबसे पहले साड़ी को एक बार अपनी कमर पर लपेटें।
- अब दूसरे फोल्ड को कमर पर लपेटते समय मोटी प्लेट बनाएं। सारी प्लेट्स को थोड़ा दूरी पर बनाएं।
- जब आब आगे की साइड पहुंच जाएं तो प्लेट्स के बीच की दूरी को कम कर दें।
- ऐसा करने से साड़ी लहंगे की तरह फूली-फूली और घेरेदार नजर आएगी।
- पूरी साड़ी की प्लेट्स बनाने के बाद थोड़ा सा हिस्सा पल्लू के लिए बचा दें।(बनारसी लहंगे को ऐसे करें स्टाइल)
- अब इस पल्लू को आगे से तिरछा ओढ़े। जैसे बंगाली साड़ी में पीछे से लिया जाता है वैसे ही आप इसे आगे से तिरछा लें।
- लीजिए तैयार है आपकी लहंगा साड़ी।
स्टाइल 3

- यह सबसे कॉमन स्टाइल है और इसे बनना भी आसान है।
- पल्लू वाले हिस्से को छोड़कर पूरी साड़ी को कमर पर लपेटते समय बीच बीच में प्लेट्स बना दें।
- जितनी ज्यादा प्लेट्स होंगी उतना ही लहंगा फूला-फूला नजर आएगा।
- अब पल्लू की प्लेट्स बनाएं और उसे साड़ी की तरह कंधे पर टक कर दें।
- पल्लू को टाइट न करें। थीदा लूज रखें।(लहंगे के दुपट्टे को यूं करें स्टाइल)
- यह स्टाइल बहुत ही ज्यादा सुंदर लगता है और पूरा लहंगा वाला लुक देता है।
इसे जरूर पढ़ें-साड़ी को लहंगा स्टाइल में पहनने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो
हम इसी तरह नए-नए फैशन से जुड़े लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- instagram, pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।