अगर आप भी हैं दुल्हन की सबसे ख़ास, तो मेहंदी सेरेमनी के लिए ट्राई करें ये आउटफिट्स

अगर आप अपनी सहेली की मेहंदी की रस्म में कुछ ख़ास नजर आना चाहती हैं तो आप यहां दिखाए ऑउटफिट आइडियाज से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 

mehandi outfit ideas
mehandi outfit ideas

शादियों का सीजन मतलब अपने आपको तैयार करने का समय। वैसे तो शादी में सबकी नजर दुल्हन पर ही होती है और उसके आउटफिट्स भी अलग तरह से डिज़ाइन किए होते हैं लेकिन जब आप दुल्हन की सबसे ख़ास सहेली हैं तो आपके ऑउटफिट्स भी कुछ अलग ही होने चाहिए। अक्सर दुल्हन की सहेलियां एथनिक ऑउटफिट्स ही कैरी करती हैं और जब ये अवसर के हिसाब से हों तो बात ही अलग होती है।

जब बात हो मेहंदी के फंक्शन की तब दुल्हन की मेहंदी में आपका कुछ अलग दिखना जरूरी है। तो क्यों न इस बार मेहंदी सेरेमनी में कुछ नया ट्राई किया जाए। वैसे आमतौर पर मेहंदी में दुल्हन सहेलियां हरे रंग की ड्रेस पहनना पसंद करती हैं, लेकिन हरे के साथ कुछ अलग हटकर भी आप ट्राई कर सकती हैं, जो आपको गॉर्जियस लुक दे सके। तो हमारे कुछ मेहंदी ऑउटफिट आइडियाज के साथ हो जाइए तैयार मेहंदी में दुल्हन के साथ गॉर्जियस दिखने के लिए।

हरा अनारकली सूट

green anarkali suit

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज हमेशा से लोगों के बीच स्टाइल आइकन रहे हैं। फिर चाहे आपकी ही शादी हो या फिर आपकी ख़ास सहेली की, आप मेहंदी की ड्रेस के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के इस हरे रंग के अनारकली सूट से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस आकर्षक सूट के साथ आप अपने व्यक्तित्व में ग्लैम जोड़ें। इसकी स्लीव्स पर किए गए भारी और अनोखे एम्ब्रायडरी वर्क के मामले में अन्य अनारकली ड्रेस से अलग हैं जो कफ पर अलग-अलग हैं। जरदोजी और स्टोनवर्क के साथ रेशम की कढ़ाई नेकलाइन दिखने में आकर्षक है। गुलाबी कढ़ाई के वर्क के साथ एम्बेलिश्ड बॉर्डर वाली हेमलाइन आपकी पर्सनालिटी को निखार सकती है। रिच एम्बेलिश्ड बॉर्डर के साथ मैचिंग नेट दुपट्टा भारी बॉर्डर के साथ एक आकर्षक लुक दे रहा रहा है। यह हरा अनारकली सूट आपको सहेली की मेहंदी की रस्म में ख़ास लुक दे सकता है।

इसे जरूर पढ़ें:शादी की सभी रस्मों में गॉर्जियस दिखने के लिए 5 अलग स्टाइल से कैरी करें लहंगे का दुपट्टा

लाइम ग्रीन लहंगा

lime green lehenga

यह लाइम ग्रीन और ब्लू लखनवी लहंगा निश्चित रूप से आपको ट्रेडिशनल लुक दे सकता है। यह ऑउटफिट आपको अपनी सहेली की मेहंदी की रस्म में ख़ास बना सकती हैं। लखनवी स्टाइल हमेशा से ही एक ट्रेंडसेटर रहा है और इस लहंगे में इसकी खूबसूरत कढ़ाई आपको और ज्यादा स्टाइलिश बनाती है। इस कढ़ाई के साथ निश्चित रूप से आपको इसे आज़माना चाहिए। वास्तव में लाइम ग्रीन कलर सहेली की मेहंदी सेरेमनी के लिए आपको ख़ास बना सकता है।

पिस्ता ग्रीन लहंगा

pista green lehenga

कियारा आडवाणी हमेशा से अपनी एक्टिंग के साथ अपनी स्टाइल के लिए चर्चा में रहती हैं। जब आप सहेली की मेहंदी के लिए आउटफिट्स चुन रही हैं तो आप कियारा के इस पिस्ता ग्रीन लहंगे से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस खूबसूरत लहंगे की स्कर्ट देखने में भले ही सिंपल हो लेकिन इसका झिलमिलाता ब्लाउज बहुत खूबसूरत लुक दे रहा है। लहंगे के इस डिज़ाइन में ब्लॉउज में किया गया फ्रिल वर्क इसे अलग लुक दे रहा है और इसके साथ आपको दुपट्टे की जरूरत भी नहीं है।

इसे जरूर पढ़ें:दुल्हन की मेहंदी डिजाइन में इस तरह शामिल करें उसकी 'लव स्टोरी'


ब्लू और व्हॉइट लहंगा स्टाइल

blue and white lehenga

अगर आप दुल्हन की उन सहेलियों में से एक हैं जो मेहंदी में कूल लुक चाहती हैं और मेहंदी में डांस और मस्ती करना चाहती हैं तो ख़ुशी कपूर का ये ब्लू और उन खूबसूरत दुल्हनों में से हैं जो अपनी मेहंदी में मस्ती करना चाहती हैं तो यह ब्लू और व्हॉइट आपके लिए परफेक्ट है। इस खूबसूरत हवादार लहंगे के सेट के साथ आप आराम से इस दिन का आनंद उठा सकती हैं और जमकर डांस भी कर सकती हैं। इस खूबसूरत लहंगे को डिज़ाइनर अनीता डोंगरे ने डिज़ाइन किया है।

तो फिर देर किस बात की, आप भी हो जाइये तैयार इन खूबसूरत ऑउटफिट आइडियाज के साथ सहेली की मेहंदी में रंग जमाने के लिए। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit: Instagram and Pinterest

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP