Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:03 PM IST

माधुरी दीक्षित के यह स्टाइल देखकर आपको भी साड़ी से हो जाएगा प्यार

अगर आप साड़ी को एक एलीगेंस व ग्रेस के साथ कैरी करना चाहती हैं तो माधुरी दीक्षित के इन लुक्स पर ज़रा गौर करें।
Updated:- 2019-08-09, 15:51 IST
madhuri dixit nene saree style ideas M

इंडियन वियर साड़ी किसी भारतीय महिला की वार्डरोब में न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। वैसे तो आप डेलीवियर से लेकर पार्टीज तक में साड़ी पहनती होंगी, लेकिन फिर भी महिलाओं की यह शिकायत होती है कि साड़ी में उनका वह लुक नहीं आता, जैसा उन्हें चाहिए होता है। इसके लिए जरूरी है कि आप साड़ी को एक ग्रेसफुल तरीके से कैरी करें।

इसे जरूर पढ़ें- बॉलीवुड एक्ट्रेस जो ट्यूब ब्लाउज़ पहनती हैं वो गिरते क्यों नहीं?

अगर आप भी साड़ी को एक एलीगेंट तरीके से कैरी करना चाहती हैं तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से इंस्पिरेशन लें। ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिन्हें साड़ी पहनना काफी पसंद है और वह अक्सर सा़ड़ी लुक में नज़र आती हैं। ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं माधुरी दीक्षित। धक-धक गर्ल को न सिर्फ साड़ी पहनना पसंद है, बल्कि वह बेहद ग्रेसफुल तरीके से साड़ी को कैरी करती हैं। अगर आप भी चाहें तो बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी के इन लुक्स से इंस्पिरेशन लेकर अपने वार्डरोब को अपडेट कर सकती हैं-

चंदेरी सिल्क साड़ी

madhuri dixit saree style ideas ()

माधुरी दीक्षित की यह चंदेरी सिल्क साड़ी केजुअल वियर से लेकर ऑफिस यहां तक कि किसी पार्टी में भी आसानी से पहनी जा सकती है। माधुरी ने raw mango  ब्रांड की इस ब्लैक एंड पिंक साड़ी को स्लीवलेस ब्लैक ब्लाउज के साथ टीमअप किया है। अपने लुक को एन्हान्स करने के लिए माधुरी ने पर्ल ज्वैलरी व लूज कल्र्स लुक दिया है।

व्हाइट एंड येलो साड़ी

madhuri dixit saree style ideas

अगर आपको लाइट साड़ी पहनना पसंद है, तो आप माधुरी के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती है। इस लुक में माधुरी ने वरूण बहल की व्हाइट एंड येलो कलर की साड़ी पहनी है। इस व्हाइट साड़ी के उपर येलो कलर का प्रिंट बेहद अच्छा लग रहा है। इस साड़ी के साथ माधुरी ने जयपुर जेम्स व गहना ज्वैलर्स की एसेसरीज कैरी की है।

 

शीयर साड़ी

madhuri dixit saree style ideas

किसी भी फंक्शन के लिए माधुरी की यह शीयर साड़ी लुक फॉलो किया जा सकता है। माधुरी ने अनीता डोंगरे द्वारा डिजाइन की हुई इस शीयर लाइट पिंक कलर की साड़ी को एक अवार्ड फंक्शन में पहना था। माधुरी ने स्टेटमेंट नेकलेस सेट के लिए साड़ी को एसेसराइज किया है। वहीं अगर मेकअप की बात हो तो वह बेहद लाइट है, लेकिन इससे माधुरी का लुक काफी अच्छा लग रहा है।

 

हॉट पिंक साड़ी 

madhuri dixit saree style ideas

माधुरी दीक्षित की यह पिंक साड़ी यकीनन किसी का भी मन मोह लेगी। आप चाहे किसी भी उम्र की महिला हों और आपको किसी भी अवसर के लिए इसे पहनना हो, इस साड़ी के लुक को फॉलो किया जा सकता है। इस हॉट पिंक साड़ी को माधुरी ने मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज के साथ कैरी किया है। इस साड़ी को शैलेश सिंघानिया ने डिजाइन किया है। अपने लुक को एन्हांस करने के लिए माधुरी ने ट्रेडिशनल गोल्ड ज्वैलरी कैरी की है। न्यूट्रल मेकअप और वेवी हेयर में माधुरी का लुक निखरकर सामने आ रहा है।

इसे जरूर पढ़ें- बॉडी शेप के हिसाब से जानें किस तरह की साड़ी आप पर लगेगी बेस्ट

सॉलिड ब्लैक लहंगा साड़ी

madhuri dixit saree style ideas

जिन महिलाओं को लगता है कि साड़ी लुक बोरिंग होता है, उन्हें माधुरी दीक्षित के इस साड़ी लुक को जरूर देखना चाहिए। इस लुक में माधुरी ने सॉलिड ब्लैक लहंगा साड़ी को ब्लैक हाई नेक सीक्वेन ब्लाउज के साथ टीमअप किया है। इसके साथ बोल्ड मेकअप व साइड वेवी हेयर्स लुक किया है, जो उनके लुक को और भी अधिक स्टनिंग बना रहा है। 

फ्लोरल एम्ब्रॉइडेड साड़ी

madhuri dixit saree style ideas

कलंक के प्रमोशन के दौरान माधुरी दीक्षित द्वारा पहनी गई यह साड़ी हर महिला को बेहद पसंद आएगी। माधुरी दीक्षित ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की हुई ब्लैक फ्लोरल एम्ब्रॉइडेड साड़ी को कोल्ड शोल्डर ब्लाउज के साथ कैरी किया है। इसके साथ माधुरी ने रूबी व पर्ल ईयररिंग्स व टू लेयर रूबी फ्लोरल नेकपीस को टीमअप किया है। वहीं माधुरी ने मेकअप को मिनिमम ही रखा है।

स्‍वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन के अवसर पर HerZindagi महिलाओं के लिए एक exclusive वर्कशॉप प्रस्‍तुत कर रहा है। हमारे #BandhanNahiAzaadi अभियान का हिस्सा बनने के लिए आज ही फ्री रजिस्ट्रेशन करें। सभी प्रतिभागियों को मिलेगा आकर्षक इनाम। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।