Lehenga Designs: दिवाली पर हर कोई अपने लिए अलग-अलग आउटफिट खरीदता है, ताकि वो जब उसे वियर करे तो सबसे अलग नजर आए। अगर आप इस दिवाली पर लहंगा वियर करने के बारे में सोच रही हैं तो इसके लिए आप बॉलीवुड एक्ट्रेस के लहंगा लुक को ट्राई कर सकती हैं। इन लुक को रीक्रिएट करके आप भी इस दिवाली को खूबसूरत लग सकती हैं। चलिए जानते हैं किन लहंगा डिजाइन को आप वियर कर सकती हैं।
हैवी वर्क लहंगा करें स्टाइल (Tips To Wear Lehenga)
अगर आपकी शादी के बाद ये पहली दिवाली है तो इसके लिए आप हैवी वर्क लहंगा वियर कर सकती हैं। इसमें आपको चोली से लेकर लहंगा भी हैवी वर्क का मिलेगा। शिल्पा शेट्टी के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। इस फोटो में उन्होंने ऑरेंज और पिंक कलर के लहंगे को वियर किया है जिसे Mayyur Girotra ने डिजाइन किया है। इस तरीके का लहंगा आप मार्केट से खरीद सकती हैं। ये लहंगा आपको 2000 से 5000 की रेंज में मिल जाएगा।
HZ Tips: इस तरह के लहंगे के साथ आप हैवी नेकलेस और इयररिंग्स वियर कर सकती हैं।
फ्लोरल प्रिंट लहंगा करें वियर (Best Places To Shop Lehenga)
अगर आप इस दिवाली पेस्टल कलर का लहंगा ट्राई करना चाहती हैं तो इसके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है फ्लोरल प्रिंट लहंगा। इस तरह के लहंगे में (प्रिंटेड लहंगा डिजाइन) आपको फ्लोरल प्रिंट डिजाइन मिलेगा। जिसे आप इस दिवाली पर वियर कर सकती हैं। कृति सेनन का ये लहंगा लुक भी काफी अच्छा है और सिंपल है। इसे Anushree Reddy ने डिजाइन किया है। आप भी मार्केट से इस तरीके के लहंगे को खरीदकर दिवाली पर वियर कर सकती हैं।
HZ Tips: इस तरह के लहंगे के साथ सिंपल मेकअप और लाइट वेट ज्वेलरी को वियर करें।
इसे भी पढ़ें: Bridal Wear : शादी के हर फंक्शन के लिए परफेक्ट हैं ये लहंगे, दिखेंगी अप्सरा
मिरर वर्क लहंगा डिजाइन (Bollywood Actress Lehenga Designs)
अगर आप थोड़ा हैवी वाले लहंगे को वियर करना चाहती हैं तो इसके लिए आप मिरर वर्क लहंगा पहन सकती हैं। इस तरह का लहंगा दिवाली (इंगेजमेंट लहंगा डिजाइन) के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इस फोटो में रकुल प्रीत ने जिस लहंगे को वियर किया है आप भी इस तरीके का लहंगा मार्केट से खरीदकर वियर कर सकती हैं। मार्केट से इस तरीके के लहंगे आपको 2000 से 5000 की रेंज में मिल जाएगी।
HZ Tips: इस तरीके के लहंगे के साथ स्टोन वर्क ज्वेलरी वियर करें।
इसे भी पढ़ें: शीशे के वर्क वाले ये लहंगे आपके लुक को बनाएंगे खास, देखें डिजाइंस
इन बॉलीवुड एक्ट्रेस के लहंगा लुक को आप ट्राई करेंगी तो खूबसूरत नजर आएंगी। इन्हें वियर करें और लुक को कंप्लीट करें।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Instagram
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों