फ्रिंज्ड से लेकर सी-थ्रू तक मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किए एक से बढ़कर एक फैशनेबल ब्लाउज

अगर मनीष मल्होत्रा को इंडियन फैशन का नंबर वन फैशन डिजाइनर कहा जाए तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। ब्राइडल कोट्योर के साथ उनका हाई ग्लैमर पेश करने का अंदाज उन्हें अग्रणी फैशन डिजाइनर्स में शुमार करता है। ऐश्वर्या राय से लेकर करीना कपूर खान तक शायद ही कोई ऐसी बॉलीवुड हस्ती होगी, जो उनकी फैशन एबिलिटीज से वाकिफ ना हो। मनीष को भारतीय फैशन बेसिक्स को नए सिरे के गढ़ने के लिए भी श्रेय दिया जाता है, जिसमें लहंगा, साड़ी और अनारकली जैसी ड्रेसेस आती हैं। वह जिस अंदाज में फैब्रिक्स के साथ प्रयोग करते हैं, क्रिस्टल के साथ एंब्रॉएड्री का प्रयोग करते हैं, उससे दुल्हन को मिलता है एक परफेक्ट वेडिंग लुक। उनकी क्रिएशन्स पर गौर करें तो लगता है कि जैसे ब्लाउस के साथ एक्सपेरिमेंट करना उनका प्रिय शगल है। उन्होंने दुल्हन के लिए फ्रिंज्ड से लेकर बैकलेस तक कई तरह के एक्सपेरिमेंट किए हैं, जो नये प्रयोग करने की शौकीन महिलाओं को खासतौर पर रास आएंगे। मनीष ने किस समय में ब्लाउज में ये दिलचस्प एक्सपेरिमेंट किए, आइए जानते हैं-
करीना का डीप नेक सी-थ्रू एंब्रॉएड्री वाला ब्लाउज
करीना कपूर मनीष मल्होत्रा की फेवरेट हैं और पिछले कुछ समय में उन्हें मनीष के ग्रेंड कोट्योर शोज के लिए शो स्टॉपर बनते हुए भी देखा गया। हाल ही में बेबो अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के साथ उनके एक शो में नजर आईं। ग्लैमर से भरपूर इस शो में जिस चीज ने हमारा ध्यान सबसे ज्यादा आकर्षित किया वह था करीना का कमाल का ब्लाउज, जिसकी पेयरिंग उन्होंने लहंगे के साथ की थी। हमारा मशविरा है कि आप आकर्षक लगने वाले ब्लाउज के साथ जेट-ब्लैक लहंगा ट्राई कर सकती हैं।
सी-थ्रू ब्लाउज में आलिया के जलवे
आलिया भट्ट हाल-फिलहाल में एक भारी-भरकम सीक्वेंस वाले पेप्लम ब्लाउज में नजर आईं। यूं तो वह अक्सर एक सामान्य वाले लड़की वाले लुक में नजर आ जाती हैं लेकिन फैशन में भी उन्होंने अपनी वरीयताएं तय कर रखी हैं। पिछले कोट्योर वीक में आलिया ने सी-थ्रू ब्लाउज के साथ एक बेहद खूबसूरत लहंगे की पेयरिंग की। मनीष मल्होत्रा ने परंपरागत एल्बो लेंग्थ ब्लाउज में जिस तरह के प्रयोग किए हैं, वह वाकई काबिले-तारीफ है। ये ब्लाउज न्यूट्रल शेड के हैं, ऐसे में इन्हें किसी भी लहंगे या साड़ी के साथ पहना जा सकता है।
Read more : गर्मियों में ये स्टाइलिश स्कर्ट पहनकर आप भी दिख सकती हैं फैशनेबल
श्रद्धा कपूर का ट्रॉपिकल एंब्रॉएडर्ड सी-थ्रू ब्लाउज
आशिकी से लेकर एबीसीडी तक हमने श्रद्धा कपूर को एक्टिंग के मामले में मैच्योर होते हुए देखा है, कुछ यही बात उनकी फैशन चॉइसेस में भी नजर आती है। बॉलीवुड में अपना रुतबा दिखाने के लिए वह लैक्मे इंडिया फैशन वीक में मनीष मल्होत्रा के लिए बतौर शो स्टॉपर नजर आईं। यहां पर भी मनीष की ब्राइडल लुक के लिए दीवानगी साफ देखी जा सकती थी। श्रद्धा कपूर ने उनके कोट्योर शो का समापन एक ट्रॉपिकल सी-थ्रू ब्लाउज के साथ किया, जिसकी पेयरिंग उन्होंने एक वेल्वेट लहंगे के साथ की थी। अगर आप भी इन गर्मियों में शादी करने जा रही हैं तो अपने ब्राइडल लुक के लिए इससे इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
