herzindagi
image

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ आने से पहले ही खरीद ले ये मंगलसूत्र डिजाइंस, दोस्त भी करेंगी तारीफ

करवा चौथ के मौके पर पहनने के लिए आप भी मंगलसूत्र के अलग-अलग डिजाइन ऑप्शन को सर्च कर रही हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी गर्दन का ध्यान रखें। उसी के हिसाब से मंगलसूत्र खरीदेंगी, तो पहनने के बाद अच्छा लगेगा।
Editorial
Updated:- 2025-09-26, 12:40 IST

Karwa Chauth Mangalsutra Designs: करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके तैयार होती हैं। साथ ही चांद की पूजा करती हैं। व्रत पति के लिए होता है इसलिए महिलाएं मंगलसूत्र पहनना सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। इसके लिए वो काफी समय पहले से ही लेटेस्ट डिजाइन वाले मंगलसूत्र को सर्च करती हैं। आप भी चाहें तो अपने लिए लेटेस्ट डिजाइंस वाले मंगलसूत्र को खरीदकर वियर कर सकती हैं। इसके आइडियाज आप आर्टिकल से ले सकती हैं।

करवा चौथ के लिए सर्कल डिजाइन वाला मंगलसूत्र

अगर आपको लुक में चार चांद लगाना है, तो इसके लिए आप सर्कल डिजाइन वाले मंगलसूत्र को वियर कर सकती हैं। इस तरह के मंगलसूत्र पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही इससे लुक भी काफी क्रिएटिव नजर आता है। इस तरह के मंगलसूत्र में आपको सर्कल में ही स्टोन वर्क मिलेगा। इसकी माता आप ब्लैक एंड गोल्ड वर्क में ले सकती हैं। आप चाहें तो इसे खुद डिजाइन भी करा सकती हैं। इसके बाद इसे करवा चौथ पर वियर करना है। इससे आपका लुक अच्छा नजर आएगा।

1 - 2025-09-25T164128.554

करवा चौथ पर पहनें ईवल आई डिजाइन मंगलसूत्र

अगर कुछ अलग डिजाइन वाले मंगलसूत्र को वियर करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप ईवल आई डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इससे आपके रिश्ते पर किसी की नजर नहीं लगेगी। साथ ही जब आप इस तरह के मंगलसूत्र डिजाइन को पहनकर निकलेंगी, तो आपकी दोस्त तारीफ किए बिना नहीं रुकेंगी। आप इसे त्योहार के दिन और अन्य दिनों के लिए भी रोजाना वियर कर सकती हैं। आपको इस तरह के मंगलसूत्र के डिजाइन को फोटो दिखाकर तैयार कराना होगा।

2 - 2025-09-25T164133.041

इसे भी पढ़ें: Diamond Pendant Mangalsutra Design: डायमंड पेंडेंट मंगलसूत्र के नए डिजाइंंस आपकी खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद, हसबैंड भी करेगा तारीफ

करवा चौथ पर पहनें फ्लोरल डिजाइन मंगलसूत्र

मंगलसूत्र अलग-अलग डिजाइन के आते हैं। ऐसे में महिलाएं अपनी पसंद के हिसाब से खरीदती है। अगर आप छोटे डिजाइन में कोई मंगलसूत्र खरीदने के बारे में सोच रही हैं, तो ऐसे में आप फ्लोरल डिजाइन वाले मंगलसूत्र को खरीद सकती हैं। इस तरह के मंगलसूत्र पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही इससे आपकी गर्दन भी अच्छी लगती है। आप इस तरह के मंगलसूत्र को दुकान से जाकर खरीद सकती हैं और करवा चौथ के मौके पर वियर कर सकती हैं। इसे पहनने के बाद हर कोई आपकी तारीफ करेगा।

3 - 2025-09-25T164130.310

इसे भी पढ़ें: Diamond Mangalsutra Designs: मंगलसूत्र के ये 7 डिजाइंस चुरा लेंगे आपका दिल, देखें तस्‍वीरें

करवा चौथ आने वाला है ऐसे में आप भी मंगलसूत्र के अलग-अलग डिजाइन पर नजर डालें और अपने लिए पसंद करें, ताकि आप सही समय पर इसे तैयार करा सके। साथ ही त्योहार पर अपने आउटफिट के साथ वियर कर सके।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Myntra, Nykaa

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।