herzindagi
Mangalsutra for karwa chauth

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ को बनाना है खास तो इन मंगलसूत्र डिजाइन को करें स्टाइल

मंगलसूत्र सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इसलिए वो इसे हर तीज त्योहार पर वियर करती हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-09-29, 15:51 IST

Mangalsutra Designs: मंगलसूत्र सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इसलिए ज्यादातर लोग इन्हें स्टाइल करना पसंद करते हैं। कई सारी महिलाएं ऐसी होती हैं जो इन्हें रोजाना वियर करती हैं तो किसी को सिर्फ त्योहारों पर इसे वियर करना पसंद होता है। अगर आप करवा चौथ के लिए ट्रेंडी डिजाइन सर्च कर रही हैं तो इसके लिए आप मंगलसूत्र के यहां बताए गए डिजाइन को ट्राई कर  सकती हैं।

ऑक्सीडाइज्ड मंगलसूत्र डिजाइन (Mangalsutra designs For Women)

Oxidised mangalsutra

अगर आप चाहती हैं करवा चौथ पर कुछ अलग मंगलसूत्र डिजाइन ट्राई करना तो इसके लिए आप ऑक्सीडाइज्ड मंगलसूत्र को ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके के मंगलसूत्र आजकल काफी ट्रेंड में हैं आप इसमें लॉन्ग डिजाइन वाले मंगलसूत्र या फिर छोटे मंगलसूत्र वाले डिजाइन को वियर कर सकती हैं। इसके साथ आपको इयररिंग्स भी स्टाइल कर सकती हैं। साड़ी के साथ ये काफी अच्छे लगते हैं।

HZ Tips: इस तरीके के मंगलसूत्र मार्केट में 250 से 500 की रेंज में मिल जाएंगे।

गोल्ड वर्क मंगलसूत्र (Golden Work Mangalsutra)

Name mangalsutra

मंगलसूत्र के अलग-अलग डिजाइन आपको मिल जाएंगे। जिन्हें आप त्योहारों पर वियर कर सकते हैं। इसमें आजकल नाम के लेटर वाला मंगलसूत्र मिल जाएगा। जिसे किसी भी आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं। आप चाहे तो नाम वाले लेटर का भी मंगलसूत्र खरीदकर वियर कर सकती हैं। इसमें आपको गोल्ड कलर का पैंटेंड मिलेगा। इसके साथ आर्टिफिशियल चेन। मार्केट से खरीदने पर ये मंगलसूत्र आपको 250 से 500 की रेंज में मिल जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Mangalsutra Designs for Married Women: मंगलसूत्र के ये डिजाइंस, हर ओकेजन के लिए होंगे बेस्ट

स्टोन वर्क मंगलसूत्र (Stone Work Mangalsutra)

Stone work mangalsutra

मंगलसूत्र कई तरह के मिल जएंगे। लेकिन अगर आप लेटेस्ट ट्रेंड और डिजाइन का मंगलसूत्र ट्राई करना चाहती हैं तो इसके लिए बेस्ट है ये डिजाइन। आजकल काफी ट्रेंड में है। इसे आप करवा चौथ (ट्रेंडी मंगलसूत्र डिजाइन) पर वियर कर सकती हैं। आप इसे अपने आउटफिट के साथ मैच करके वियर करें। आप चाहे तो स्टोन के कलर को भी अपने आउटफिट के हिसाब से चूज कर सकती हैं। 

HZ Tips:आपको इसके साथ मैचिंग इयररिंग्स भी मिलेंगे। चाहे तो हाथों के लिए बैंगल्स भी मैचिंग खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: हर अवसर पर आपके लुक्‍स में चार-चांद लगाएंगे मंगलसूत्र के ये डिजाइंस

मंगलसूत्र में आप चाहे तो ट्रेडिशनल डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं। ये भी पहनने के बाद काफी अच्छे लगते हैं। इसलिए इस करवा चौथ पर आपको इन्हें ट्राई करना चाहिए।

 

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Myntra

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।