Karwa Chauth Mangalsutra Design 2025: करवा चौथ पर खरीदें सिंपल मंगलसूत्र, रोजाना ऑफिस में पहनकर भी जा सकती हैं आप
-1759840049394.webp)
करवा चौथ के दिन अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस साल करवा चौथ पर ऑफिस जा रही हैं और ऑफिस में अपने लुक को डिफरेंट बनाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसी खूबसूरत मंगलसूत्र डिजाइन के बारे में बताएंगे जिन्हें आप करवा चौथ पर खरीद कर पहन सकती हैं। इन्हें आप अपने ऑफिस में भी पहनकर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती है।
फ्लोरल लीफ मंगलसूत्र डिजाइन
हर साल की तरह इस साल करवा चौथ पर अपने लुक को खास और यूनिक बनाने के लिए आप अगर साड़ी पहनकर ऑफिस जा रही हैं, तो अपने साड़ी लुक को खास बनाने के लिए आप साड़ी के साथ इस खूबसूरत फ्लोरल लीफ मंगलसूत्र डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के मंगलसूत्र डिजाइन इन दिनों महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर है, जो आपको भी बहुत पसंद आएगी। आप ऐसे मंगलसूत्र को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

गोल्ड और डायमंड क्नॉट डिजाइन मंगलसूत्र
अगर आप इस साल करवा चौथ के दिन भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और ऑफिस में अपने लुक को एलिगेंट टच देना चाहती हैं, तो अब आप एक मंगलसूत्र से अपने पूरे लुक को खास बना सकती हैं और नए डिजाइन वाले मंगलसूत्र आपको अट्रैक्टिव लुक देने में भी मदद करेगा। इस तरह के गोल्ड और डायमंड क्नॉट डिजाइन मंगलसूत्र को आप किसी भी कॉस्मेटिक दुकान से खरीद सकती हैं या ऑनलाइन भी ऑर्डर कर घर बैठे मंगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: मंगलसूत्र रिंग के नए डिजाइन, जो हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे
फ्लोरल इंस्पायर्ड पेंडेंट मंगलसूत्र
आप चाहे, तो इस साल करवा चौथ पर अपने लुक को खास और डिफरेंट बनाने के लिए इस तरह का खूबसूरत फ्लोरल इंस्पायर्ड पेंडेंट मंगलसूत्र डिजाइन को भी ट्राई कर सकती हैं। ऐसे डिजाइन आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे और आपको रॉयल लुक देने में भी मदद करेंगे। आप इस तरह के मंगलसूत्र को पहनकर अपने करवा चौथ लुक को यादगार बना सकती हैं साथ ही इसे आप ऑफिस में पहनकर भी जा सकती हैं।
-1759743570968.jpg)
फ्लॉवरिंग स्विरल मंगलसूत्र डिजाइन
आप चाहे तो इस साल करवा चौथ के दिन इस तरह के खूबसूरत मंगलसूत्र को भी शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। इस तरह के मंगलसूत्र को आप रोजाना ऑफिस में पहनकर भी जा सकती हैं। इस खूबसूरत मंगलसूत्र डिजाइन को आप साड़ी या सूट किसी भी आउटफिट के साथ ट्राई कर सकती हैं। ऐसे मंगलसूत्र आपके लुक को गॉर्जियस बनाने में मदद करेंगे साथ ही आपकी खूबसूरती को भी बढ़ा देंगे। आप इन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।
-1759743584503.jpg)
माधवनी मंगलसूत्र पेंडेंट
आप इस साल करवा चौथ पर इस तरह के खूबसूरत माधवनी मंगलसूत्र पेंडेंट को भी शामिल कर अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। ऐसे मंगलसूत्र भी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। इसे आप नजदीकी बाजार से या ऑनलाइन खरीद सकती हैं। इन दिनों ऐसे मंगलसूत्र काफी ट्रेंड में हैं, जो आपके लुक को शानदार बनाने में मदद करेंगे।
-1759819082020.jpg)
ऑर्नेट पैटर्न मंगलसूत्र
आप चाहें तो इस साल करवा चौथ पर अपने लुक को खास बनाने के लिए इस तरह के खूबसूरत ऑर्नेट पैटर्न मंगलसूत्र को शामिल कर अपने लुक को खास बना सकती हैं। ऐसे मंगलसूत्र को पहनकर आप अपने ऑफिस भी जा सकती हैं। यह आपके लुक को पूरा करने में मदद करेंगे।
-1759819091821.jpg)
फ्लोरल ब्लैक बीड्स मंगलसूत्र
आप चाहें तो इस साल करवा चौथ के दिन इस तरह के खूबसूरत फ्लोरल ब्लैक बीड्स मंगलसूत्र को भी शामिल कर अपने लुक को खास बना सकती हैं। ऐसा मंगलसूत्र आपके लुक को मॉडर्न टच देने में मदद करेगा साथ ही करवा चौथ लुक को भी शानदार बना देगा।

ट्विनिंग हार्ट पेंडेंट मंगलसूत्र
आप इस साल करवा चौथ पर अगर इस खूबसूरत ट्विनिंग हार्ट पेंडेंट मंगलसूत्र को पहनेंगी, तो इससे आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाने में मदद मिलेगी। आप इस मंगलसूत्र को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। इस तरह का मंगलसूत्र आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।

यह भी पढ़ें: शादी से पहले जरूर खरीद लें इस तरह के खूबसूरत पायल, पैरों की बढ़ा देंगे खूबसूरती
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइटहरजिंदगी के साथ।
Image Credit - bluestone/tanishq
- किस तरह के मंगलसूत्र इन दिनों ट्रेंड में हैं ?
- कस्टम-मेड डिज़ाइन ट्रेंड में हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।