बेल स्लीव्ड वेल्वेट ब्लाउज में दीपिका की दस्तक
बेल स्लीव्ड से लेकर बारडोट तक मनीष मल्होत्रा ने दीपिका पादुकोण के लिए कई वैराएटी के ब्लाउज तैयार किए हैं। रेड कार्पेट पर अक्सर नजर आने वाली और पद्मावत के लिए खासी चर्चित हुई दीपिका पादुकोण भी मनीष मल्होत्रा के खूबसूरत डिजाइन्स का मोह नहीं छोड़ पाईं हैं। दीपिका मनीष के मिजवान शो में रैंप पर वॉक करती नजर आएंगी। इससे पहले भी दीपिका दो बार मनीष के ब्राइडल कोट्योर के लिए रैंप वॉक कर चुकी हैं। पहली बार वह उनके यूरोपियन बेल स्लीव्ड वेल्वेट ब्लाउज में नजर आईं थीं और दूसरी बार कुछ सालों बाद वह वाइन के रंग वाले बारडोट ब्लाउज के साथ एक मरमेड लहंगे में नजर आईं थीं।
भव्य जैकेट ब्लाउज वाले लुक में ऐश्वर्या राय
जब ऐश्वर्या राय रैंप पर वॉक करती हैं तो उनकी खूबसूरती दर्शकों को दीवाना बना देती है और कुछ ऐसा ही हुआ मनीष के कोट्योर शो में। जब ऐश्वर्या बरगंडी कलर वाले एंब्राइडर्ड लहंगे में नजर आईं तो सभी एकटक उन्हें निहार रहे थे और इस लहंगे के साथ उनका क्रीम कलर का सीक्विन्ड जैकेट ब्लाउज लाजवाब लग रहा था। शायद आपने जैकेट लहंगे के बारे में पहले भी सुना हो लेकिन मनीष ने जिस तरह से यह अनूठा प्रयोग किया, उसकी मिसाल कहीं और देखने को नहीं मिलती।
हाल्टर नेक ब्लाउज में कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी मनीष मल्होत्रा के डिजाइन्स में काफी जंचती हैं और वह अक्सर ही अपने पसंदीदा डिजाइनर की क्रिएशन्स को फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। चाहे उन्हें दुबई में कोई शादी अटेंड करनी हो या फिर मनीष के कोट्योर शो में उनकी शो स्टॉपर बनना हो, मनीष के डिजाइन्ड प्लेफुल ब्लाउजेज के लिए उनकी दीवानगी खत्म होने का नाम नहीं लेती। उनका यह हाल्टर नेक हमें काफी इंट्रस्टिंग लगा। इस सी-थ्रू ब्लाउज की पेयरिंग हाई-वेस्ट लहंगे के साथ की गई है। एक अन्य लुक में वह जैकेट इंस्पायर्ड ब्लाउज में नजर आईं। हैवी एंब्रॉएड्री वाले इस ब्लाउज में कियारा का लुक काफी अलग नजर आ रहा था। नई-नवेली दुल्हनें जो नई तरह के प्रयोग में यकीन रखती हैं, कियारा के इन लिबास से प्रेरणा ले सकती हैं।
वाणी कपूर के ऑफ शोल्डर ब्लाउज
आजकल बेल स्लीव्ड ब्लाउज का क्रेज काफी बढ़ गया है। मनीष ने अलग तरह की फैशन सेंसिबिलिटीज से कुछ नया क्रिएट करने में महारत हासिल कर रखी है। वाणी कपूर के इस अनूठे ब्लाउज की पेयरिंग एक फेदर कलर्ड स्कर्ट के साथ वाकई बहुत आकर्षक लग रही है। अगर आप अपनी शादी में कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो हर किसी के दिल को छू जाए तो हम आपको कुछ ऐसा ही लेने की राय देंगे और इसमें आप दिखेंगी पूरी तरह परफेक्ट
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।