शादी के समय पहने जाने वाला मंगलसूत्र विवाहित महिला के लिए काफी खास होता है। कोई भी खास मौका हो इसे पहनना उन्हें काफी पसंद होता है। ये सुहाग की निशानी माना जाता है। कुछ महिलाएं इन्हें उतारती भी नहीं हैं। वहीं कुछ इसके लेटेस्ट डिजाइन को पहनना पसंद करती हैं। अगर आपको भी ऐसे लेटेस्ट डिजाइन पहनना पसंद है और चाहती है आपका लुक लगे रॉयल तो इसके लिए आप इन मंगलसूत्र डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।
हर एक महिला को गोल्ड पहनने का बहुत शौक होता है। कुछ गोल्ड का मंगलसूत्र पहनती हैं, तो कोई आर्टिफिशल से ही अपने आपको सजा देते हैं। आपको भी पसंद है हैवी डिजाइन वाले मंगलसूत्र तो सेंटर पीस डिटेल वर्क वाले मंगलसूत्र को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइन सबसे ज्यादा साड़ी पर अच्छे लगते हैं साथ ही रॉयल लुक देते हैं।
इसमें आपको और भी अच्छे डिजाइन और पैटर्न मिल जाएंगे। जिसको आप अपने गले और पसंद के हिसाब से खरीद सकती हैं। मार्केट में ये मंगलसूत्र आपको 500 से 1000 की रेंज में आसानी से मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: बेहद अलग होता है साउथ इंडियन मंगलसूत्र, जानें इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें
मंगलसूत्र के कई सारे डिजाइन आपको ऑनलाइन और मार्केट में मिल जाएंगे। इस बार आप ऑक्सीडाइज्ड स्टाइल का मंगलसूत्र डिजाइन ट्राई करके देखिए। ये डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है। सबसे ज्यादा इसे ऑफिस जाने वाली महिलाएं पसंद कर रही हैं। मंगलसूत्र का ये डिजाइन दिखने में काफी क्लासी होते हैं साथ एक नेकलेस की तरीके से इसे स्टाइल किया जा सकता है। इसलिए भी महिलाएं इसे पसंद करती हैं।
अगर आपको पर्ल डिजाइन की ज्वेलरी पसंद आती है तो ये मंगलसूत्र डिजाइन भी आपको पसंद आएगा। ये डिजाइन काफी ट्रेंडी है। इस तरह के मंगलसूत्र आप शादी या फिर फंक्शन में पहन सकती हैं। साड़ी के साथ ये डिजाइन काफी अच्छा लगेगा। इसमें आप चाहे तो कलर पर्ल भी ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के मंगलसूत्र डिजाइन आपको ऑनलाइन और मार्केट में मिल जाएंगे। वहीं अगर आप चाहे तो पर्ल के बिना भी इसे खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: कुंदन-पोल्की और मीनाकारी से मिलकर इस तरह खास बनी जड़ाऊ ज्वेलरी, जानें स्टाइलिंग टिप्स
मंगलसूत्र को सुहाग की निशानी कहा जाता है। ऐसे में कोई भी डिजाइन आप पहने अच्छी ही लगेंगी। इसलिए इन्हें ट्राई करके आप अपने लुक रॉयल के साथ-साथ खूबसूरत बना सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Myntra
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।