दीपावली बेहद पवित्र और धूम धाम से मनाया जाने वाला त्योहार है। इस त्योहार में ज्यादातर महिलाएं ट्रेडिशनल आउटफिट कैरी करना पसंद करती हैं। ऐसे में जब भी बात ट्रेडिशनल वियर की आती है, तो लहंगा महिलाओं की पहली पसंद रहता है। वैसे तो बाजार में लहंगे के बहुत सारे ऑप्शन हैं, लेकिन अगर आप दीपावली में कैसा लहंगा पहने इसको लेकर कन्फूयज हैं, तो इन एक्ट्रेसेस के लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।
फ्लोरल प्रिंट लहंगा
आजकल फ्लोरल प्रिंट डिजाइन फैशन ट्रेंड में है। अगर आप इस दीपावली में स्टनिंग लगना चाहती हैं, तो आप फ्लोरल प्रिंट लहंगा ट्राई करें। आप कैटरीना कैफ के इस लुक को भी रीक्रिएट कर सकती हैं।
मेकअप
इस लुक के साथ डार्क मेकअप बहुत अच्छा लगेगा। साथ ही इसके साथ आप डार्क कलर की लिपस्टिक को ट्राई करें।
एक्सेसरीज
आप इस तरह के लहंगे के साथ नेकलेस पहन सकती हैं। वहीं इस लुक को परफेक्ट करने के लिए ओपन हेयर बेहद अच्छे लगेंगे।
इसे भी पढ़ें : शादी में लाल रंग की जगह ट्राई करें इन रंगों के लहंगे
इंडिगो जॉर्जेट प्रिंटेड लहंगा
आप इस दीपावली आलिया की तरह ब्लू इंडिगो जॉर्जेट प्रिंटेड लहंगा कैरी कर सकती हैं।लहंगे के फैब्रिक से लेकर इसका कलर आलिया के लुक को रॉयल बना रहा है। फेस्टिव सीजन में ब्लू कलर का अलग ही लुक नजर आता है।
मेकअप
इस लुक के साथ लाइट मेकअप अच्छा लगेगा। साथ ही इसपर आप न्यूड पींक या पीच कलर की लिपस्टिक लगा सकती हैं।
एक्सेसरीज
हैवी ईयररिंग्स कैरी करना इस लुक के साथ बेस्ट रहेगा।
सिल्क लहंगा
अगर आप क्लासी लुक पाना चाहती हैं तो आपको ये सिल्क लहंगा जरूर पहनना चाहिए। ये बाजार में आपको 4000 से 5500 रुपए तक में मिल जाएंगे। आप सोनम कपूर की तरह गोल्डन कलर का सिल्क लहंगा भी ट्राई कर सकती है।
मेकअप
इस लुक के साथ हैवी मेकअप अच्छा लगेगा। साथ ही इसपर आप डार्क कलर की लिपस्टिक लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :अपने स्किन टोन के हिसाब से कैसे चुनें अपना ब्राइडल लहंगा
एक्सेसरीज
हैवी ईयररिंग्स कैरी करना इस लुक के साथ बेस्ट रहेगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- instagram
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों