हर अवसर पर आपके लुक्स में चार-चांद लगाएंगे मंगलसूत्र के ये डिजाइंस

एक विवाहित महिला का सबसे प्रिय गहना मंगलसूत्र ही होता है। इसलिए मंगलसूत्र का चुनाव करते वक्त महिलाएं बहुत ज्यादा सावधान रहती हैं और अपनी पसंद का पूरा ध्यान रखते हुए ही मंगलसूत्र को खरीदती हैं।
बाजार में भी मंगलसूत्र की एक से बढ़कर एक डिजाइन आपको मिल जाएंगी। खासतौर पर अगर आप आर्टिफिशियल मंगलसूत्र खरीदने का विचार कर रही हैं, तो आपको बहुत ज्यादा विकल्प मिल जाएंगे।
हम आपको पहले भी बहुत सारे मंगलसूत्र डिजाइंस दिखा चुके हैं। आज हम आपको लॉन्ग मंगलसूत्र के डिजाइंस दिखाएंगे, जो आप किसी भी अवसर पर पहनती हैं तो आपके एथनिक लुक में चार-चांद लग जाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें-Mangalsutra Designs: करवा चौथ के लिए हैंड मंगलसूत्र डिजाइंस
लाइट वेट लॉन्ग मंगलसूत्र डिजाइंस
- अगर आपको गले में लाइट वेट मंगलसूत्र पहनना है, तो आप तस्वीर में दिखाए गए मंगलसूत्र से मिलती-जुलती डिजाइंस का चुनाव कर सकती हैं।
- इस तरह के मंगलसूत्र में बहुत ही लाइट वेट पेंडेंट लगा होता है। आप इसकी चेन को पतला या मोटा अपने हिसाब से चुन सकती हैं। इस तरह के मंगलसूत्र में आप गोल्ड चेन के साथ थोड़े बहुत काले मोती लगवाकर इसे ट्रेडिशनल टच दे सकी हैं और इसे किसी भी तरह के आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।
- आपको लाइट वेट लॉन्ग मंगलसूत्र में बहुत तरह की चेन डिजाइंस मिल जाएंगी। अगर आप लाइट वेट पेंडेंट का चुनाव कर रही हैं तो चेन भी लाइटवेट ही रखें, वहीं आप लाइट वेट चेन के साथ हैवी पेंडेंट जरूर रख सकती हैं।
- इस तरह के आर्टिफिशियल मंगलसूत्र आपको बाजार में 200 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक में मिल जाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें- Latest Mangalsutra Design : इन स्टाइलिश मंगलसूत्र डिजाइंस को पहनकर खास बनाएं अपना करवा चौथ
हैवी वेट लॉन्ग मंगलसूत्र डिजाइंस
- अगर आपको किसी बड़े अवसर पर मंगलसूत्र पहनने है, तो आपको हैवी वेट लॉन्ग मंगलसूत्र का चुनाव करना चाहिए। बाजार में आपको इसकी बहुत सारी वैरायटी मिल जाएंगी। मगर यह आपको तय करना है कि कौन सी डिजाइन आपके मन को भाती है।
- हैवी वेट वाले मंगलसूत्र में आपको टेम्पल डिजाइन वाले मंगलसूत्र भी मिल जाएंगे। इस तरह के मंगलसूत्र डिजाइंस बहुत ही अच्छा ट्रेडिशनल लुक देते हैं। खासतौर पर इन्हें साउथ सिल्क साड़ी के साथ आप कैरी कर सकती हैं।
- हैवी वेल लॉन्ग मंगलसूत्र के साथ आपको पूरा सेट भी मिल जाएगा, जिसमें मैचिंग इयररिंग्स और अंगूठी आपको मिल जाएगी। आप इस तरह का सेट यदि चुनती हैं, तो आपको दूसरी ज्वेलरी पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- आपको इस तरह के हैवी लॉन्ग मंगलसूत्र 500 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक में किसी भी अच्छी ज्वेलरी शॉप में मिल जाएंगे।
ब्लैक मोती लॉन्ग मंगलसूत्र डिजाइंस
- ब्लैक मोती वाले मंगलसूत्र का चलन बहुत पुराना है और इससे कई धार्मिक मान्यताएं भी जुड़ी हुई हैं। ऐसे में अधिकांश महिलाओं को आज भी धागे में पिरोए गए काले मोती की माला में जड़े सोने के पेंडेंट वाला मंगलसूत्र ही पसंद आता है। हालांकि, अब इसमें भी काफी ट्रेंडी लुक वाले मंगलसूत्र आने लगे हैं।
- यदि आप ब्लैक मोती की माला वाला मंगलसूत्र ले रही हैं तो इसमें आपको लाइट वेट पेंडेंट डिजाइन और हैवी वेट पेंडेंट डिजाइंस मिल जाएंगी।
- आपको इसमें मल्टी कलर के मोती भी भी मिल जाएंगे, जिन्हें आप अपने आउटफिट के साथ मैच कर सकती हैं और फिर मंगलसूत्र का चुनाव कर सकती हैं।
- वहीं कुछ महिलाओं को काले मोती के साथ गोल्डन मोती ही पसंद आते हैं। आपको इस तरह की डिजाइन वाली माला में भी हैवी और सुंदर पेंडेंट मिल जाएंगे। आप इस तरह के मंगलसूत्र को किसी भी एथनिक आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।
- बाजार में आपको आर्टिफीशियल डिजाइन वाले मंगलसूत्र 200 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में मिल जाएंगे।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।