Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:51 PM IST

बॉडी शेप के हिसाब से जानें किस तरह की साड़ी आप पर लगेगी बेस्ट

अगर आप अपने वजन, स्किन टोन, फिगर और हाइट को देखते हुए साड़ी पहनेंगी तो ये आपको और भी ग्लैमरस लुक देगी। 
Updated:- 2019-02-13, 18:33 IST
how to choose a saree according to body shape main

अगर आप साड़ी पहनना पसंद करती हैं तो ये बेहद जरूरी है कि आपको अपनी बॉडी शेप के हिसाब से परफेक्ट साड़ी के बारे में पता हो। अगर आप अपने वजन, स्किन टोन, फिगर और हाइट को देखते हुए साड़ी पहनेंगी तो ये आपको और भी ग्लैमरस लुक देगी। सुष्मिता सेन हों या फिर विद्या बालन बॉलीवुड की हर हीरोइन की बॉडीशेप अलग है इसलिए उनका साड़ी पहनने का स्टाइल तो अलग है ही साथ ही वो साड़ी का कपड़ा भी उसी हिसाब से चुनती हैं। तो आप भी अपनी फेवरेट हीरोइन्स से उनके बॉडी टाइप के हिसाब से कैसे साड़ी पहननी चाहिए ये फैशन टिप्स ले सकती हैं। 

पतला और लंबा दिखना चाहती हैं तो...

raveena tandon saree style

अगर आपकी बॉडी शेप रवीना टंडन की तरह है और आप चाहती हैं कि आप भी उनकी तरह ना सिर्फ स्लिम बल्कि लंबी भी दिखें तो आप भी उन्हीं की तरह हाफ स्ट्राइप स्टाइल साड़ी पहन सकती हैं। ब्लैक कलर तो हर तरह की महिला के लिए बेस्ट ही होता है लेकिन किस तरह से आपको ब्लैक कलर कैरी करना है ये आपको पता होना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें- साड़ी के पल्ले को यूं करेंगी स्टाइल तो कमर दिखेगी पतली

रवीना टंडन ने गोल्डन बॉर्डर वाली हाफ ब्लैक और हाफ स्ट्राइप स्टाइल साड़ी पहनी है। स्ट्राइप आपकी शेप को शार्प लुक देती हैं ऐसे में ये आपको स्लिम लुक तो देगी ही साथ ही आप इसमें लंबी भी दिखेंगी। 

शॉर्ट हाइट है और बाजू पर भी फैट दिखता है तो...

vidya balan saree style

अगर आपकी हाइट थोड़ी कम है और आपके शरीर का ज्यादातर फैट आपकी बाजूओं पर नज़र आने लगा है तो आपको विद्या बालन स्टाइल की साड़ी पहननी चाहिए। ब्लैक कलर आपको ग्लैमरस लुक तो देती ही है, साथ ही प्लेन ब्लैक साड़ी में हाइट भी थोड़ी लंबी दिखती है। 

 

अब आप अगर साइट से अपने कमर के फैट और बाजुओं के फैट को छुपाना चाहती हैं तो आप भी विद्या बालन की तरह साड़ी के साथ एक और अलग से पल्ला कैरी कर सकती हैं। इसे आप एक साइड कमर से टक इन करके दूसरी साइड में अपनी बाजू को कवर कर सकती हैं। तो इस तरह से आप ग्लैमरस और स्टाइलिश तो दिखेंगी ही साथ ही आप थोड़ी लंबी और पतली भी लगेंगी।

लंबी हैं और कंधे भी चौड़े हैं तो...

sushmita sen saree style

मिस युनिवर्स रह चुकी सुष्मिता सेन की हाइट काफी लंबी है। ऐसा कई बार होता है कि लंबी लड़कियों पर साड़ी कम जचती है। आपके शरीर की बनावट आपकी हाइट के हिसाब से होती है। अगर आपकी हाइट ज्यादा है तो आपके कंधे भी थोड़े चौड़े ही होंगे। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि आप साड़ी में ग्लैमरस दिखें तो आपको अपनी बॉडी शेप के हिसाब से परफेक्ट साड़ी के बारे में पता होना चाहिए। 

इसे जरूर पढ़ें- सोनम कपूर का लेटेस्‍ट साड़ी फैशन आपको कर देगा क्रेजी

अगर आपका फिगर सुष्मिता सेन की तरह है तो आप पर यूं तो सब ही जचेगा लेकिन साड़ी की बात करें तो आप स्लीव्स की जगह विदाउट स्लीव्स ब्लाउज़ के साथ नेट या फ्रिल साड़ी पहन सकती हैं। इस तरह की साड़ी में आप भी बॉलीवुड की स्टाइल डीवा की तरह ग्लैमरस ही दिखेंगी। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

How To Choose A Saree According To Body Shape in hindi